Post on 10.3.26
Tuesday, Time 1.30 PM
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
संसद में पेश होने वाले इलेक्ट्रिकसिटी अमेंडमेंट बिल-25 को लेकर उत्तर प्रदेश बिजली उपभोक्ता संगठन ने विरोध जताया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उपभोक्ता संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बिल को वापस लेने और रद्द करने की मांग की। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
आँल इंडिया इलेक्ट्रिकसिटी कंज्यूमर्स एसोसिएशन ने संसद में बजट सत्र में पेश होने वाले इलेक्ट्रिकसिटी अमेंडमेंट बिल पर आपत्ति जताई है। मंगलवार को बिल को लेकर बिजली उपभोक्ता संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अमेंडमेंट बिल का विरोध जताया। संगठन के विजय पाल सिंह ने कहा कि प्रस्तावित बिल विद्युत अधिनियम 2003 का उल्लंघन है। इससे उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखने के आदेश पर व्यापारिक लाभ को प्राथमिकता दी गई है। उनका कहना है कि आज बिजली लग्जरी न होकर आधुनिक जीवन की आवश्यकता है।
जिला प्रशासन को दिए ज्ञापन में मांग की गई कि इलेक्ट्रिक सिटी बिल को तत्काल वापस लेकर रद्द किया जाएं। साथ ही राज्य सरकार, पावर सेक्टर आदि सभी स्टेक होल्डर्स के साथ सलाह मशविरा शुरू किया जाएं।
इस दौरान उमर फारूक, मो ताहिर, कामता प्रसाद, सत्य पाल सिंह, गजराम सिंह, इस्लाम अली आदि रहे।
