अकबरपुर में माँ बृजेशवरी का है प्राचीन मंदिर नवरात्र की अष्टमी को होती है छंद प्रतियोगिता
चौमुहां। ब्लाक के गांव अकबरपुर में अष्टमी को ब्रज ब्रजेश्वरी पदम् मुखी माता मंदिर पर अष्टमी को विशाल मेले का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भजन मंडलियो के मध्य छंद प्रतियोगिता हुई । जिसमें भक्तगणों ने छन्दों द्वारा मईया की महिमा का गुणगान किया । मेला में अकबरपुर चौमुहां तरौली नौगाँव सिहाना कोंकेरा नरी अहूरी आदि गांव के ग्रामीण मेला व छंद प्रतियोगिता देखने पहुचे । इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने अपनी कुलदेवी,के सामने बच्चों का मुंडन भी कराया। छोटे छोटे बच्चों ने झूले व खिलौनो,का आनंद लिया।मंदिर प्रांगण में हो रही छंद प्रतियोगिता मेला दर्शकों में आकषर्ण का केंद्र बन रही थी । जिसमे मेरी भवर नाव चकराई है तू आदिशक्ति महारानी है तीनो लोक में जानी है तू तीनों ही देव जने आदि छंद गाए। प्रतियोगिता में चौमुहां से दो मंडली और अकबरपुर से भी दो मंडलियो ने भाग लिया जिसमें पांचों मंडली छंद प्रतियोगिता में बराबर रही। प्रधान प्रतिनिधि भरत सिसौदिया ने सभी मंडलियों को 3100 रुपए पटुका देकर पुरुस्कृत किया गया । पुजारी हुकम चंद ने बताया प्रतिवर्ष चैत्र माह की अष्टमी को यहां मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें मईया के गुणगान के छंद भी गाए जाते है। लाखन सिंह हेमन्त शर्मा विष्णु हिंदुस्तानी जितेंद्र गुप्ता पोपली भगत कारे भगत राजू भगत नारायण हरि शर्मा रामू राम नारायण तिवारी चिंतामणि शर्मा लखन शर्मा धर्मवीर शर्मा पप्पू रमेश आदि उपस्थित रहे ।

