Web News

www.upwebnews.com

औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी सिम कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

January 8, 2026

औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी सिम कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार


उप्र समाचार सेवा
(शैलेन्द्र अवस्थी,औरैया)
औरैया, 08 जनवरी 2016, पुलिस ने एक संगठित धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी सिम कार्ड निकलवाने और बेचने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 11 फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई फर्जी सिम कार्ड और POS सत्यापन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस अधीक्षक औरैया अभषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना ऐरवाकटरा, दिबियापुर और कोतवाली औरैया की संयुक्त पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान इस गिरोह को पकड़ा। जांच में सामने आया कि अभियुक्त भोले-भाले और अनपढ़ लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देते थे। इसके बाद उनकी फोटो खींचकर और अंगूठा लगवाकर उनके नाम से सिम कार्ड निकलवाते थे, जिन्हें बाद में बिना किसी पहचान पत्र के अधिक दामों पर अन्य लोगों को बेच दिया जाता था।
पुलिस ने थाना दिबियापुर क्षेत्र से अभियुक्त आलोक कुमार को नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया, जिसके पास से 6 वोडाफोन, 2 जियो और 1 एयरटेल की फर्जी सिम बरामद हुई। वहीं कोतवाली औरैया पुलिस ने अभियुक्त प्रदीप पोरवाल को एलजी गार्डन नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 एयरटेल की फर्जी सिम बरामद की। तीसरे अभियुक्त दीपांशु तिवारी को ग्राम समायन थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रदीप पोरवाल निवासी गोविंद नगर, कोतवाली औरैया; आलोक कुमार निवासी ग्राम उमरी, थाना दिबियापुर; तथा दीपांशु तिवारी निवासी ग्राम समायन, थाना ऐरवाकटरा के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे इसी तरीके से फर्जी सिम बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे।
इस मामले में संबंधित थानों में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें बीएनएस, भारतीय दंड संहिता, आईटी एक्ट और दूरसंचार अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
औरैया पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि वे सिम कार्ड या सरकारी योजनाओं के नाम पर अपने आधार कार्ड, पहचान पत्र अथवा बायोमैट्रिक विवरण किसी को भी न दें। ऐसे दस्तावेजों के दुरुपयोग से फर्जी सिम कार्ड और बैंक खाते खोलकर साइबर अपराध किए जा सकते हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

अंकिता भंडारी के माता पिता से मिले सीएम धामी

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी

देहरादून, 07 जनवरी 2026, मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता से भेंट की। भेंट में धामी ने अंकिता मामले में उनकी इच्छा पूछी और भरोसा दिलाया कि वे जो चाहते हैं, वहीं होगा। जानकारी के अनुसार परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है।

इस भेंट के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम इस प्रकरण पर सीबीआई को सौंपने के लिए विधिक राय ले सकते हैं। क्योंकि मामला अदालत में है। इसलिए सरकार के लिए यह जरूरी है कि वह कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप ही फैसला ले। क्या निचली अदालत से दोषसिद्ध होने के बाद भी सीबीआई जांच कराई जा सकती है। इन पहलुओं पर विचार के बाद ही कोई फैसला संभव होगा।

ज्ञातव्य है कि मंगलवार को पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा थी कि वे अंकिता के माता पिता से मिलकर उनकी इच्छा के अनुरूप ही फैसला लेंगे।

यू ट्यूबर और दारोगा ने किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

उप्र समाचार सेवा 
UP Samachar Sewa कानपुर, 08 जनवरी 2026, समाज में सम्मानित और जिम्मेदार समझे जाने वाले पेशे पत्रकारिता और पुलिस की नौकरी को शर्मसार कर दिया है। एक दारोगा और यू ट्यूबर ने गांव में जाकर एक नाबालिग किशोरी का उसके घर से अपहरण कर लिया और दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी अपनी कार में डाल कर ले गए थे। इस अत्यंत घृणित और दुस्साहसिक वारदात के बाद यूपी पुलिस में हड़कंप मच है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी यू ट्यूबर रामबरन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दारोगा अमित मौर्य की तलाश जारी है। आरोपी दारोगा अमित की कार पुलिस ने बरामद कर ली है।

घटना सोमवार 5 जनवरी की रात की है। सचेंडी क्षेत्र के गांव में रात करीब 10 बजे नाबालिग किशोरी घर से बाहर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसका एक कार में सवार दो युवकों ने अपहरण किया। रेलवे लाइन के पास जाकर बलात्कार Rape किया। इस दौरान बालिका के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो 12 बजे रात में बालिका बदहवाश हालत में मिली। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।

मंगलवार की सुबह पीड़िता के भाई ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता के भाई को ही धमकाया और उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में FIR दर्ज की गई। डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने गांव में जाकर जांच की तो पता चला घटना में कोई पुलिसकर्मी भी शामिल था। सुराग मिलने पर यू ट्यूबर रामबरन यादव का नाम सामने आया और पुलिसकर्मी के रूप में दारोगा अमित मौर्य की संलिप्तता उजागर हुई। पुलिस ने यू ट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया। दारोगा अमित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। दारोगा की कार बरामद कर ली गई है। वारदात उसी कार से अंजाम दी गई थी।

बुधवार को पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इंस्पेक्टर को लापरवाही में निलंबित कर दिया और डीसीपी त्रिपाठी का स्थानांतरण मुख्यालय कर दिया।

तेल चोरी रैकेट चलाते थे यू ट्यूबर और दारोगा

जांच में पता चल रहा है कि यू ट्यूबर और दारोगा इस क्षेत्र से गुजर रही तेल पाइप लाइन से चोरी करते थे। यू ट्यूबर पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

January 7, 2026

मनरेगा को खत्म करने की साजिशः अखिलेश यादव

लखनऊ, 07 जनवरी 2026, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा मनरेगा को खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से क्या होगा, दरअसल ये मनरेगा को धीरे धीरे खत्म करने की भाजपा की गोपनीय साजिश है।

एक्स पर किये गए पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि एक तरफ मनरेगा का बजट कम से कमतर करती जा रही है, तो दूसरी तरफ राज्यों पर पैसा खर्च का इतना दवाब बना दिया गया है कि जीएसटी सिस्टम में केन्द्र से पैसा न मिलने के कारण पहले से ही खाली खजाने से जूझ रहे राज्य, अतिरिक्त बजट की व्यवस्था कहां से कर पाएंगे। तीसरी तरफ सैकड़ों ग्राम सभाओं को अर्बन कैटेगरी मं डालकर उनका बजट भी भाजपा सरकार ने मार दिया है। सही मायने में मनरेगा का नाम बदलना ही नहीं बल्कि उसका राम राम करना ही भाजपा का लक्ष्य है।

साध्वी रेणुका ने लगाया आश्रम हड़पने का आरोप


हरिद्वार, 7 जनवरी 2026 (उप्र समाचार सेवा) हरिपुर कलां स्थित राष्ट्र भक्ति आश्रम की साध्वी रेणुका ने आश्रम को हड़पने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी रेणुका ने बताया कि भूमािफया और असामाजिक तत्वों द्वारा आश्रम पर कब्जे का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। साध्वी रेणुका ने बताया कि उन्होंने 3 नवम्बर को कई लोगों को नामजद करते हुए आश्रम पर कब्जे के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 नवंबर 2025 को आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आश्रम पहुंचे और आश्रम छोड़कर चले जाने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने राज्य के प्रमुख सचिव को भी पत्र लिखा, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 20 नवम्बर को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने आश्रम में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली। लेकिन न तो मेडिकल कराया और न ही जांच में कोई प्रगति हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें और उनके गुरु भाई को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही है। साध्वी रेणुका ने यह भी आरोप लगाया कि आश्रम से जुड़ा उत्तराधिकार का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद प्रशासन ने आश्रम को खाली करा दिया। साध्वी रेणुका ने कहा कि इन हालातों के कारण वह आज देवभूमि उत्तराखंड में बिना किसी आश्रय के रहने को मजबूर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग क है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए, दोषियों को सख्त सजा दी जाए और उनका आश्रम उन्हें वापस दिलाया जाए।
राजेंद्र श्रमिक एवं भंवर सिंह ने कहा कि साध्वी रेणुका को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए लेकिन कुछ लोग आश्रम की संपत्ति को कब्जाने की नीयत से गलत हथकंडे अपना रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रैसवार्ता में विजयपाल, प्रवीण कुमार, मोदीमल, करुणा, सागर, बृजेश कुमार, संजीव बाबा, संजय मूलनिवासी, प्रदीप, रूपचंद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

« Newer Posts — Older Posts »