Web News

www.upwebnews.com

Ballia पुलिस की पिटाई से 50 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत

July 12, 2026

Ballia पुलिस की पिटाई से 50 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत

Breaking News UP Web News

मौत के बाद परिजनों ने सड़क को किया जाम, पुलिस की मशक्कत के घंटो बाद छूटा जाम।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 12/07/2026

बलिया, 12 जुलाई 2026 (UP Samachar Sewa) रेवती थाना क्षेत्र के घायघाट में जमीनी विवाद में मारपीट के बाद पुलिस हिरासत में ग्रामीण की मृत्यु हो गई। नाराज परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने काम जी गोड को मारपीट के बाद हिरासत में लिया था। उन्हें लेकर पुलिस थाने पर गई थी। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेवती पर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वही जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान कम जी गोंड की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा बर्बरता के साथ की गई पिटाई की वजह से मौत हुई है। शनिवार को देर रात पुलिस की निगरानी में शव को गांव पहुंचाया गया।जहां अक्रोशित परिजनों ने और ग्रामीणों ने आज बलैया रेवती मार्ग को जाम कर दिया।  ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जहां घंटो बाद जाम हटाया गया । वही परिजनों की तहरीर पर दो कांस्टेबल सहित छः लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधिक्षक संजय वर्मा और एसडीएम , सीओ सहित पांच थानों को फोर्स मौजूद रही।

Ballia: ग्राम प्रधान की धांधली, पंप मालिक समेत कई रसूखधारीयो को पट्टे

Uttar Pradesh Map

UTTAR pRADESH

गांव में 92 लोगों का हुआ पट्टा,सबसे ज्यादा एक समाज के लोगों को मिला पट्टा, तीन पेट्रोल पंप मालिक को, ज्यादा जमीन और बिल्डिंग वाले को पट्टा देने का ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – 12/07/2026, Time 07.04 PM, Report Sanjay Kumar Tiwari, Ballia 

बलिया, 12 जुलाई 2026, भूडाडीह गांव में ग्रामीणों के द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के द्वारा गांव की सभी सरकारी जमीन को अपने पिछले ही प्रधानी में पट्टा कर दिया है। और इस बार ग्राम प्रधान और लेखपाल मिलकर पैसे पर पट्टा धारकों को कब्जा दिला रहे है। इतना ही नहीं बल्कि एक समुदाय के लोगो को सबसे ज्यादा पट्टा ग्राम प्रधान मुमताज के द्वारा किया गया है ऐसे धनाढय व्यक्तियों को पट्टा हुआ है जिसके पास तीन तीन पेट्रोल पंप है जिसके पास बड़ी बिल्डिंग है और जिसके पास ज्यादा जमीन है वैसे लोगों को पट्टा किया गया है।

वही ग्रामीण धीरेंद्र प्रसाद के द्वारा आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान के द्वारा ग्राम सभा की सरकारी जमीन को 92 लोगो को पट्टा कर दिया गया है। हमारे गांव में छठ पूजा करने के लिए कोई छठ घाट तक नही है जिसपर हम गांव के लोग पूजा पाठ कर सकें। बहेरा नाले के पास बीस से पच्चीस फूट गड्ढा है हम लोग सोचे थे कि गांव की जमीन है तो उसपर तालाब बन जायेगा और गांव के जो जानवर है गर्मी के मौसम में पानी पीने के हो जायेगा और छठ घाट भी हो जाता। हमने अधिकारियों के पास शिकायत की, कि उस जमीन पर मुकदमा चल रहा था और उसको एस डी एम ने खारिज कर दिया।  ऐसे बहुत से लोग है जिसके पास पैंतीस बीघा जमीन है दो तोला बिल्डिंग है ऐसे ऐसे लोगो को पट्टा हुआ है ग्राम प्रधान मुमताज है हमारे गांव में नही लग रहा है कि कोई सरकारी जमीन बची होगी बानबे लोगों का पट्टा हुआ है।

वही गांव के सुदर्शन गोंड ने बताया कि हम लोग जाति के गोड है और एक धुर जमीन हम लोगों के पास नही है कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया कि हमे भी पट्टा दे दीजिए क्योंकि हमारे पर कोई जमीन नही है जिससे खेती कर सकें। बानबे लोगों को प्रधान ने पट्टा कर दिया है सभी पैसे वाला है हम किसको कहे कि यह गरीब है सभी पैसे वाला है सभी खेती वाला व्यक्ति है धनी व्यक्ति को ही पट्टा दिया गया है शिकायत हम लोगों ने की थी।

वही ग्रामीण ने बताया कि गांव में सरकारी बंजर की जमीन को लेकर मामला चल रहा है कि हमारा हरियाली पट्टा हुआ था लेकिन वर्तमान ग्राम प्रधान मुमताज के द्वारा पट्टे पर पट्टा कर दिया गया है उस जमीन पर मुकदमा चल रहा था तभी भी ग्राम प्रधान के द्वारा पट्टा कर दिया गया जिसमे सभी पांच ग्राम प्रधान के समुदाय के हैं।

वही ग्राम प्रधान मुमताज खां ने बताया कि हमारे विरोधी जो है वह कुछ भी कह सकते है। किसी के मुंह पर कोई ताला नही है जो आरोप लगाया जा रहा है उसका भागीदार मैं नही हूं। यह पट्टा 2005 का है और 92 लोगो को पट्टा दिया गया है जो लोग पहले से बसे थे उनको दे दिया गया है ।

Baliya राजभर के खिलाफ सपा नेताओ का विरोध प्रदर्शन, दिखाया काला झंडा और गो बैक के लगे नारे

बलिया में मंत्री के काफिले का बदला रूट कई हिरासत में-
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया  यूपी डेट- 11-07-2026

बलिया, गड़वार में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ।  राजभर गो बैक के नारे लगे। कला झंडा लेकर सड़को पर उतरे सपा समर्थकों को पुतला फूंकने से पुलिस नें रोका, मंत्री ओमप्रकाश राजभर के रूट को डाइवर्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश राजभर फेफना विधानसभा क्षेत्र के रतसड नगर पंचायत में विशाल जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ओमप्रकाश राजभर ने सपा सांसद सनातन पाण्डेय पर 20 से 25 सपा सांसदों को पार्टी से तोड़ने का लगाया था आरोप । इससे नाराज सपा के ब्राह्मण नेता भानु दुबे ने ओमप्रकाश राजभर को बलिया में घेराव करने की चेतावनी दी थी । पुलिस ने सपा नेता भानु दुबे सहित सभी समर्थकों को हिरासत में ले लिया।

July 9, 2026

बलिया में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पांच बदमाश हुए गिरफ्तार

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 09/07/2026

बलिया,  बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बांसडीह पुलिस को मुखबिर की सूचना पर हुसेनाबाद गांव के केवरा मोड़ के समीप सरकारी बिजली के तार काटने वाले गैंग का पुलिस के द्वारा घेराबंदी की गई और पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान 31 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पटेल निवासी बालूपुर थाना खेजुरी के बाएं पैर में गोली लगी।घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा 315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर, और तार काटने वाला कटर को पुलिस ने बरामद किया।वही मौके से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बलिया वासियों को दलाल कहकर फंसे संजय निषाद, छात्र नेताओं ने मंत्री के खिलाफ किया हंगामा,लगाए गो बैक के नारे।

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 08/07/2026

बलिया , 09 जुलाई, उत्तरप्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद बलिया वासियों को दलाल कहकर फंस गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसको लेकर आज छात्रों ने मंत्री के खिलाफ लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला पहुंचकर जबरजस्त हंगामा किया और माफी मांगने की शर्त रखी।

छात्रों ने कहा कि जब तक मंत्री माफी नहीं मांगेंगे तब तक हमलोग उनके खिलाफ हंगामा करेंगे। छात्र नेताओं ने करीब घंटों तक डॉक बंगला परिसर के बाहर हंगामा किया जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स डॉक बंगले पर पहुंची। काफी देर तक छात्र नेताओं और पुलिस फोर्स के बीच नोंकझोंक होती रही। छात्र नेताओं ने मंत्री संजय निषाद को दलाल से तुलना की। पैसा लेकर टिकट बेचते हो एक बार दलाली किए तो अखिलेश यादव से जुड़े संजय निषाद हमारे बलिया के सेनानियों को दलाल कहा था अंत में पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया गया और कोतवाली लेकर चले गए।

Older Posts »