Web News

www.upwebnews.com

मल्टीनेशनल कंपनियाओं के खिलाफ बजरंग दल,विहिप का प्रदर्शन

April 16, 2026

मल्टीनेशनल कंपनियाओं के खिलाफ बजरंग दल,विहिप का प्रदर्शन

इंपीरियल तिराहे पर प्रदर्शन, जाम लगा

Post on 16.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)
उत्पाद पर चित्र के उपयोग पर मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए
‘जिहादी मानसिकता’ का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गुरुवार को शहर में इंपीरियल तिराहे पर बजरंग दल महानगर संयोजक राजीव ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। हिन्दू संगठनों ने मल्टी नेशनल कंपनियों पर आरैप लगाया कि उनके उत्पादों पर हिन्दू देवी देवताओं के चित्रों का उपयोग से धार्मिक भावनाओं को ठेस लगी रही हैं।संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया व जिहादी मानसिकता का पुतला जलाया। तिराहे पर प्रदर्शन से हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। संगठन के संयोजक ने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून बने। मांग कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएं।

April 15, 2026

रेलवे में मनाईं गई बाबा साहब की 135 वीं जयंती


-डीआरएम दफ्तर में मनन सभागार में हुआ कार्यक्रम
-कार्यक्रम में रेल अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी भी मौजूद

Post on 15.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर डीआरएम कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को डीआरएम दफ्तर में
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीआरएम व अन्य अधिकारी व यूनियन पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण किया। अध्यक्षीय संबोधन में डीआरएम ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत के सामाजिक निर्माण के महान शिल्पी थे। उनके विचार सिखाते है कि समाज की प्रगति तभी संभव है,हर व्यक्ति को समान अवसर व सम्मान मिले।कहा कि रेलकर्मियों का कर्तव्य है कि अपने कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता व सेवा भावना को सर्वोपरि रखे।
कार्यक्रम में एडीआरएम पारितोष गौतम, सीनियर डीपीओ अभिषेक ठाकुर अधिकारी , एनआरएमयू, यूआरएमयू, एससी-एसटी , ओबीसी यूनियन पदाधिकारी व रेल कर्मचारी रहे।

गुरुवार से कासगंज के लिए चलेगी बरेली इंटरसिटी

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

*गुरुवार से कासगंज के लिए चलेगी बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी*

-नई दिल्ली से कासगंज के लिए ट्रेन का पहला फेरा
-जोन बदलने से बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी का ट्रेन नंबर भी बदलेगा

Post on 15.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia , Northern Railway News, DRM
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
बदायूं के यात्रियों को नई दिल्ली तक अब सीधी रेल सेवा मिलेगी।नई दिल्ली से गुरुवार को ट्रेन बदायूं होते हुए कासगंज तक जाएगी। इसी के साथ ही बरेली-कासगंज कनेक्टिविटी की शुरुआत हो जाएगी।
बदायूं से दिल्ली के बीच रेल सेवा शुरू करने की मांग अर्से से चलीं आरही थी। बदायूं व अन्य स्टेशनों के बीच लंबे समय से सीधी कनेक्टिविटी के की मांग की जा रहीं हैं। लोगों को रेल सेवा की सुविधा मुहैया कराने के मंथन हुआ। इसके मद्देनजर बरेली से बदायूं, कासगंज की नई रेललाइन शुरू होने के बाद कनेक्टिविटी की संभावनाओं पर विचार हुआ। रेल मुख्यालय ने बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के विस्तार का रास्ता अब साफ हुआ।
गुरुवार से नई दिल्ली से कासगंज के लिए ट्रेन रवाना होगी। ट्रेन बरेली तक अपने निर्धारित टाइमटेबल के अनुसार
ही चलेगी। इसके बाद बरेली से कासगंज तक आवाजाही के लिए टाइम टेबल को हरी झंडी दी गई है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार नई दिल्ली से बरेली होकर ट्रेन-14316 का पहला ट्रिप होगा। बरेली सेरात 10 बजे चलकर ट्रेन बदायूं, उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र से कासगंज जाएगी।कासगंज में रात 12.10 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
इसीतरह कासगंज से 17 अप्रैल को ट्रेन तड़के 2.50 बजे चल कर सोरों शूकर क्षेत्र,उझानी, बदायूं पहुंचेगी। बदायूं से सुबह 3.55 बजे चलकर बरेली 4.45 बजे आएगी। बरेली से 4.55 बजे नई दिल्ली के लिए शेड्यूल टाइम टेबल से चलेगी।

*20 मई से इंटरसिटी का नंबर होगा 15303 -04*

मुरादाबाद में रेल प्रशासन का कहना है कि एनईआर के क्षेत्र
कासगंज तक विस्तार के बाद 20 मई से ट्रेन नंबर भी बदल जाएगा।अभी 14315-16 नंबर से संचालित ट्रेन का नया नंबर 15303-04 होगा।

मिठाई स्वामी के घर में आग लगने से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

शहर में कोठीवाल नगर क्षेत्र में हुईं घटना,लाल बिल्डिंग के पास स्वीट्स संचालक के घर की घटना
Post on 15.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मंगलवार रात शहर में स्वीट्स संचालक के घर में आग लग गई। घर की पहली मंजिल में आग से वहां रखा सामान जल गया। गनीमत रही कि रात के समय घर में परिवार के सदस्य नहीं थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बेकाबू होती आग पर काबू पा लिया।
आग लगने की घटना कोतवाली क्षेत्र में कोठीवाल नगर में लाल बिल्डिंग के पास मिठाई स्वामी के घर हुईं। स्वीट्स संचालक राजा कश्यप के घर की पहली मंजिल में आग लग गई।आग की घटना देर रात की है। आग लगने से बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें देखकर पास पड़ोस के लोग भी घबरा गए। और भारी भीड़ जमा हो गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह,सीओ सुनीता दहिया समेत भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घर में रखे एलपीजी के दो खाली गैस सिलेंडर सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिए। इससे भी बड़े हादसे की आशंका पर गई। आग से घर में रखा समेत सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण फ्रिज में शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
हालांकि इस घटना में गनीमत यह रहीं कि हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई। आग से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अग्निकांड से मिठाई स्वामी की हालत भी बदहवास हो गया।

April 14, 2026

ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 में परिवहन की उत्तर प्रदेश की टीम बनीं क्रिकेट उप विजेता


-बेंगलुरु(कर्नाटक) में 10-12 अप्रैल के बीच हुईं प्रतियोगिता
-प्रतियोगिता में देश की 12 टीमों ने लिया हिस्सा

Post on 14.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
कर्नाटक में ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में उपविजेता परिवहन विभाग उत्तर प्रदेशक्रिकेट टीम बनीं।10 से12 अप्रैल के बीच कर्नाटक में हुईं प्रतियोगिता का खिताब महाराष्ट्र राज्य की टीम ने जीता। प्रतियोगिता में देश में 12 राज्यों में परिवहन विभाग की टीमों ने भाग लिया था।
आँल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल टेक्निकल आँफीसर एसोसिएशन इंडिया के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जनसामान्य को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। मैच प्रतियोगिता में केरला, उड़ीसा, बिहार, गुजरात, झारखंड, तेलंगाना,राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 12 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में परिवहन विभाग की उत्तर प्रदेश राज्य क्रिकेट टीम को उप विजेता बनीं। टीम में मैनेजर एआरटीओ बदायूं हरिओम ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम ने लीग मैच में क्वार्टर, सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश टीम उपविजेता रहीं।
टीम के कप्तान उप परिवहन आयुक्त रामवृक्ष सोनकर, लखनऊ आरटीओ संजय तिवारी, टीम मैनेजर एआरटीओ बदायूं हरिओम,उप मैनेजर रवि कांत,एआरटीओ बिजनौर शिव शंकर सिंह,राम बाबू, विकास कुमार,पवन सोनकर,कृष्ण कुमार,कौशल कुमार, प्रमोद गौतम,अशोक कुमार, चरन सिंह,देवेन्द्र शुक्ला, अनुभव, शुभम व ब्रजेश आदि रहे। कर्नाटक सरकार में परिवहन मंत्री,आयुक्त ने टीम को ट्राफी, स्मृति चिन्ह,मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Older Posts »