
उपज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संस्थापक महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य अतिथि ओंकार सिंह, अध्यक्ष जनता दल एस
पत्रकार समाज के मार्गदर्शक: ओंकार सिंह
लखनऊ 05 सितंबर 2026, जनता दल (सेकुलर) के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा है कि पत्रकारिता लोकतन्त्र के तीनों स्तंभ की मार्गदर्शक है। श्री सिंह उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) द्वारा आयोजित स्व राधेश्याम लाल कर्ण स्मृति पर्यावरण सम्मान समारोह और प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पद से विचार व्यक्त कर रहे थे।

उपज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संस्थापक महामंत्री स्व राधेश्याम लाल कर्ण के चित्र पर माल्यार्पण करते अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह
विधायक निवास 2, दारुलशफा के कॉमन हाल में आयोजित समारोह में श्री सिंह ने आगे कहा कि मीडिया नेताओं, अधिकारियों और समाज को सही राह दिखाता है। सीख भी देता है और चेतावनी भी देता है। आवश्यकता पर आलोचना भी करता है। उन्होंने कहा ऐतिहासिक राजनीतिक क्रांति करने वाले लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने भी दो अखबार निकाले थे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता एपीएन न्यूज चैनल के प्रधान संपादक डॉ प्रसून शुक्ल ने कहा कि पत्रकार पेंशन की मांग कर रहे हैं। इसे पूरा किया जाना चाहिए। ये कोई दान नहीं है अधिकार है। वरिष्ठ पत्रकार और राज्य मुख्यालय मान्यता। प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा पत्रकार अपनी मांगें मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लंबित मांगों पर सरकार को तत्काल ध्यान देना चाहिए। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने कहा पत्रकारिता का परिदृश्य बदल रहा है। पत्रकारों को दायित्व बोध के साथ सत्य को उजागर करना चाहिए। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स एनयूजेआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक ने कहा कि आज की आवश्यकता पत्रकार सुरक्षा कानून है। बिहार सरकार ने कानून बनाया है उत्तर प्रदेश सरकार को भी बनाना चाहिए। एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ फ़लकुमार पंवार ने कहा कि सरकार पत्रकारों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए संघर्ष का मार्ग अपनाना होगा। उपज के महामंत्री आनंद कर्ण ने अपने पिता और उपज के संस्थापक महामंत्री स्व राधेश्याम लाल कर्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। पर्यावरण के प्रति उनके योगदान और समर्पण की जानकारी दी।
इसके पूर्व समारोह में उपज की चार जिला इकाइयों को स्व राधेश्याम लाल कर्ण स्मृति पर्यावरण सम्मान प्रदान किया गया। वाराणसी, भदोही, रायबरेली और अम्बेडकर नगर के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ओंकार सिंह ने सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र भेंट किया। समारोह का संचालन उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने किया।
कार्यकारिणी बैठक में 5 प्रस्ताव पारित
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पत्रकार पेंशन, पत्रकार सुरक्षा कानून, स्वास्थ्य बीमा, राज्य संपत्ति विभाग की गेस्ट हाउस में समान दर की मांग, जिलों में स्थाई समिति गठन की मांग संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।
जारीकर्ता सर्वेश कुमार सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स उपज
Uttar Pradesh Association of Journalists (UPAJ)
UPAJ is Journalists organisation, based on UP’s working Journalists. Registerd under Trade Union Act 1926, by Union Resistrar Kanpur as on the date of July 2022. UPAJ President is Sarvesh Kumar Singh and General Secretary is Anand Karn. This association was formerly U.P.Journalists Association (UPJA) and now is UPAJ.
UPAJ is affiliated with national fedration name of National Union of Journalists (India) NUJI(I) headed by Suresh Sharma , President , Secetary General Triyug Narayan Tiwari.
UPAJ Registerd Office
Union Bhawan , Arya Nagar
Lucknow