News Posted on 09.11.2026, Time 11.26 AM, Monday, Chitrakut Prayagraj
चित्रकूट, 09 नवंबर 2026 (उप्र समाचार सेवा)। झांसी मीरजापुर राजमार्ग पर आज तड़के ट्रेक्टर ट्राली पलटने से एक बच्चे समेत चार श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। जबकि 12 अन्य घायल हो गए, 7 की हालत गंभीर है। सभी चित्रकूट से दीपदान करके लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज के थाना खीरी के गाँव कैंच के निवासी दीपावली ट्रैक्टर ट्राली से चित्रकूट दीपदान करने आए थे। वापस लौटते समय सुबह करीब ढाई बजे थाना रायपुरा के कस्बा रामनगर के समीप ट्रैक्टर ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला टूट गया। इससे ट्राली अलग होकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। सभी श्रद्धालु ट्राली के नीचे दब गए। मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर सीएचसी रामनगर भेजा, यहां एक बच्चे समेत 4 को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में दो लोग रीवा के निवासी हैं जो रिश्तेदारी में आये थे।
