Web News

www.upwebnews.com

गंगा एक्सप्रेस-वे पर 100 की स्पीड में बेकाबू हुई थार, डिवाइडर तोड़ 6 लेन पार की; 4 की मौत

August 31, 2026

गंगा एक्सप्रेस-वे पर 100 की स्पीड में बेकाबू हुई थार, डिवाइडर तोड़ 6 लेन पार की; 4 की मौत

हापुड़। गंगा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार डिवाइडर तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे की करीब छह लेन पार कर दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि थार में सवार सभी लोग बदायूं के रहने वाले थे और दिल्ली की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान अचानक थार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकाला गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच की जा रही है। एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसमें हादसे का पूरा घटनाक्रम कैद बताया जा रहा है।

May 16, 2026

हापुड़ में समाधान दिवस में रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

Uttar Pradesh Map

UTTAR pRADESH

Posted on 16.05.2026 Time 05.40 PM

हापुड़, 16 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा) , एंटी करप्शन टीम ने समाधान दिवस में छापा मारकर एक लेखपाल को 13 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र की तहसील में आज समाधान दिवस आयोजित था। इसमें एक फरियादी से लेखपाल द्वारा 13 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। सूचना एंटी करप्शन को दी गई। तत्काल मौके पर पहुंची टीम ने लेखपाल लवलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस अभिआक्ष में थाने भेजा गया। लेखपाल द्वारा जमीन की रिपोर्ट के बदले घुस ली गई थी।