Web News

www.upwebnews.com

शिव मंदिर व मां काली देवी मंदिर परिसर में गणेश उत्सव का शुभारंभ

September 14, 2026

शिव मंदिर व मां काली देवी मंदिर परिसर में गणेश उत्सव का शुभारंभ

उ प्र समाचार सेवा

मितौली खीरी। कस्बा भीकमपुर के मां काली मंदिर व भगवान शिव मंदिर में दस दिवसीय गणेश महोत्सव में भगवान गणेश की प्रतिम की विधि-विधान से मंत्रोच्चारण प्राण-प्रतिष्ठा के साथ पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया।
कस्बे में दस दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी में मां काली मंदिर व भगवान शिव मंदिर पर साफ-सफाई रंग-रोगन के साथ आकर्षक झालरों व वंदनवार से मंदिर प्रांगण को सजाया गया। मां काली मंदिर पर आचार्य देवनारायण दिक्षित ने भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना कराई।वहीं कोठार स्थिति शिव मंदिर में आचार्य अतुल दिक्षित ने भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
मां काली मंदिर में आयोजक राजेन्द्र पाण्डेय व शिव मंदिर आयोजक विदनेश शुक्ला ने बताया दस दिवसीय गणेश महोत्सव के आयोजन में भगवान गणेश का सुबह शाम पूजन आरती के साथ रात्रि में स्थानीय भक्तों द्वारा भजन कीर्तन के साथ म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 वें दिन अनंत चतुर्दशी शुक्रवार को टेढेनाथ धाम गोमती में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर रामनिवास पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, आसाराम अवस्थी, सुनील छुन्ना मिश्रा, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, आशीष त्रिवेदी, अखिलेश शुक्ला, कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

युवा शक्ति से होगा समाज और राष्ट्र का नव निर्माण गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय युवा संगोष्ठी

गतिविधियों की समीक्षा के साथ नए दायित्वधारियों की घोषणा

उ प्र समाचार सेवा
लखीमपुर-खीरी, गायत्री शक्तिपीठ लखीमपुर में रविवार को जिला स्तरीय युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से जुटे गायत्री परिवार के युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और समाज में रचनात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में युवा प्रकोष्ठ की जिला एवं ब्लॉक स्तर की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर भी मंथन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अखंड दीप एवं परम वंदनीया माता जी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों को गति देना तथा युवाओं को गायत्री परिवार के उद्देश्यों और युग निर्माण अभियान से जोड़ना रहा।
जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद ने अब तक संचालित युवा गतिविधियों की समीक्षा करते हुए युवाओं से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देकर ही समाज में व्यापक परिवर्तन की नींव मजबूत की जा सकती है।
सेवा, संस्कार और अनुशासन से बदलेंगे समाज की तस्वीर
मुख्य वक्ता एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जयप्रकाश वर्मा ने युवाओं को युग निर्माण के उत्तरदायित्वों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल संगठन से जुड़ने तक सीमित न रहकर सेवा, संस्कार, अनुशासन और रचनात्मक कार्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। युवा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं, तभी सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
संगोष्ठी में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के समन्वयकों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। युवा गतिविधियों के विस्तार, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर भी चर्चा हुई।
नए दायित्वधारियों की घोषणा
कार्यक्रम में अजय कुमार वर्मा को जिला युवा समन्वयक का दायित्व सौंपा गया। वहीं विवेकानंद मौर्य एवं विनय कुमार वर्मा को युवा सह-समन्वयक बनाया गया। नवनियुक्त दायित्वधारियों का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम का मंच संचालन गंगासागर वर्मा, सीतापुर ने किया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ से योगी कुलदीप वर्मा, उदय सिंह, केके तिवारी, सीपी मौर्य, प्रियांशु वर्मा, यज्ञदेव वर्मा, आस्तिक वर्मा, प्रखर वर्मा, प्रज्ञा वर्मा, लवकुश वर्मा, दीपक वर्मा, दीपा वर्मा एवं संगीता वर्मा सहित जिलेभर के गायत्री परिवार के कार्यकर्ता और युवा साथी मौजूद रहे।

डॉ. देश दीपक जायसवाल को मॉरिशस में मिला अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक नेफ्रोलॉजिस्ट अवॉर्ड

उ प्र समाचार सेवा

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के लिए एक बेहद गौरवशाली खबर सामने आई है। चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. देश दीपक जायसवाल को मॉरिशस में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में “बेस्ट होम्योपैथिक नेफ्रोलॉजिस्ट केएचपी अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है।लंदन, दुबई और जर्मनी की शानदार सफलताओं के बाद, 10 सितम्बर 2026 को मॉरिशस में इस अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक समिट का आयोजन किया गया था। इस वैश्विक मंच पर डॉ. जायसवाल को होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके समर्पण, असाधारण सेवा और किडनी रोगों (नेफ्रोलॉजी) के इलाज में उनके विशेष योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।आशीर्वाद और अपनों को समर्पित किया सम्मानइस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. देश दीपक जायसवाल ने कहा, “लखीमपुर खीरी जैसी छोटी जगह से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना और यह सम्मान पाना ईश्वर की विशेष कृपा है। मैं इस पुरस्कार को अपने वरिष्ठजनों, सहकर्मियों, परिवार और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद, प्रेम और सहयोग को समर्पित करता हूं।”वैश्विक मंच पर चमकी खीरी की पहचानडॉ. जायसवाल को मिले इस विशेष सम्मान से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे लखीमपुर खीरी जिले में हर्ष का माहौल है। चिकित्सा क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि यह जिले के लिए बेहद गर्व का क्षण है, क्योंकि अब होम्योपैथी के क्षेत्र में लखीमपुर खीरी की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूती से स्थापित हो गई है। उनके चाहने वालों और मरीजों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

September 10, 2026

भारी बारिश की वजह से मिट्टी की दीवाल ढही बाल बाल बचा परिवार

उ प्र समाचार सेवा
अलीगंज खीरी -कस्बा अलीगंज में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से एक गरीब परिवार की मिट्टी की दीवार रात में भरभराकर ढह गई गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया जबकि परिवार वही सो रहा था कस्बा निवासी त्रिभुवनलाल मिश्र उर्फ छलिया अर्थिक रूप से काफी कमजोर है जिनके घर पर पीछे की तरफ मिट्टी की दीवार बारिश की वजह से गीली होने से बुधवार रात अचानक ढह गई किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान तो नही हुआ पर गरीबी में दीवाल ढह जाने से पीड़ित के आगे संकट खड़ा हो गया पीड़ित त्रिभुवनलाल ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है रिटायर्ड फौजी अरविंद मिश्र द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल को घटना से अवगत करा दिया गया है।

September 9, 2026

चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

तहसील प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बच्चियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता
उ प्र समाचार सेवा
सिंगाही खीरी । ग्राम पंचायत सिंगहा कलां में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए आरोपी 65 वर्षीय खलील के कथित अवैध कब्जे वाली भूमि पर निर्मित मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। तहसील प्रशासन एवं भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही। प्रशासन की कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध निर्माण के विरुद्ध की गई कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।बताते चलें कि बीते रविवार को चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद सिंगाही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर अपनी नाराजगी जताई तथा पुलिस-प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।स्थिति को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी निघासन शिवम कुमार तथा सिंगाही थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए कानून के तहत आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी खलील को मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में बाएं पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई।

अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई

दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने उसके मकान एवं भूमि से संबंधित अभिलेखों की जांच कराई। प्रशासन के अनुसार, निर्माण अवैध भूमि पर किया गया था। इसके बाद तहसील प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

घटना के बाद अभिभावकों में बढ़ी चिंता

मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। विशेष रूप से स्कूल जाने वाली बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में भय और असुरक्षा की भावना दिखाई दे रही है।ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और अधिक प्रभावी कदम उठाने चाहिए। कई अभिभावक घटना के बाद अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं। वहीं कुछ परिवारों ने बच्चियों को स्कूल भेजने को लेकर भी चिंता व्यक्त की है।

स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठा

घटना के बाद क्षेत्र में स्कूल जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों की मांग है कि विद्यालय आने-जाने वाले मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन को नियमित निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।

कानून के तहत कठोर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मासूम के साथ हुई घटना की जांच शीघ्र पूरी कर आरोपी को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाए। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई से आमजन का कानून-व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।फिलहाल प्रशासन द्वारा आरोपी के कथित अवैध निर्माण पर की गई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। वहीं, मासूम के साथ हुई घटना ने पूरे क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह नें बताया प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है। यह भी स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने के बजाय किसी भी शिकायत या सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए।

Older Posts »