उप्रससे अजय बरया
ललितपुर- मातृशक्तियों के संयुक्त प्रयास से दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शस्त्र पूजन किया,कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजना रहा। समारोह में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया ताकि वे अपनी संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं को पहचान सकें और उनसे जुड़ सकें।आयोजन में श्रीमती प्रीति राजे बुंदेला मुहारा; रावसाहब परिवार नाराहट की दिव्या राजे बुंदेला, नीलम राजे बुंदेला, गुड़ा पल्लवी परमार, खोंखरा अखिलेश राजे रश्मि राजे बुंदेला भूचेरा यशोधरा राजे, जाखलौन मिथिलेश राजे बुंदेला; आशा राजे बुंदेला, मुहारा; गिरजेश राजे बुंदेला, मेलवारा; निसा राजे बुंदेला; कमलेश राजे बुंदेला तथा मोहिनी राजे बुंदेला गौना , रुचिका बुंदेला,सुधाराजे ,अर्चना राजे नाराहट, शशि राजा जाखलोन, प्रिती राजे तालबेहट, प्रतिक्षा ,मंजू, सुषमा सिंह, प्रतिभा बुंदेला,मंजा सिंह,शुभलक्ष्मी, चंद्र कुवर, अंजना गुढ़ा ,शशि राजे भवानी, किरण बंटी राजा मेलवारा, मिथिलेश राजा, नंदनी राजे, निशा राजा, कविता राजे विमलेश राजे, बबीता रूप राजा प्रतीक्षा बुंदेला, रश्मि राजे, संजना राजे ,इंदिरा राजे,
सहित सभी मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं।
समारोह ने नारी शक्ति की एकता, सांस्कृतिक गौरव और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सुंदर संदेश दिया। सभी का आभार श्री राव साहब परिवार नाराहट की दिव्या राजे ने किया।
एटा 27 अक्टूबर उप्रससे। जनपद में मलावन थाना के नगला भूपाल गांव में तीन साल की राधिका का शव 52 घंटे बाद एक घर के पीछे झाड़ियों में मिला। बच्ची शनिवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। करीब 52 घंटे बाद उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच और खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं।
राधिका शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार की शाम को गांव में ही एक घर के पीछे झाड़ियों में उसका शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच के लिए मलावन थाना पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम समेत चार टीमें लगाई गई हैं। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
बच्ची का शव मिलने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।
परिजनों ने बताया कि राधिका जन्म से ही अपने नाना महेश के घर रह रही थी। जन्म के समय ही उसकी मां सोनी की मौत हो गई थी। बच्ची की मौत से परिवार सदमे में है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उ प्र समाचार सेवा
मितौली खीरी। थाना क्षेत्र के ग्राम अधरौला निवासी युवक ने नई रस्सी खरीदी,गांव से काफी दूर कर्बला के पास जाकर वीडियो बनाया फिर आम के पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान बेटे का शव पेड़ से लटकता देख पिता बदहवास हो गया, वहीं मां भी होशो-हवास खोकर खुद की जान देने की बात पुलिस से कहती रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मितौली थाना क्षेत्र के गांव अंधरौला के रहने वाले महेंद्र सिंह के चार बेटों में तीसरे नंबर के सुधीर सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब सुधीर घर से बाइक लेकर निकला था। नीमगांव थाना क्षेत्र में नीबा शिवपुरी गांव के पास स्थित कर्बला में खड़े आम के पेड़ से झूलते सुधीर के शव को खेतों में घास काटने गए पिता महेंद्र सिंह ने देखा। बाग में काफी संख्या में ग्रामीण व परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। पेड़ के पास सुधीर का मोबाइल पड़ा हुआ था। परिजनों को फोन में फांसी लगाने से पहले सुधीर का वीडियो मिला। वीडियो में सुधीर कह रहा है कि मेरे सपने बहुत थे जिन्हें मैं पूरा नहीं कर सकता। मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। इसमें मेरे घरवालों की कोई ग़लती नही है। पुलिस से घरवालों को परेशान न करने की भी अपील की है। सूचना पर पहुंचे नीमगांव थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।वहीं नीमगांव एसआई जितेन्द्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
सुबह तीन बजे की घटना से गांव में दहशत, घर के आसपास मिले तेंदुए के पगचिह्न
उ प्र समाचार सेवा
मैलानी खीरी।मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम नारंग खुड्डी में मंगलवार तड़के घर के बाहर लगे नल पर पानी पीने गई 62 वर्षीय महिला पर हिंसक वन्यजीव ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटे तो वन्यजीव महिला को छोड़कर भाग निकला। वन विभाग के अनुसार, घटनास्थल के आसपास तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम नारंग खुड्डी निवासी कौशल्या देवी (62), पत्नी राम नरेश, मंगलवार तड़के करीब तीन बजे घर के बाहर लगे नल पर पानी पीने गई थीं। इसी दौरान नल के पास बैठे वन्यजीव ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुटने पर वन्यजीव महिला को छोड़कर भाग गया।
हमले में गंभीर रूप से घायल कौशल्या देवी को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल लखीमपुर के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
वन विभाग को मिले तेंदुए के पगचिह्न
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने घर के आसपास तेंदुए के पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है। इससे ग्रामीणों में जंगली जानवर की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है।