Web News

www.upwebnews.com

एटा में पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन ने दिल्ली रैली में पहुंचने की अपील की

October 28, 2026

एटा में पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन ने दिल्ली रैली में पहुंचने की अपील की

एटा 28 अक्टूबर उप्रससे। जनपद में पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन ने बुधवार शाम 4 बजे अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले इंडिया गठबंधन के अभियान में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोटों की चोरी के आरोप लगाए। कहा कि अभियान में मुख्य चुनाव आयुक्त और उन्हें संरक्षण देने वालों को हटाने की मांग उठाई जाएगी।
सत्या बहन ने कहा कि देशभर से लोग अभियान में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। देश में लोकतंत्र कमजोर किया जा रहा है। वोटों, विधायकों और सांसदों की चोरी हो रही है।
उन्होंने राहुल गांधी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वह लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। सत्या बहन ने राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पैदल यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी न डरते हैं, न झुकते हैं और न रुकते हैं।
सत्या बहन ने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को डराकर और धमकाकर सरकारें बनाई जा रही हैं। उनके मुताबिक, इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष और संविधान के मुताबिक होने चाहिए। मतदाताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है।
सत्या बहन ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान और उनके तेवर का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जनता को कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा। अयोध्या राम मंदिर के चंदे को लेकर भी उन्होंने आरोप लगाए और इसे आस्था से जुड़ा मुद्दा बताया। संसद में विपक्ष के कमजोर होने के सवाल पर सत्या बहन ने कहा कि विपक्ष कमजोर नहीं है। ईडी, सीबीआई और चुनाव आयुक्त से जुड़ी व्यवस्था का इस्तेमाल विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। चुनाव आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी है।

सपा नेताओं की ‘मानवता की दुहाई’ ढोंग, जनता नहीं भूली उनके काले कारनामे: जुगल किशोर

उ प्र समाचार सेवा
लखीमपुर खीरी।मितौली खीरी मानवता की बात करने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा मितौली में स्नातक चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध कराई गई एफ आई आर के संबंध में एक प्रेस वार्ता में पूर्व राज्यसभा सदस्य सांसद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहां सन 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मेरी धर्मपत्नी दमयंती किशोर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा मेरे तथा मेरे अति निकटतम कार्यकर्ता बेबी अवस्थी तथा पूर्व विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरी के विरुद्ध एफ आई आर थाना पसगवा तथा कोतवाली गोला में कराई गई थी जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचे गए यहां तक कि जज पर भी दबाव डाला गया दबाव के चलते जज छुट्टी लेकर के चले गए थे. तब यह मानवता की दुहाई देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए थे. जुगल किशोर ने पुरानी याद दिलाते हुए कहां कि समाजवादी पार्टी के लोग वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद भाजपा द्वारा सपा प्रत्याशी के विरुद्ध अविश्वास लाये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए थे. समाजवादी पार्टी के नेता भाजपा के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप करने से नहीं चूकते इनके द्वारा की गई गुंडागर्दी जमीन अधिग्रहण एवं भैंस चोरी लूट बलात्कार जैसी घटनाओं को जनता अब तक भूल नहीं पाई है कस्ता विधानसभा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए वेश कीमती शीशम के पेड़ों को रातों-रात कटवा कर ले जाया गया जनता इनके द्वारा किए गए कारनामो को अभी तक भूल नहीं पाई है. आने वाले चुनाव में जनता इनका मुंहतोड़ जवाब देगी।

मानदेय भुगतान न होने पर रोजगार सेवक देंगे धरना

तीन दिन में भुगतान न होने पर विकास भवन के गेट पर प्रदर्शन की चेतावनी
उ प्र समाचार सेवा
मितौली खीरी।ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराज संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिला विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजकर बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026 में ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान ग्राम पंचायतों से विकास खंड स्तर पर किया जाना था। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्रावली भेजी गई थी, लेकिन अब तक कई रोजगार सेवकों का मानदेय नहीं मिल सका है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, इसके बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 30 अक्तूबर को विकास भवन के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
ज्ञापन देने वालों में ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अविनेश कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी रोजगार सेवक शामिल रहे।

एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर से लाखों लोगों की होगी भागीदारी

वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान-

सभी कांग्रेस जनों से पहुंचने का किया आवाहन -राहुल राव

उप्रससे अजय बरया

ललितपुर। वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक राहुल राव ने मतदाता अधिकारों की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता तथा निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित राष्ट्रीय रैली में देशभर से लाखों लोगों की भागीदारी होगी सभी से पहुंचने का आह्वान किया। तथा 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक विभिन्न का कार्यक्रमों की रूपरेखा रूप रेखा बताई गई
राहुल राव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मताधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी पात्र नागरिक को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और उपलब्ध अपील के अवसरों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं, दोहरे पंजीकरण, संदिग्ध प्रविष्टियों और चुनावी आँकड़ों की पारदर्शिता से जुड़े सवाल लगातार उठा रही है। महाराष्ट्र, महादेवपुरा, आलंद और हरियाणा से संबंधित मामलों में उठाए गए सवालों की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए तथा संबंधित रिकॉर्ड और सत्यापन योग्य आँकड़े सार्वजनिक किए जाने चाहिए, ताकि चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास मजबूत हो सके।
राहुल राव ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित राष्ट्रीय रैली मतदाता अधिकारों, चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का महत्वपूर्ण अवसर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रैली की तैयारी के लिए व्यापक जनसंपर्क तथा संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों, ब्लॉक अध्यक्षों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल तथा पार्टी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया!
राहुल राव ने कहा कि मतदाता अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी वोटर लिस्ट, SIR के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है
उन्होंने कहा कि इन माँगों का उद्देश्य मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करना और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास मजबूत करना है। सभी शिकायतों का निस्तारण तथ्यों, आधिकारिक रिकॉर्ड और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के आधार पर किया जाना चाहिए।
बुंदेलखंड में अभियान को संगठनात्मक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा
राहुल राव ने कहा कि बुंदेलखंड के सभी इकाइयों में अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों का सत्यापन, नागरिकों की शिकायतों का दस्तावेजीकरण और पात्र मतदाताओं को उपलब्ध आधिकारिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना अभियान के प्रमुख कार्य होंगे। गाँवों में चौपालों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जाँचने तथा आवश्यक सुधार और शिकायत निवारण की प्रक्रिया अपनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों से स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।
राहुल राव ने कहा कि 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गाँवों में चौपालों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की योजना है।
राहुल राव ने कहा कि “वोट बचाओ – देश बचाओ” अभियान मतदाता अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा, “मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक पात्र नागरिक के वोट का सम्मान होना चाहिए और मतदाता सूची से जुड़े सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से हम मतदाता अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का कार्य करेंगे।”
अंत में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने, बूथ स्तर पर समन्वय मजबूत करने और 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रैली के लिए व्यापक जनसंपर्क कर पहुंचने का आह्वान किया
इस दौरान जिला अध्यक्ष दयाराम रजक एवं नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे मौजूद रहे

एटा में मंदिर से लौट रही महिला को रोडवेज बस ने रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

एटा 28 अक्टूबर उप्रससे। कोतवाली नगर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर यूपी रोडवेज की अनुबंधित बस ने मंदिर से लौट रही 45 वर्षीय महिला को रौंद दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी अलका जैन पत्नी राजू जैन रोज की तरह बुधवार को पूजा कर घर लौट रही थीं, तभी बस नंबर यूपी 82 टी 2540 ने उन्हें कुचल दिया। मृतका के दो बच्चे हैं, 19 साल का ऋषभ जैन और 20 साल की खुशी जैन। पति का पहले ही निधन हो चुका है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

« Newer Posts — Older Posts »