Web News

www.upwebnews.com

एटा में मंदिर से लौट रही महिला को रोडवेज बस ने रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

October 28, 2026

एटा में मंदिर से लौट रही महिला को रोडवेज बस ने रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

एटा 28 अक्टूबर उप्रससे। कोतवाली नगर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर यूपी रोडवेज की अनुबंधित बस ने मंदिर से लौट रही 45 वर्षीय महिला को रौंद दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी अलका जैन पत्नी राजू जैन रोज की तरह बुधवार को पूजा कर घर लौट रही थीं, तभी बस नंबर यूपी 82 टी 2540 ने उन्हें कुचल दिया। मृतका के दो बच्चे हैं, 19 साल का ऋषभ जैन और 20 साल की खुशी जैन। पति का पहले ही निधन हो चुका है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।