Web News

www.upwebnews.com

हिन्दू नव वर्ष पर स्वयंसेवकों का पथ संचलन

March 29, 2026

हिन्दू नव वर्ष पर स्वयंसेवकों का पथ संचलन

Post on 29.3.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
अर्जुन नगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का चैत्र प्रतिपदा नव हिंदू वर्ष के मौके पर स्वयं सेवकों का पथ संचलन हुआ। रविवार को गंज बाजार स्थित बनवटागंज शिशु मंदिर से निकाला गया। संचलन से पहले मुख्य वक्ता नीरज मित्तल ने संघ की स्थापना व आद्य सर संघचालक डॉ हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला गया। संघ के पंच परिवर्तन का संदेश हर घर में पहुंचाने का भी आह्वान किया।
पथ संचलन गंज से डिप्टी गंज चौराहा, बंगला गांव, थाना सिविल लाइंस,पीलीकोठी, जैन मंदिर,गुरहट्टी चौराहा, सब्जी मंडी से होकर बनवटागंज पहुंचा।
इस दौरान जगह जगह बड़ी संख्या में लोगों व व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया। संचलन में बड़ी संख्या में बाल,शिशु स्वयंसेवक शामिल रहे।
कार्यक्रम में नगर संघचालक सुबोध गर्ग, प्रातः व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल, विवेक भटनागर,महानगर व्यवस्था प्रमुख विकास गोयल,मनु गौतम, दीपक गार्गी उज्ज्वल , विपिन गोयल,संजय भटनागर अजय गुप्ता,आकाश व्यास,सूर्य कांत, धैर्य, अनिल सक्सेना ,वंश रोहन मोहित, कृष्णा रहे।