Web News

www.upwebnews.com

अमेरिका के साथ समझौते में कृषि हित सुरक्षित

February 4, 2026

अमेरिका के साथ समझौते में कृषि हित सुरक्षित

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में यूएस डील की जानकारी दी और इसे दोनों पक्षों के लिए लाभकारी बताया

UP Web News

यूपी वेब न्यूज

Posted on 04.02.2026, Wednesday Time: 03.55 PM, Lok Sabha Minister Piyush Goel

नई दिल्ली, 04 फरवरी 2026, भारतीय उत्पादों पर अमरीका द्वारा टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने की घोषणा के बाद दूसरे दिन वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अमेरिका के साथ डील की जानकारी देते हुए इसे दोनों पक्षों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि हम कृषि और डेयरी क्षेत्र में भारत के हित सुरक्षित रखने में सफल रहे हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि फरवरी, 2025 में पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद से भारत और अमेरिका पारस्परिक और लाभकारी व्यापार समझौते को लेकर नियमित रूप से चर्चा करते रहे हैं। दोनों पक्षों के वार्ताकारों ने पिछले एक वर्ष में कई स्तरों पर गहन बातचीत की है। विपक्ष के कड़े अवरोध के बीच गोयल ने कहा कि भारत अपने कृषि और दुग्ध क्षेत्र के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है।

मंत्री ने कहा कि अमेरिकी क्षेत्र के भी कुछ संवेदनशील क्षेत्र थे और 2 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय मानकों और अन्य बिंदुओं पर फोन पर चर्चा की। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत से अमेरिकी आयात पर टैरिफ की दर घटाकर 50 से 18 प्रतिशत करने की घोषणा की।

February 3, 2026

संघ के 100 वर्ष की यात्रा पर सरसंघचालक भागवत का संवाद 7 फरवरी से

  • 100 वर्ष की संघ यात्रा व पंच परिवर्तन के संकल्प पर प्रमुख जनों से संवाद करेंगे सरसंघचालक मोहन भागवत जी
  • मुंबई में 07, 08 फरवरी को शताब्दी वर्ष के निमित्त व्याख्यानमाला – ‘संघ यात्रा के १०० वर्ष – नए क्षितिज’

Posted on: 03.02.2026, Tuesday, Time: 07.07 PM, RSS Rashtriya Swayamsevak Sangh, Mumbai Samvad, Sarsanghchalak Dr Mohan Bhagwat 

RSS Press Conference in Mumbai, Sunil Ambedkar

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर मुंबई में पत्रकारों से वार्ता करते हुए

मुंबई, ३ फरवरी २०२६। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर जी ने संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त होने वाली “संघ यात्रा के १०० वर्ष : नए क्षितिज” व्याख्यानमाला (मुंबई) की विस्तृत जानकारी दी। आज प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुनील जी के साथ कोकण प्रांत संघचालक अर्जुन चांदेकर जी भी उपस्थित थे।
शताब्दी वर्ष के निमित्त अखिल भारतीय योजना के अंतर्गत दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में इसी प्रकार की व्याख्यानमालाएं आयोजित हुई हैं, मुंबई व्याख्यानमाला इस श्रृंखला की अंतिम व्याख्यानमाला होगी। पिछली सभी व्याख्यानमालाओं को उत्साहवर्धक प्रतिसाद मिला है।
उन्होंने बताया कि वर्ळी स्थित नेहरू सेंटर सभागार में ७ और ८ फरवरी को व्याख्यानमाला का आयोजन होगा, जिसमें ४ सत्र रहेंगे। पहले दिन दोपहर ३:३० से शाम ७:३० बजे तक २ सत्र होंगे, जिसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का उद्बोधन होगा। दूसरे दिन स

ऋषिकेश में उमड़ा जनसैलाब, 35 हजार लोगों ने घर बचाने को निकाली महा रैली

Rishikesh Railly

ऋषिकेश में घर बचने को सड़कों पर उतरे लोग

Posted on 03.02.2026 Tuesday, Time : 05.32 PM , Rishikesh Uttarakhand, Railly 

ऋषिकेश, 3 फरवरी 2026। (उप्रससे) तीर्थनगरी ऋषिकेश Rishikesh में सोमवार को एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब राज्य गठन के बाद पहली बार सत्तारूढ़ भाजपा और धामी सरकार के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे। अपने घरों और जमीनों को बचाने की मांग को लेकर आयोजित इस महा रैली ने सरकार और प्रशासन को स्पष्ट संदेश दे दिया । “अब देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” सोमवार सुबह 10 बजे तक आइडीपीएल हाकी मैदान में करीब 10 हजार से ज्यादा लोग एकत्र हो चुके थे। 15 से 20 मिनट के बाद कई वार्डों से रैली के रूप में लोग हाकी मैदान पहुंचते रहे, जिसके बाद पूरा हाकी मैदान लोगों से खचाखच भरा नजर आया।

इस विशाल जनआंदोलन में करीब 30 से 35 हजार लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। रैली में बच्चे, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, वरिष्ठ और सुपर सीनियर सिटीजन तक शामिल रहे। लोगों ने अपने परिवारों के साथ लगभग 5 से 6 किलोमीटर की पदयात्रा कर शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ विरोध दर्ज कराया। यह रैली सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का प्रतीक बनकर सामने आई।

बापूग्राम, बीसबीघा, मीरानगर सहित आसपास के कई क्षेत्रों के निवासी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वन विभाग की कार्रवाई और सरकारी नीतियों के कारण दशकों से बसे उनके घर उजड़ने की कगार पर हैं। लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने आशियानों को टूटने नहीं देंगे।

रैली के दौरान गूंजते नारों और जनसमूह की एकजुटता ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक आवाज है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि उनके क्षेत्रों को राजस्व ग्राम घोषित किया जाए और विस्थापन से जुड़ी नीतियों पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। रैली के समापन पर एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें औपचारिक रूप से दर्ज कराईं।

पूरी रैली शांतिपूर्ण रही, हालांकि इसका संदेश बेहद सख्त और स्पष्ट था। यह महा रैली न सिर्फ ऋषिकेश, बल्कि उत्तराखंड की राजनीति और जनभावनाओं के लिए एक टर्निंग पॉइंट मानी जा रही है। जनता ने यह जता दिया है कि घर केवल दीवारें नहीं होते, बल्कि पीढ़ियों की मेहनत और सपनों की नींव होते हैं—और उनकी रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष को तैयार हैं।

केंद्र सरकार ने पेश किया संतुलित बजट: आशुतोष शर्मा

UP Web News

हरिद्वार. शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष श्री मृदुल कौशिक के संयोजन में और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने व्यापारी भाइयों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट का सीधा प्रसारण देखा । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि यह बजट बहुत ही संतुलित और राष्ट्र को विकास की ओर ले जाने वाला है। इस बजट से विकसित भारत बनने का रास्ता निकलता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में संतुलित विकास की नींव का स्ट्रक्चर को मजबूत होगा।
यह बजट नौजवानों ,किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इस बजट में नौजवानों, किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के लिए बहुत कुछ प्रावधान रखे गए हैं। जिससे उनकी आजीविका को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यह बजट भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेरहवां बजट है। और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नवी बार लगातार बजट पेश कर एक मिसाल कायम की है। इस बजट से हर वर्ग संतुष्ट है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जन-जन तक जाकर इस बजट के विषय में जनता को अवगत कराए

इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री बलवीर उनियाल , जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट , प्रदेश अनुसूचित मोर्चा मंत्री संजीव कुमार , गौरव पंकज, हर्षित त्रिपाठी ,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव चौहान , आकाश चौहान, हिमांशु सैनी , पराग चकलान , जगजीवन कुमार, सुरेंद्र अग्रवाल , राजन मेहता, राकेश नौडियाल , हैदर नकवी , पवन दवे , संदीप कौशिक, सुनील गुलाटी, अनूप सिंह सिद्धू , दीपक अग्रवाल ,राजेश कश्यप सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे !

February 2, 2026

उत्तराखंड मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

नूरपुर पंजनहेड़ी मामले में आरोपी अतुल चौहान की पत्नी ने मुख्यमंत्री से लगायी निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान
हरिद्वार, 2 फरवरी। नूरपुर पंजनहेड़ी में भूमि पैमाईश के दौरान भाजपा नेताओं के दो गुटों में खूनी हुए संघर्ष मामले में गोलीकांड के आरोपित अतुल चौहान की पत्नी दीपशिखा चौहान ने पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगायी है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला सिर्फ मारपीट का नही बल्कि कई सौ करोड़ की सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द किये जाने का है। जिसे बचाने की लड़ाई उनके पति अतुल चौहान लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि उनके पति द्वारा समाज सेवा, बाग-कृषि भूमि तथा सरकारी भूमि बचाने की लड़ाई को कमजोर करने की नीयत से यह सोचा समझा षडयंत्र किया गया है। दीपशिखा चौहान ने बताया कि उनके पति अतुल चौहान द्वारा ग्राम नूरपुर पंजनहेडी में बागो की अवैध कटाई एवं बड़े पैमाने पर हो रही कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग के संबंध में काफी समय से प्रशासन एवं हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में शिकायत की जा रही थी तथा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की थी। जिस कारण जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान व सचिन चौहान पुत्र उदेश चौहान आदि मेरे पति अतुल चौहान से रंजिश रखने लगे थे। अतुल चौहान को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी तथा अपनी सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय नैनीताल में याचिका दायर की थी। जिस पर उच्च न्यायालय ने 16 अक्टूबर 2024 को अतुल चौहान को सुरक्षा दिए जाने के आदेश पारित किए गए थे। अतुल चौहान की शिकायत पर 28 जनवरी को खसरा नंबर 154 और 158 ग्राम नूरपुर पंजनहेडी पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर उपाध्यक्ष हरिद्वार- रुड़की विकास प्राधिकरण के आदेश पर प्रशासन द्वारा जमीन की पैमाईश की जानी थी। इसके लिए तहसीलदार एवं लेखपाल द्वारा अतुल चौहान को मौके पर बुलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर अतुल चौहान अपने भतीजे तरुण चौहान के साथ कार से मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद अमित चौहान, सचिन चौहान पुत्रगण उदेश चौहान, कृष्णपाल उर्फ नानू पुत्र सीताराम , शोभित चौहान पुत्र कृष्णपाल, सहदेव निवासी नूरपुर पंजनहेडी एवं करीब 5 – 6 अज्ञात लोग ने अतुल चौहान व तरुण चौहान को देखते ही गाली-गलौच करते हुए उन पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया तथा पीछे से छिपकर कई फायर भी किये। बचाव में अतुल चौहान ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा व नीचे सड़क पर फायर किए तथा अपनी जान बचाते हुए वहां से वापस आ गए और कनखल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए अपनी पिस्टल भी जमा करा दी। इसके बाद षड्यंत्र के तहत अपने रसूख का गलत फायदा उठाते हुए अमित चौहान ने अपने भाई व एक अन्य को गोली लगने का हल्ला मचा दिया और अस्पताल आ गए। दीपशिखा ने बताया कि जिस सचिन चौहान को पेट मे गोली लगने की बात प्रचारित की जा रही है। वीडियो में वह ठीक-ठाक स्थिति में गाड़ी से उतरते हुए दिख रहा है, आराम से घूम रहा है और फोन पर बात भी कर रहा है। जिसकी सभी वीडियो फुटेज उनके पास सुरक्षित हैं। दीपशिक्षा ने कहा कि उनके पति ने किसी को भी गोली नही मारी। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए जमीन की तरफ फायरिंग की थी। दीपशिखा ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस उनके घर आयी और महिलाओं व बच्चों से गाली-गलौच करते हुए उनके नाबालिग बेटे, जिसका घटना से कोई लेना देना नहीं है, को जबरन उठा कर ले गयी तथा चौकी में ले जाकर उसे बुरी तरह से पीटा गया। बेटे की मेडिकल रिपोर्ट में पिटायी किए जाने की बात सामने आयी है। जिसकी शिकायत सभी जगह की गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। दीपशिखा ने कहा कि उनका बेटा आर्चरी का राष्ट्रीय स्तरीय का खिलाड़ी है और कई बार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुका है। पिटायी के बाद से वह गहरे सदम में है और ठीक से सो भी नहीं पा रहा है। दीपशिखा ने आरोप लगाया कि बेटे को उठाने आयी पुलिस के साथ सादे कपड़ों में कोई पेशेवर अपराधी प्रशांत शर्मा भी था। वीडियो में पुलिस के साथ कार्यवाही में वह साथ दिख रहा है।
दीप शिखा चौहान ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमित चौहान, उसके भाई सचिन चौहान सहित 6-7 लोगो पर मुकदमा तो दर्ज कर दिया है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। आरोपी गांव में दहशत बनाये घुम रहे है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी अमित चौहान, सचिन चौहान सहित सभी आरोपियों की तुरन्त गिरफ्तारी हो, साथ ही उनके नाबालिक बेटे को घर से जबरन उठाने वाले तथा उसके साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कठोर कार्यवाही की जाए।

« Newer PostsOlder Posts »