Web News

www.upwebnews.com

15 हजार का इनामी बदमाश लादेन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

August 19, 2026

15 हजार का इनामी बदमाश लादेन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Posted on 19/08/2026
Time 12:15 P.M
Santosh Kumar Singh
Gorakhpur

गोरखपुर ( उप्र समाचार सेवा ) । खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को ₹15 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजनी थाने से वांछित जितेन्द्र पासवान बाघागाड़ा की तरफ से जरलही पुल होते हुए उनवल की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जरलही पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा, जिस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए पीएचसी बांसगांव भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर खजनी थाने में मु0अ0सं0 266/2026, धारा 109(1), 317(2) बीएनएस तथा 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी खजनी थाने में दर्ज मु0अ0सं0 363/2025 धारा 308(5) बीएनएस में वांछित था।

पुलिस ने इसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है।

कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की जलकर मौत

कोलकाता। शहर के एक होटल में बुधवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 9 लोगों के जलकर मरने की पुष्टि हुई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।
हादसे के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव अभियान के दौरान होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

August 18, 2026

पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा में शामिल

सुनील चतुर्वेदी

हाथरस। पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की ओर से उन्हें हाथरस जिले का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वदीप अवस्थी एड.के निर्देशन पर पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व पार्टी महासचिव /प्रभारी निशांत उपाध्याय की संस्तुति पर सुनील चतुर्वेदी की सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। सुनील चतुर्वेदी पूर्व में बसपा से सभासद रह चुके हैं।

गोरखपुर में चाइनीज मांझे से किसान का गला कटा, 7 टांके लगे

Posted on 18/08/2026
Time 08:45 A.M
Santosh Kumar Singh
Gorakhpur

गोरखपुर ( उप्र समाचार सेवा ) : प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। ताजा मामला गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ का है, जहां बाइक से सब्जी लेने जा रहे 55 वर्षीय किसान की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कट गई। हादसे में उनकी गर्दन से तेज रक्तस्राव होने लगा। उपचार के दौरान डॉक्टर ने कटे स्थान पर 7 टांके लगाए।

नौसड़ निवासी किसान रामप्रताप निषाद (55) सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक से हरैया बाजार सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। मांझे की धार से उनकी गर्दन कट गई और वह बाइक से गिर पड़े।

रामप्रताप के मुताबिक, हादसे के बाद गर्दन से तेजी से खून निकलने लगा। उन्होंने तत्काल अपनी टीशर्ट उतारकर गर्दन पर बांधी और रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया। इसके बाद किसी तरह चौराहे पर स्थित डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कटे स्थान पर 7 टांके लगाए।

घटना के बाद इलाके के लोगों में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और #पुलिस से इसकी #बिक्री व इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

चाइनीज मांझे की वजह से लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए अब लोगों ने प्रशासन से कड़े और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस खतरनाक मांझे से होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।

एडमिशन के लिए आंध्र प्रदेश से आए छात्र का ऑटो में छूटा बैग, कैंट पुलिस ने 24 घंटे में खोजकर लौटाया

Posted on 18/08/2026
Time 09:10 A.M
Santosh Kumar Singh
Gorakhpur

गोरखपुर ( उप्र समाचार सेवा ) । मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) में एडमिशन लेने आंध्र प्रदेश से गोरखपुर आए छात्र का जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग ऑटो में छूट गया। अजनबी शहर में बैग खोने से परेशान छात्र ने रेलवे पुलिस चौकी पर सूचना दी। कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज 24 घंटे के भीतर ऑटो को ट्रेस कर बैग बरामद कर लिया और छात्र को सकुशल सौंप दिया।

बताया गया कि छात्र 17 अगस्त को एडमिशन के सिलसिले में गोरखपुर पहुंचा था। ऑटो से उतरने के बाद उसे पता चला कि उसका बैग ऑटो में ही छूट गया है। बैग में एडमिशन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान रखा था। बैग गुम होने से छात्र काफी परेशान हो गया और उसने रेलवे पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर ने पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिसकर्मियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ऑटो के रूट को ट्रेस करते हुए उसकी पहचान की।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल संजीत यादव, कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय और रिक्रूट कांस्टेबल अनुराग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने ऑटो को खोजकर छात्र का बैग बरामद कर लिया। बैग में रखे दस्तावेज और अन्य सामान सुरक्षित मिलने के बाद उसे छात्र के सुपुर्द कर दिया गया।

बैग वापस मिलते ही छात्र ने राहत की सांस ली और भावुक होकर गोरखपुर पुलिस का आभार जताया। छात्र ने पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि अजनबी शहर में पुलिस की मदद ने उसका भरोसा और मजबूत किया है।

गोरखपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से छात्र को न केवल उसके जरूरी दस्तावेज वापस मिले, बल्कि पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई।

« Newer Posts — Older Posts »