Web News

www.upwebnews.com

भागवत कथा में नंदोत्सव की धूम, जमकर थिरके श्रद्धालु

March 15, 2026

भागवत कथा में नंदोत्सव की धूम, जमकर थिरके श्रद्धालु

News Posted on 15.03.2026 Sunday Time 06.26 PM, Mathura,  Vrandavan Report by Atul Kumar
बलदेव, 15 मार्च 26 (उप्र समाचार सेवा) कस्बा स्थित रीढ़ा मोहल्ला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भागवत प्रवक्ता आचार्य मनीष गर्गाचार्य  ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचारों से पृथ्वी को मुक्त कराने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लिया। कथा स्थल पर  नंदोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें भक्तजन भजनों की धुन पर झूमते नजर आए।
इस दौरान भगवान के बाल रूप की सजीव झांकी सजाई गई थी। भगवान के जन्म पर बधाई गीत भी गाए गए। पूरे समय श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
इस अवसर पर परीक्षित श्याम सुन्दर अग्रवाल,रेखा अग्रवाल,अमन अग्रवाल,रवेंद्र सिंह,उमेश अग्रवाल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख यतेंद्र सिकरवार,चंद्रभान प्रधान,विनय अग्रवाल,अखिलेश पाठक,अवधेश दुबे,रिंकू सोनी, हरिओम सेठ,देवकीनंदन ,हरिमोहन , विनोद कुमार,बांकेलाल,रवि अग्रवाल,देव अग्रवाल,सतेंद्र ,संजीव अग्रवाल,योगेंद्र आचार्य,धीरज आचार्य,बच्चू सिंह,पवन गोयल,युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मुरादाबाद में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, रिपोर्ट दर्ज की मांग

उप्र दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर उठा विवाद

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा (Si) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द विकल्प में दिए जाने से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। रविवार को ब्राह्मण के संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता थाना सिविल लाइंस में एकत्रित हुए और शब्द को लेकर आपत्ति जताई। समुदाय ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज करने की मांग भी की।
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि 14 मार्च, 26 को दरोगा की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 31 में “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” वाक्य के लिए शब्द का विकल्प दिया। विकल्पों में “पंडित” शब्द भी जोड़ा गया। समाज का कहना है कि “पंडित” शब्द भारतीय समाज में विशेष रूप ब्राह्मण समुदाय के लिए सम्मानजनक संबोधन में माना जाता है।ऐसे में इसे नकारात्मक संदर्भ में विकल्प के रूप में शामिल करना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। कहा कि सरकारी परीक्षा के प्रश्नपत्र में इस प्रकार की सामग्री शामिल होना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे समाज में रोष हो सकता है।
इस दौरान थाना नागफनी के रजत शर्मा ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।साथ ही प्रश्नपत्र तैयार करने वाले संबंधित अधिकारी या संस्था के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 299 के तहत FIR दर्जकर कार्रवाई हो। पुलिस को विवादित प्रश्न पत्र की प्रति भी साक्ष्य बतौर पुलिस को सौंपी गई।
इस दौरान सूर्य शर्मा,विष्णु पंडित,रजत श्रोत्रिय,अनूप कौशल, करण वीर शर्मा, एडवोकेट अभिषेक शर्मा, अभिषेक भारद्वाज, एडवोकेट सुधीर शर्मा, नवीन शर्मा, अर्जुन शर्मा, विशाल शर्मा,सुमित शर्मा, मुदित उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, प्रियांशु जोशी,विष्णु शर्मा, कोमल त्यागी, नवनीत शर्मा, सौरभ शर्मा, मोहित शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के कई लोग रहें।

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी, चिलुआताल पुलिस ने पीड़ित के 57,310 रुपये वापस कराए

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
15/03/2026

गोरखपुर। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच चिलुआताल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक की पूरी धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते पीड़ित के खाते में 57,310 वापस कराए गए, जिससे उसे बड़ी राहत मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार नितेश यादव ने थाना चिलुआताल में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर उसके मोबाइल में एक फर्जी एपीके (APK) एप्लीकेशन इंस्टॉल करा दिया। इसी एप्लीकेशन के माध्यम से उसके बैंक खाते से कुल 57,310 निकाल लिए गए। कुछ समय बाद जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उसने तुरंत थाना चिलुआताल पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चिलुआताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित खाते को होल्ड कराया गया, जिससे धनराशि को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सका। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय से आदेश प्राप्त किया गया और पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी गई।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता से पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल सकी।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, एप्लीकेशन या ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर आने वाले प्रस्तावों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या एप को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत नजदीकी थाने या राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि को बचाया जा सके।

बालिका को सांप ने काटा, परिजन बालिका और सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे

Posted on 15.03.2026, Sunday, Firozabad

फिरोजाबाद, 15 March 26, सांप ने बच्ची को काटा तो परिजन सांप को ही बोरी में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंच गए। यह देख अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। बाद में परिजनों ने उसे खुली जगह में छोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि वह इसलिए सांप को लेकर आए थे। जिससे चिकित्सक उसे देखकर बच्ची को सही उपचार दे सके।
यह घटना गांव मुबारकपुर में हुई। घर के पास खेलते समय एक बालिका को सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत बालिका को उपचार के लिए फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर ले गए।

परिजनों ने जिस सांप ने बालिका को काटा था, उसे पकड़कर एक बोरी में बंद कर लिया था। वे उसी बोरी को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे। ट्रामा सेंटर में जैसे ही लोगों को पता चला कि बोरी में सांप है, वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दूरी बनाकर खड़े हो गए।

चिकित्सकों ने तुरंत बालिका को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण बालिका की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद ट्रामा सेंटर और आसपास के इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि वे घबराहट में सांप को इसलिए साथ लाए थे ताकि डॉक्टर यह पहचान सकें कि किस प्रकार के सांप ने बालिका को काटा है। बाद में डॉक्टरों के कहने पर परिजनों ने सांप को खुली जगह में छोड़ दिया।

महापौर भाजपा नेता की साख दांव पर, धीमरी में बाउंड्री वॉल पर चलीं जेसीबी

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

बुलडोजर एक्शन-

महापौर ने बुलडोजर एक्शन पर उठाया सवाल, एक्शन पर महापौर-प्रशासन आमने-सामने

Post on 15.3.26
Sunday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में प्रशासन की बुलडोजर एक्शन से सत्तारूढ़ संगठन भाजपा में हलचल मची है। भाजपा नेता और मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल व प्रशासन में धीमरी में जमीन को लेकर तनातनी है। प्रशासन की टीम ने तीन दिन पहले धीमरी में बाउंड्री वॉल को ढहा दिया।

प्रशासन का कहना है कि धीमरी में 20 बीघा जमीन सीएम माँडल कंपोजिट विद्यालय के लिए आरक्षित थी। प्रशासनिक टीम ने 12 मार्च को सरकारी जमीन पर चारदीवारी को अवैध कब्जा माना और चारदीवारी ढाह दी। प्रशासन की कार्रवाई से महापौर भड़के हुए हैं। बुलडोजर एक्शन को लेकर महापौर व प्रशासन आमने- सामने हैं।दो दिनों से इस जमीन पर पैमाइश चलीं। महापौर का कहना है कि इसमें से दस बीघा जमीन उनकी है। मामला अब शासन में पहुंच गया है। मेयर ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। मेयर ने यूपी सरकार के अधिकारियों को पत्र भेजकर जमीन की जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह जमीन सरकारी है और इसे सरकारी विद्यालय परियोजना के लिए कब्जा मुक्त कराया गया है।
सदर तहसील में नेशनल हाईवे पर बाईपास के पास धीमरी गांव में 20 बीघा भूमि पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।
प्रशासन का कहना है कि इस भूमि के एक हिस्से ‘सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय’ के निर्माण के लिए आरक्षित की गई। अधिकारियों का कहना है कि चिन्हित जमीन पर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनी थी जिसे हटाकर भूमि को परियोजना के लिए कब्जा मुक्त किया गया।
मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने चारदीवारी गिराए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि वर्ष 2017 में उन्होंने यह जमीन खरीदी और राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने के बाद उस पर बाउंड्रीवाल बनाई थी।
मेयर ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन ने बगैर नोटिस या सूचना के उनकी 55 मीटर लंबी चारदीवारी पर जेसीबी चलवा दी। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ।
महापौर ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शासन में अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को पत्र भेजा है। साथ ही पूरे प्रकरण में जांच की मांग की है।कहा है कि यदि कोई अतिक्रमण था तो कानूनन पहले नोटिस दिया जाता। महापौर ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमीन की पैमाइश किसी अन्य जिले के अधिकारी से कराए जाने की मांग की जिससे
निष्पक्ष जांच हो सकें।

« Newer Posts — Older Posts »