Web News

www.upwebnews.com

कार की टक्कर से जीजा और साले की मौत

April 21, 2026

कार की टक्कर से जीजा और साले की मौत

Posted on 21.04.2026 Time 04.04 PM, Mainpuri News
मैनपुरी , 21 April 26, थाना बेवर क्षेत्र में काली नदी के पास बाइक सवारों को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों जनपद फर्रुखाबाद से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे।
 थाना किशनी क्षेत्र के गांव ऊंचा इस्लामाबाद निवासी 28 वर्षीय विपिन कुमार सोमवार को अपने मामा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए जनपद फर्रुखाबाद गए थे। उनके साथ साला 25 वर्षीय राजू कश्यप निवासी प्रेम नगर कुसमरा भी था।
 मंगलवार सुबह दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे, तभी थाना बेवर क्षेत्र में काली नदी के पास सुबह करीब चार बजे कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में जीजा-साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना बेवर पुलिस ने शव मोर्चरी भेजे। हादसे में जीजा-साले की मौत के बाद दोनों घरों में मातम छाया है

Mainpuri लारेंस विश्नोई के नाम से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Mainpuri samachar UP Web News
Posted on 21.04.2026 , Time 04.01 PM
मैनपुरी, 21 अप्रैल 26, शहर की आवास विकास कॉलोनी में एक एम्बुलेंस चालक के परिवार को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।
पीड़ित आनंद पाण्डेय, जो पेशे से एम्बुलेंस चालक हैं, ने बताया कि यह धमकी भरा पत्र उनके घर डाक के जरिए पहुंचा। पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा था कि यदि निर्धारित समय में 50 लाख रुपये नहीं दिए तो काण्ड कर दिया जायेगा आनंद पाण्डेय के अनुसार, वह एक सामान्य आय वर्ग के व्यक्ति हैं और एम्बुलेंस चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इतनी बड़ी रकम की मांग और जान से मारने की धमकी से उनका परिवार दहशत में है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस उपाधीक्षक (सीओ सिटी) से मुलाकात की और सुरक्षा की गुहार लगाई।
परिवार ने मामले का जल्द खुलासा करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पत्र की सत्यता, उसकी भाषा और स्रोत की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह धमकी वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ी है या किसी ने भय फैलाने के उद्देश्य से ऐसा किया है। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिये हैं

डीसीएम और ट्रैक्टर की भिड़ंत में  युवक की  मौत 

Posted on 21.04.2026 Time 03.57 PM Mainpuri News, UP Samachar
 मैनपुरी, 21 अप्रैल 26, कीरतपुर चौकी के पास मैन रोड पर डीसीएम और ट्रैक्टर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
टक्कर के बाद मैन रोड पर लंबा जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कीरतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यूपी विधान सभा का सत्र 30 अप्रैल से

Uttar Pradesh Vidhan Bhawan

लखनऊ, 21 अप्रैल 26, उत्तर प्रदेश विधान सभा का सत्र 30 अप्रैल से आहूत किया गया है। इस आशय की सूचना राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के कार्यालय द्वारा जारी की गई है।

गुलावठी में 24 से रुकने लगेगी संगम एक्सप्रेस

-मेरठ से सूबेदारगंज ट्रेन का
गुलावठी बना नया ठहराव
Post on 21.4.26
Tuesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रेलमंडल में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।शुक्रवार से संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर ठहराव होने लगेगा। प्रशासन ठहराव के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी में जुटा है। 24 अप्रैल शाम को ट्रेन ठहराव के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद ट्रेन का दो मिनट का नियमित ठहराव शुरू हो जाएगा।

सूबेदारगंज-मेरठ के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस (14163 -64) ट्रेन का गुलावठी में ठहराव होने लगेगा। मुख्यालयने यात्रियों सुविधा के लिए नए ठहराव को हरी झंडी दी है। 24 अप्रैल से ट्रेन का उद्घाटन के बाद ठहराव होने लगेगा। हापुड़-बुलंदशहर के बीच पड़ने वाले गुलावठी स्टेशन पर ट्रेन-ठहराव के लिए उद्घाटन की तैयारी हो रही है।
रेल प्रशासन के अनुसार ठहराव का शुभारंभ कार्यक्रम 24 अप्रैल की शाम को होगा। गुलावठी में ट्रेन (14164) के पहले ठहराव को जनप्रतिनिधि, रेल अधिकारी हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन का रात 8.05 से 8.07 बजे निर्धारित समय होगा। जबकि सूबेदारगंज से 4.51 से 4.53 होगा।

स्टेशन पर होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में बुलंदशहर के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, गौतमबुद्ध नगर के डाँ महेश चंद्र शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान डीआरएम विनीता श्रीवास्तव, एडीआरएम, सीनियर डीसीएम समेत तमाम अधिकारी व स्टाफ रहेगा।

« Newer Posts — Older Posts »