Web News

www.upwebnews.com

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन, मुरादाबाद से था गहरा जुड़ाव

April 8, 2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन, मुरादाबाद से था गहरा जुड़ाव

*मुरादाबाद से भी था मोहसिना किदवई का गहरा जुड़ाव*
-चुनाव के दौरान कई बार मुरादाबाद में जनसभा में लिया हिस्सा, प्रचार किया

-कांग्रेस नेता के असद मौलाई के पिता पूर्व विधायक स्व राहत मौलाई को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी हुईं शामिल

Post on 8.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
कांग्रेस की दिग्गज व पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। मेरठ समेत कई क्षेत्रों से सांसद रहीं मोहसिना किदवई का मुरादाबाद से भी जुड़ाव रहा। चुनाव प्रचार हो या अन्य कार्यक्रम, सभी में मोहसिना ने हिस्सा लिया। मुरादाबाद से पूर्व विधायक और स्वतंत्रता सेनानी राहत मौलाई को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वह शामिल हुईं। बुधवार को निधन की खबर से कांग्रेस व संगठनों में श्रद्धांजली अर्पित की।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अर्से तक प्रमुख चेहरा रहीं बाराबंकी की निवासी मोहसिना किदवई का मुरादाबाद की राजनीति में भले ही सीधा संबंध न हो पर यहां कई बार सियासी व पारिवारिक कार्यक्रमों में जुड़ने से उनका यहां गहरा जुड़ाव रहा। चुनाव प्रचार अभियान में उन्होंने
मुरादाबाद के अलावा कांठ क्षेत्रों में कई बार चुनावी सभाएं कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। चुनाव दौरान कई बार मुरादाबाद में दौरे किए। सन् 1980 में कांग्रेस सांसद रहे हाफिज मोहम्मद सिद्दीक के चुनाव में भी मोहसिना मुरादाबाद आई और चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां सिद्दीक के अलावा पूर्व विधायक रहे स्व राहत मौलाई परिवार से भी उनका गहरा लगाव रहा। मुरादाबाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष रहे असद मौलाई पुराने दिनों को याद करते हैं। उनका कहना है कि मोहसिना किदवई कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं। मोहसिना किदवई ने तब पहला लोकसभा आजमगढ़ में उपचुनाव जीता। तब जनता पार्टी की सरकार का गठन हुआ। 1977 में राम नरेश यादव ने सीट से इस्तीफा दिया था। 1978 में खाली सीट पर कांग्रेस से सीट जीतकर पार्टी की साख बचाईं। इसके बाद मेरठ से 1980 व 84 में सांसद बनी। कांग्रेस नेता का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष बनने के दौरान कांग्रेसियों से उनका सीधा जुड़ाव रहा। पिता राहत मौलाई के जन्मदिन पर नगर निगम के सभागार में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। उनके कार्यक्रम में शिरकत और चुनावी प्रचार की यादें आज भी जेहन में है।

April 7, 2026

महापौर,विधायकों की मौजूदगी में नामित पार्षदों ने ली शपथ

महापौर की मौजूदगी में नामित सभासदों ने शपथ ली

नगर निगम सभागार में हुआ शपथ ग्रहण,भाजपा नेता व और अधिकारी हुए शामिल
शासन से नामित दस पार्षदों ने पद-गोपनीयता की शपथ
Post on 7.4.26
Tuesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
प्रदेश सरकार से नामित नगर निगम में नामित दस पार्षदों ने शपथ ली। नगर निगम सभागार में हुए महापौर विनोद अग्रवाल ने पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान शहर विधायक, विधान परिषद सदस्य समेत भाजपा नेता, नगर निगम अधिकारी रहे।
मंगलवार को नगर निगम के हाँल में महापौर ने नामित पार्षदों को शपथ दिलाई। इस दौरान निगम सभागार में उत्साह पूर्ण माहौल में जनप्रतिनिधि व भाजपाइयों ने हिस्सा लिया।
नामित पार्षदों को शपथ दिलाते हुए महापौर ने शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।महापौर ने संबोधन में कहा कि निगम का उद्देश्य शहर के समग्र विकास को गति देना है। इसमें पार्षदों की भूमिका अहम है। महापौर ने पार्षदों से कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सक्रिय योगदान दें।
इस दौरान विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर काम कर रही है। नगर निगम में इसी सोच के साथ जनहित में कार्य होंगे।
एमएलसी डाँ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि पार्षद जनता व प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से उठाएं व उनका समाधान कराएं। जबकि
एमएलसी गोपाल अंजान ने शहर के समग्र विकास पर जोर देते हुए जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने पर जोर दिया।
समारोह में अमित सिंह मिंटू, अभिनव बंसल,विकल वाल्मीकि, हरीश प्रजापति, कुलदीप विश्नोई, दीपक यादव, ज्योति बंसल, हेमा खत्री व कमल गुलाटी ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान पार्षदों ने शहर के विकास, स्वच्छता व जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में विधायक, जनप्रतिनिधियों के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला आदि रहे। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारी और स्टाफ रहा।महापौर ने पीलीकोठी कैंप कार्यालय पर एक बैठक की। इसमें महापौर ने शहर की समस्याओं, विकास कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

डकैती के दो अलग-अलग मामलों में दोषी को साढ़े नौ-नौ साल की सजा

ठाकुरद्वारा में बदमाश ने कुछ दिन में दो घरों में घुसकर नकदी, जेवर समेत लाखों का सामान की लूट
दोषी पाया बदमाश अमरोहा के बछरायूं का निवासी

Post on 7.4.26
Tuesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
ठाकुरद्वारा में डकैती के दो अलग-अलग मामलों में अमरोहा के दोषी करार देते हुए साढ़े 9-9 साल की सजा सुनाई गई। एडीजे कोर्ट निरंजन कुमार की अदालत में साक्ष्य के आधार पर दोषी पर बीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
घरों में घुसकर लूटपाट करने की घटना दस साल पुरानी है।पहली घटना 18 मई,2016 को गांव गड़िया खेड़ा में ओमकार सिंह के घर पड़ी। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने शस्त्रों की नोंक पर चालीस हजार और जेवरात लूट लिए। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र में गांव करना वाला में अखलेश कुमार के घर हुईं। 28 मई की रात बदमाश वादी के घर में घुसकर हजारों की नकदी और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने डकैती व माल बरामद कर बदमाश सतवीर सिंह को गिरफ्तार किया। विवेचना के बाद अदालत में आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
केस की सुनवाई एडीजे कोर्ट -14 निरंजन कुमार की अदालत में हुईं। एडीजीसी राजीव कौशिक ने बताया कि अदालत में दोनों अलग-अलग मामलों की सुनवाई हुई। जिसमें रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सतवीर सिंह को दोषी ठहराया। घरों में लूटपाट और माल बरामदगी में दोषी को अलग अलग साढ़े नौ नौ साल की सजा सुनाई। दोनों मामलों में 10-10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।

अर्धकुंभ में अब ड्रोन करेगा यात्रियों की सुरक्षा,आरपीएफ ने संभाली कमान

-रेलवे सुरक्षा बल हुआ आधुनिक तकनीक से लैस
-5 हजार किमी की रेंज, 400 मीटर ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम

मुरादाबाद।(उप्र समाचार)।
हरिद्वार में शुरू होने वाले अर्धकुंभ व अन्य पर्वों पर अब ड्रोन से सुरक्षा हो सकेगी। रेलवे में यात्री सुरक्षा में अब ड्रोन की तकनीक भी जुड़ गई।
मुरादाबाद में आरपीएफ की रिजर्व लाइन में नई तकनीक ड्रोन की क्षमताओं का सफल परीक्षण किया गया। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव की मौजूदगी में आधुनिक तकनीक ड्रोन Q4i का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। रेलवे में सुरक्षा को सुदृढ़ व यात्री सुरक्षा के लिए ड्रोन का अब आसानी से प्रयोग होगा।
डीआरएम ने कहा कि ड्रोन के जरिए रेल लाइन की सुरक्षा, ट्रेन संचालन के अलावा मंडल में लगने वाले मेले व पर्वों में जुटने वाली भीड़ की निगरानी हो सकेगी। खासकर जनवरी 2027 में शुरू होने वाले अर्धकुंभ मेले में नई आधुनिक तकनीक का फायदा मिलेगा।
बताया गया कि ड्रोन की मदद से बड़े क्षेत्र में एक नजर में निगाह रखा जा सकेगा। इस दौरान आरपीएफ अधिकारी व स्टाफ आदि रहा।

ड्रोन की मुख्य विशेषता::
ड्रोन की रेंज -5 हजार किमी
अधिकतम ऊंचाई – 400 मीटर
उड़ान की अवधि- 40 मिनट
कैमरा रिजोल्यूशन- 1280×720 पिक्सल
आँप्टिकल जूम-10×90 डिग्री टिल्ट क्षमता।

April 6, 2026

डीआरएम दफ्तर में उरमू का काला फीता बांधकर प्रदर्शन

पुरानी पेंशन प्रणाली::

Post on 6.4.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रेलवे में पुरानी पेंशन प्रणाली की मांग जोर पकड़ने लगीं‌ है। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) ने सोमवार को काली पट्टी बांधी और एनपीएस व यूपीएस (नई पेंशन-एकीकृत पेंशन प्रणाली) का विरोध जताया और प्रदर्शन किया। यूनियन का विरोध प्रदर्शन 10 अप्रैल तक चलेगा।
उरमू के केंद्रीय नेताओं के आह्वान पर स्थानीय मंडल मंत्री धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में छह अप्रैल से विरोध प्रदर्शन किया गया। रोष सप्ताह में उरमू ने सोमवार को डीआरएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया।
रेल यूनियन की पहल सोमवार को काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में उरमू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय माथुर के अध्यक्षता में सहायक मंडल मंत्री संजय अरोरा,शेखर अकुर, पीपी सिंह की अगुवाई में कार्य स्थल पर तमाम कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।यूनियन ने मंडल की 17 शाखाओं में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
मंडल मंत्री के अनुसार ओपीएस की मांग की गई है। यूनियन ने एनपीएस व यूपीएस का विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में उरमू URMU के विशाल सक्सेना, विवेक कुमार, अतुल कुमार, मो- सिराज, अमन ढंग, सिद्वार्थ, जयकुमार, मुकर्रम, अरविन्द, कपिल कुमार, राजेश शर्मा, रज्जन लास, दीपक, पवन, संजू, नितेश, विक्रम, नवीन, संतोष, सतीश आदि रहे।

« Newer PostsOlder Posts »