Web News

www.upwebnews.com

अमृत भारत स्टेशनों के कार्यों की प्रगति जानेंगे मुख्यालय के मुख्य अभियंता

April 9, 2026

अमृत भारत स्टेशनों के कार्यों की प्रगति जानेंगे मुख्यालय के मुख्य अभियंता

गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे गति शक्ति यूनिट के मुख्य अभियंता अश्विनी कुमार
-कोटद्वार, नजीबाबाद, नगीना और स्योहारा स्टेशनों का करेंगे निरीक्षण

Post on 9.4.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
पीएम की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल अमृत भारत योजना में रेलवे स्टेशनों को संवारने पर जोर है। स्टेशनों के कायाकल्प के लिए कार्य योजना पर काम चल रहा है। पर कहीं तेजी तो कहीं निर्माण कार्य सुस्ती है। इन स्टेशनों की हकीकत को परखने के लिए गुरुवार को गति शक्ति यूनिट के मुख्य अभियंता अश्विनी कुमार मुरादाबाद पहुंचे। वे मंडल में चार अमृत भारत स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे।
गुरुवार को काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण की शुरुआत कोटद्वार स्टेशन से होगी। शेड्यूल के मुताबिक मुख्य अभियंता व मंडल में रेलवे इंजीनियरों के संग स्टेशनों पर अमृत भारत के तहत कार्य योजनाओं की प्रगति जानेंगे।
कोटद्वार के अलावा नजीबाबाद, नगीना और स्योहारा स्टेशनों पर योजना में स्वीकृत कार्यों की प्रगति को जानेंगे।
जानकारों का कहना है कि इनमें कोटद्वार स्टेशन पर कार्य की रफ्तार तेज है। हालांकि मंडल में एक स्टेशन बिजनौर स्टेशन का ही शुभारंभ हो सका है। धामपुर स्टेशन पर कार्य पूर्ण है लेकिन रेल मुख्यालय स्तर से धामपुर स्टेशन का उद्घाटन होना शेष है।

अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल क्रिकेट टूर्नामेंट

मुरादाबाद ने अंबाला, दिल्ली ने फिरोजपुर को हराया

Post on 9.4.26
Thursday,Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में चल रहे अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुरादाबाद और दिल्ली मंडल की टीमें विजयी रहीं।
पहला मैच खेलते हुए अंबाला ने टाँस जीत गेंदबाजी का निर्णय लिया। मुरादाबाद ने खेलते पांच विकेट के नुकसान पर 197 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में अंबाला महज 161रन ही बना सकी। मुरादाबाद ने 36 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ दि मैच प्रदीप कुमार रहे। मैच का उदघाटन सीनियर डीएसओ प्रशांत कुमार ने किया।
जबकि दूसरा मैच दिल्ली- फिरोजपुर के बीच हुआ। मैच का उद्घाटन सहायक सुरक्षा आयुक्त मो. असलम ने किया। दिल्ली ने टाँस जीता और पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। पर इस लक्ष्य को पीछा करने उतरी फिरोजपुर की पूरी टीम 123 रन ही बना सकीं। मैन आँफ दि मैच विजय रांगी को चुना गया। उन्होंने 33 गेंदों में 84 रन की धमाकेदार पारी खेली।

April 8, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 12 साल की सजा

पाँक्सो कोर्ट-1 ने सुनाई सजा, दोषी पर 45 हजार रुपए जुर्माना
-संभल के हजरतनगर गढ़ी का निवासी, युवक ने किशोरी का कर किया था अपहरण

Post on 8.4.26
Wednesday,Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
विशेष न्यायाधीश पाँक्सो कोर्ट अविनाश चन्द्र मिश्रा ने अपहरण व दुष्कर्म में दोषी को 12 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 45 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। संभल के हजरतनगर गढ़ी के गांव सोनकपुर (अब थाना) में आरोपी अनुपराज और एक अन्य गांव में किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे नोएडा ले गया। और दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी वापस लौट आईं पर लोक लाज के चलते तब पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। पीड़िता के परिजन इस घटना के बाद किशोरी लेकर मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में आकर रहने लगे। पर आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। घटना वाले दिन युवक घर के पास शौचालय की ओर बैठ गया। इस बीच वहां पहुंची नाबालिग को पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता के शोर शराबा सुन लोग वहां पहुंच‌ गए। आरोपी को पकड़ कर थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के बाद 23 जून,18 को आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
विशेष लोक अभियोजक अभिषेक भटनागर और मनोज वर्मा का कहना है कि‌ मामले में सुनवाई पाँक्सो कोर्ट-1अविनाश चंद्र मिश्र की अदालत में हुईं। अदालत ने साक्ष्य के आधार पर अनुपराज को दोषी ठहराया। कोर्ट ने दोषी को 12 साल की सजा और सभी धाराओं में सजा व जुर्माना लगाया।

जीएसटी चोरी के आरोपी की कोर्ट में जमानत अर्जी खारिज

फर्जी फर्म के जरिए टैक्स हासिल करने

Post on 8.4.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
करोड़ों की जीएसटी घोटाले में आरोपी पुनीत सिंह को जमानत नहीं मिल सकी। बुधवार को एडीजे व विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) जितेंद्र सिंह-द्वितीय की अदालत ने फर्जी फर्म के जरिए करोड़ों की जीएसटी चोरी व आईटीसी हासिल करने वाले आरोपी की जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।
राज्य कर विभाग की ओर से अक्तूबर, 25 को रामपुर के इमदाद कुरैशी की अल जजा ट्रेडर्स के खिलाफ 1.20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच कर रहीं एसआईटी की टीम ने 26 फरवरी,26 को आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मधुनगर निवासी पुनीत को गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल में पुनीत सिंह का नाम सामने आया था। एसआईटी टीम ने दावा किया कि आरोपी ने पूछताछ में जानकारी दी कि वर्ष 2019 में वह दिल्ली में कपड़े की दुकान पर काम करता। वहां उसकी मुलाकात सिद्दीकी नामक युवक से के हुई थी।उसी ने पुनीत की पत्नी के नाम से मेघना इंटर प्राइजेज फर्म बनाई। और जीएसटी नंबर हासिल कर लिया। इसकी एवज में उसे 20 हजार रुपये मिलते। बाद में पुनीत ने जीएसटी जाकर यूजर नेम व पासवर्ड भी हासिल कर लिया। अपने, पत्नी, बेटी और अन्य लोगों के नाम से फर्म बनाकर बिना माल की खरीद फरोख्त के बिल तैयार कर आईटीसी हासिल करने लगा।उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर बिना माल आपूर्ति के करोड़ों की खरीदफरोख्त दिखाकर कई करोड़ रुपये का आईटीसी क्लेम ले लिया।
अपर डीजीसी मुनीश भटनागर ने बताया कि कोर्ट में आरोपी पुनीत ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की। जमानत अर्जी की सुनवाई एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) जितेंद्र सिंह की अदालत में हुईं। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते एडीजे कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दिया।

जम्मू ने अंबाला और कपूरथला ने फिरोजपुर को हराया

-रेलवे स्टेडियम में शुरू हुआ अंतर मंडलीय सुरक्षा क्रिकेट टूर्नामेंट, 11 अप्रैल तक चलेंगे मैच

Post on 8.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में रेलवे स्टेडियम में अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त मो असलम ने मैच का उद्घाटन किया। पहले दिन हुए मैच में जम्मू ने अंबाला और रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने फिरोजपुर की टीम को हरा दिया। टूर्नामेंट 11 अप्रैल तक चलेगा।
टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुरादाबाद, दिल्ली, अम्बाला, जम्मू, फिरोजपुर व रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला है।
पहला मैच जम्मू और अम्बाला के बीच खेला गया। अंबाला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।जम्मू ने पहले खेलते हुए निर्धारित बीस ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में अंबाला अपने आठ विकेट के नुकसान पर केवल 155 रन ही बना सकी। जम्मू मंडल ने मैच 17 रन से जीता। मैन ऑफ दि मैच अजीत जांगिड़ रहे। बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाये और तीन विकेट लिए।
जबकि दूसरा मैच फिरोजपुर व रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के बीच हुआ | इस मैच का उदघाटन सीनियर डीओएम
चेतन तनेजा ने किया। मैच में कपूरथला ने टॉस जीतकर पहले
बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जबकि
फिरोजपुर की टीम छह विकेट के नुक्सान पर 163 रन ही बना सकीं। मैच का नतीजा सुपर ओवर में हुआ। फिरोजपुर ने पहले बल्लेबाजी कर दो विकेट के नुकसान पर तीन रन बनाए। जवाब में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने एक विकेट पर चार रन बनाकर मैच जीत लिया | मैन ऑफ दि मैच धनराज मीना रहे।

« Newer PostsOlder Posts »