Web News

www.upwebnews.com

जिलाधिकारी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

April 14, 2026

जिलाधिकारी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मथुरा। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने डीग गेट क्षेत्र में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता, समानता एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे। उन्होंने भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत आधार प्रदान करते हुए संविधान का निर्माण किया, जो आज देश की एकता और अखंडता का आधार है।
जिलाधिकारी ने बाबा साहब को कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

April 9, 2026

ओलावृष्टि से तबाही: दौलतपुर में 80–85% गेहूं की फसल बर्बाद 

 प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप
बल्देव (मथुरा)। क्षेत्र के गांव दौलतपुर में हाल ही में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल का लगभग 80 से 85 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो गया है, जबकि अन्य रबी फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत कुछ ही पलों में तबाह हो गई। उन्होंने बताया कि इस नुकसान से उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ा है और अब परिवार का पालन-पोषण करना भी मुश्किल हो सकता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नुकसान का आकलन करने नहीं पहुंचे हैं, जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं, प्रभावित किसानों ने सरकार से शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा और राहत प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।
इस दौरान ग्राम प्रधान जनेश देवी, सिंधी भैया, अजय उर्फ भुल्ला, देशवार, प्रवीण चौधरी, पिल्लू सिंह, जयपाल सिंह, रामखिलोना सिंह, अजीत देशवार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

सड़क किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा। सौंख चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मगोर्रा मार्ग पर स्थित लालपुर के समीप सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब राहगीरों ने सड़क किनारे एक अज्ञात युवती का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तेजी से खबर फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं, हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी युवती की पहचान के लिए सूचना प्रसारित की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।
घटना के बाद क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

April 8, 2026

समाज को गौभक्त बनाएं तो स्वतः रुक जाएगी गौ-हत्या: डा मोहन भागवत

आदर्श राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज का अच्छा होना प्राथमिक शर्त – डॉ. मोहन भागवत जी

कानून से अधिक जनजागृति आवश्यक

वृन्दावन ,संत श्रीमद्जगद्गुरू द्वाराचार्य श्रीमलूकदास जी महाराज की 452वीं जयंती के अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि एक सशक्त और आदर्श राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज का अच्छा होना प्राथमिक शर्त है।

उन्होंने धर्म, प्रजातंत्र, गौ-रक्षा और भारत की वैश्विक भूमिका पर गहन विचार रखे। उपस्थित संत-महंतों, माताओं-बहनों और प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने संतों की महिमा का बखान किया

April 7, 2026

वृंदावन में सीएम योगी का बयान: “भारत के सनातन राजा राम हैं”

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चित्र भेंट करते हु ए संत
संत मलूकदास जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, ऐतिहासिक और धार्मिक मुद्दों पर दिया संबोधन
मथुरा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वृंदावन में आयोजित संत मलूकदास की 452वीं जयंती समारोह में भाग लेते हुए कई ऐतिहासिक और धार्मिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि “भारत के सनातन राजा राम हैं, और कोई नहीं।”
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में संभल स्थित हरिहर मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1526 में बाबर के अनुयायियों द्वारा मंदिर को तोड़ा गया था। उन्होंने बताया कि उस स्थल पर 67 तीर्थ और 19 कूप मौजूद थे। साथ ही उन्होंने 1976 और 1978 में हुए दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं में सैकड़ों हिंदुओं की जान गई थी और बाद में सपा सरकार में मुकदमे वापस करा दिए गए।
सीएम योगी ने कहा कि अब उस क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। वहां सड़क और धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है तथा परिक्रमा भी शुरू कराई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर उपस्थित संतों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी संत मलूकदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर शाम करीब 4:15 बजे वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। उनके आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर सक्रिय नजर आए।
कार्यक्रम से पहले मथुरा में तेज आंधी और बारिश के कारण आयोजन स्थल पर लगाए गए टेंट प्रभावित हो गए थे, जिन्हें बाद में प्रशासन द्वारा ठीक कराया गया, जिसके बाद कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
« Newer PostsOlder Posts »