Web News

www.upwebnews.com

जॉर्डिया के पहलवान फेडरिला को चित कर अंकित ने जीती ढाई लाख की कुश्ती

April 23, 2026

जॉर्डिया के पहलवान फेडरिला को चित कर अंकित ने जीती ढाई लाख की कुश्ती

मथुरा। गांव सिहोरा में भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता द्वारा आयोजित भव्य दंगल में देश-विदेश से आए पहलवानों ने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य मुकाबले में स्थानीय पहलवान अंकित ने जॉर्डिया के पहलवान फेडरिला को रोमांचक मुकाबले में चित कर ढाई लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की इनामी कुश्ती अपने नाम कर ली।
दंगल में हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
आयोजकों के अनुसार 1.10 लाख, 21 हजार, 31 हजार और 11 हजार रुपये की अन्य कुश्तियां भी कराई गईं, जिनमें पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के प्रदेश अध्यक्ष भूरा पहलवान ने सभी अतिथियों एवं पहलवानों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और खेलों को बढ़ावा मिलता है

थाना बरसाना का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

बरसाना (मथुरा)। जनपद मथुरा के थाना बरसाना का वार्षिक निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षकों एवं अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा “यक्ष” ऐप पर अपराधियों का सत्यापन अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने थाना परिसर में खड़े लावारिस एवं अन्य वाहनों को नियमानुसार नीलाम करने, थाने में मरम्मत एवं रंगाई-पुताई का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर एवं अन्य सूचीबद्ध अपराधियों की सघन निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विवेचना कक्ष, थाना कार्यालय एवं मालखाने का भी जायजा लिया गया। अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा सभी आवश्यक कार्यवाहियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने लाडली जी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर अतिक्रमण हटवाकर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने तथा सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन अश्विनी कुमार सहित बरसाना पुलिस टीम मौजूद रही।

April 20, 2026

सोमनाथ साह बने लोजपा (रामविलास) मथुरा के जिलाध्यक्ष, चेता सिंह को आगरा मंडल की जिम्मेदारी

मथुरा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में संगठनात्मक बदलाव के तहत सोमनाथ साह को मथुरा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
वहीं, मथुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष चेता सिंह को पदोन्नति देते हुए आगरा मंडल का महासचिव बनाया गया है और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी के अनुसार, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इस क्रम में अरुण भारती को प्रदेश प्रभारी तथा शांभवी चौधरी को प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सोमनाथ साह ने कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा और उपलब्धियों के दम पर मथुरा की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और आगामी चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगे।

April 19, 2026

Mathura News चौमुहां में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

मथुरा(चौमुहां) कस्बा चौमुहां में भगवान परशुराम जयंती बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने सभी विप्र बंधुओं का हृदय से स्वागत किया। अध्यक्षता कर रहे हुकम चंद शर्मा ने भगवान परशुराम को आदर्श बताते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर रमाकांत गौड़ ने भगवान परशुराम के अवतार एवं उनकी शक्तियों का वर्णन करते हुए उन्हें जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण समाज चौमुहां के अध्यक्ष यतेंद्र कुमार भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राहुल शर्मा, गौरव दीक्षित, लखन शर्मा, कुक्की पंडित, सुनील शर्मा, भानू मेंबर, हरीश शर्मा, खेमचंद शर्मा, गणेश शर्मा, छोटू, मोनू पंडित, त्रिनेत्र मोहन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

लोजपा (रामविलास) की वर्चुअल बैठक, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

Mathura News

Mathura Samachar

मथुरा। अतुल कुमार जिंदल।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा द्वारा एक जूम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में पवन कुमार वर्मा ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रदेश अध्यक्ष का दौरा किया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती का भी प्रदेशभर में दौरा प्रस्तावित है।
उन्होंने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, ताकि पार्टी की पकड़ जमीनी स्तर पर सुदृढ़ हो सके।
बैठक में यह भी बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे ध्यान में रखते हुए संगठन विस्तार और मजबूती को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
इस वर्चुअल बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
« Newer PostsOlder Posts »