Web News

www.upwebnews.com

छुआछूत निंदनीय

August 14, 2026

छुआछूत निंदनीय

Editorial

Editorial 14.08.2026, Time 09.51 AM, by Sarvesh Kumar Singh Editor UP Web News

जातिगत आधार पर छुआछूत निंदनीय है। यह किसी भी स्तर पर हो, स्कूल कॉलेज में हो या किसी संस्थान में छुआछूत का समर्थन आज का सभ्य समाज नहीं कर सकता। यदि राजनीतिक नेताओं और जनप्रतिनिधियों को छुआछूत का सामना करना पड़े तो यह और अधिक निंदनीय और चिंतनीय है। हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जो घटना उत्तराखंड में हुई वह चिंता का विषय तो है ही यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि हमारा लोकतंत्र और गणतांत्रिक सोच से समाज की मानसिकता कितनी सबल हुई है? क्या वास्तव में हम समरस समाज की ओर बढ़ सके हैं। नहीं तो फिर विचार करना पड़ेगा कि प्राथमिकता क्या हो। सामाजिक समरसता को अभियान बनाए बिना यह समाज समरस नहीं बनेगा। जिस राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की बात हम करते हैं। वह केवल नारों और भाषण से आने वाली नहीं है।

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विजय संकल्प रैली में 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाषण दिया। उनकी विचारधारा, विषय और राजनीतिक सोच महत्वपूर्ण नहीं है। वे अपने दल की रीति नीति और सोच के अनुसार ही भाषण देंगे और उन्होंने दिया भी। किंतु उसके दो दिन बाद यानी 10 अगस्त को जो हुआ वह अनुचित और अस्वीकार्य है। स्थानीय श्रीराम सेना नामक संगठन ने ये कहकर रामलीला मैदान के मंच का शुद्धिकरण और हवन कराया कि खड़गे के आने से स्थान अशुद्ध हो गया।

यह बात जब खड़गे तक पहुंची तो वे आहत हुए। उनका आहत होना स्वाभाविक भी है। उन्होंने 13 अगस्त को राज्यसभा में घटना का उल्लेख किया और अपनी पीड़ा व्यक्त की। खड़गे ने कहा जब मेरे साथ आप छुआछूत के कारण भेदभावपूर्ण व्यवहार करते हैं तो आप मेरा अपमान करते हैं। मुझे नीचा दिखाते हैं। उन्होंने मांग की है कि मेरे भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ छुआछूत कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

इस प्रकरण पर भाजपा और सरकार ने दलगत भावना से ऊपर उठकर संपूर्ण प्रकरण की निंदा की है। राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। हम पार्टी की विचारधारा से ऊपर उठकर निंदा करके है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती।

उधर इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। मुद्दे का राजनीतीकरण करना भी निंदनीय है। कांग्रेस की नेता केरल से सांसद प्रियंका गांधी ने इसे आरएसएस और भाजपा से जोड़ दिया और कहा कि इन संगठनों की मानसिकता उजागर हुई है। जबकि प्रकरण का संघ या भाजपा से कुछ भी संबंध नहीं है। लेकिन कांग्रेस को हर मुद्दे पर राजनीति करनी है। प्रियंका गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री से ही इस्तीफा मांग लिया। वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।

यह मामला सामाजिक भेदभाव का है न कि राजनीतिक। इसे वहीं तक सीमित रखा जाए। सरकार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उस पर भरोसा किया जाना चाहिए। दोषियों को सजा मिले। इसके लिए प्रयास जारी रहने चाहिए, लेकिन घटना की आड़ में देश में वैमनस्य फैलाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

 

August 13, 2026

भव्य तिरंगा यात्रा से राष्ट्रभक्ति का संदेश हुआ प्रसार -धर्मेंद्र सिंह

उप्रससे 13 अगस्त

बस्ती।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। ​मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने झंडा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया
यात्रा लाल बहादुर शास्त्री चौक (झंडा चौक) से प्रारम्भ होकर कंपनी बाग चौराहा, जनता होटल, गांधीनगर पक्के होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में सम्पन्न हुई। कुशलतापूर्वक किया।
समापन अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें अपने तिरंगे की आन‑बान‑शान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने कहा कि तिरंगा हमारी अस्मिता, अखंडता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन‑जन में देशप्रेम की भावना प्रज्वलित करना तथा संविधान व लोकतंत्र के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराना है। तिरंगे को नमन कर कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के जोश के साथ हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, प्रेम सागर तिवारी, यशकान्त सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ला, रवि सोनकर, दयाराम चौधरी श्रीवास्तव, सहित कार्यकर्त उपस्थित रहे,
जयंत कुमार मिश्रा संवाददाता

एटा में डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, ढाई वर्षीय बच्ची की मौत, मां गंभीर आगरा रेफर

एटा 13 अगस्त उप्रससे। जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 4 बजे जीसुख पुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार ढाई वर्षीय बच्ची जानवी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी 30 वर्षीय मां सर्वेश के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घायल सर्वेश पत्नी मुकेश कुमार अपनी बेटी जानवी के साथ ऑटो से एटा की ओर जा रही थीं। जीसुखपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने बागवाला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद ढाई वर्षीय जानवी को मृत घोषित कर दिया। सर्वेश की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया।
पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डंपर चालक के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

वर्जन
थाना प्रभारी बागवाला ओपी सिंह ने बताया कि डंपर और ऑटो की भिड़ंत में बच्ची की मौत हुई है, जबकि महिला घायल हुई हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भीषण गर्मी आठ छात्राएं हुई बीमार,जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भीषण गर्मी हो रहा था छात्राओं का इलाज

बलिया – खेजुरी थाना क्षेत्र के बिसहर गांव के एमडी सेनानी इंटर मीडिएट कॉलेज में आज कक्षा दस और बारह की लगभग आठ से दस के करीब छात्राएं भीषण गर्मी के कारण हालत बिगड़ गई।जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेजूरी पर भर्ती कराया और फोन से परिजनों को सूचना दी। आनन फानन में परिजनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजूरी पहुंचे जहां तीन छात्राओं की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। और पांच छात्राओं का इलाज खेजूरी में चल रहा है जहां उनकी हालत में काफी सुधार आया और कुछ देर बाद परिजनों ने छात्राओं को घर ले गए। वही जिला अस्पताल पहुंची तीन छात्राओं का इलाज भीषण गर्मी डॉक्टरों ने किया जहां जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के बाद लाइट गायब रही और परिजन अपने बच्चों को पंखा हिला रहे थे।इस तस्वीर को देखने के बाद जिला अस्पताल पर सवाल खड़ा हो रहा है कि जब बिजली गायब थी तो भीषण गर्मी जरनेटर कहा थी और मरीजों को भीषण गर्मी राहत देने के लिए आखिर क्यों नही चलाया गया। वही छात्रा अन्नू यादव ने बताया कि गर्मी की वजह से चक्कर आ गया था। वही मरीज के परिजन गुलाब चन्द ने आरोप लगाया कि बच्चियां पढ़ने गई थी एमडी सेनानी इंटर कॉलेज बिशहर में और गर्मी के वजह से तबियत खराब हो गई जिसके बाद जिला अस्पताल में लाया गया जहां इलाज चल रहा है लेकिन गर्मी में लाइट नहीं और पंखा बंद है। हालांकि डॉक्टर विनेश कुमार बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बलिया में बताया कि खेजुरी से तीन बीमार बच्चे आए थे गर्मी की वजह से और तीनो का इलाज किया जा रहा है और तीनो ठीक है आज मौसम में काफी उमस है जहां डॉक्टर बैठे है वहां पंखा तो है लेकिन चल नही रहा है लाइट कुछ डिस्टर्ब चल रही बाद में ठीक हो जायेगा। लेकिन दूसरे बिल्डिंग में लाइट है वहां सिफ्ट किया जा रहा है।

एटा में युवक को नशा सुंघाकर मोबाइल और बाली लूटकर भाग रहे चोर को पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई

एटा 13 अगस्त उप्रससे। जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर दो टप्पेबाजों ने एक युवक को इमरजेंसी कॉल करने के बहाने रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और मोबाइल फोन व कान की बालियां लेकर फरार हो गए।

पीड़ित युवक ने होश में आने के बाद ई-रिक्शा से आरोपियों का पीछा किया और रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

गणेशपुर, जलेसर निवासी प्रेमचंद पुत्र मोहनलाल कोसमा गांव जा रहे थे तभी आगरा चौराहे के पास दो अज्ञात युवकों ने उनसे इमरजेंसी कॉल करने के लिए मोबाइल फोन मांगा। फोन लेने के बाद दोनों ने प्रेमचंद को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद टप्पेबाज उनका मोबाइल फोन और कान की बालियां लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद प्रेमचंद को होश आया तो उन्होंने आरोपियों का पीछा करने का फैसला किया। वह ई-रिक्शा से दोनों के पीछे निकल पड़ा। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण आरोपी वहां फंस गए। इसी दौरान प्रेमचंद ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। बाद में प्रेमचंद ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इकबाल पुत्र रियाजुद्दीन और अरमान अली पुत्र नासिर अली फिरोजाबाद के हबीबगंज रामगढ़ निवासी है। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जलेसर थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि युवक टप्पेबाजी का शिकार हुआ है। उसकी लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

« Newer Posts — Older Posts »