Web News

www.upwebnews.com

विश्वप्रसिद्ध लट्ठामार/लड्डूमार होली की पुरानी वीडियो क्लिप वायरल करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही

March 2, 2026

विश्वप्रसिद्ध लट्ठामार/लड्डूमार होली की पुरानी वीडियो क्लिप वायरल करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही

मथुरा।विश्वप्रसिद्ध लट्ठामार/लड्डूमार होली, बरसाना/नन्दगाँव, की पुरानी वीडियो क्लिप के आंशिक भागों को सोशल मीडिया पर एडिट कर वायरल करने के प्रकरण में थाना बरसाना पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेन्द्र चंद्र रावत के अनुसार गत वर्ष सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ वीडियो पुलिस के संज्ञान में आए। जाँच के दौरान पाया गया कि कुछ सोशल मीडिया “इन्फ्लुएंसर” द्वारा होली की पुरानी वीडियो क्लिप को संपादित कर भ्रामक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे परम्परा को बदनाम करने का प्रयास किया गया।
इन अकाउंट होल्डरों द्वारा प्रसारित भ्रामक वीडियो के कारण क्षेत्र में भ्रम, अफवाह एवं सामाजिक वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। साथ ही महिलाओं में भय एवं असुरक्षा की भावना पैदा होने की आशंका थी, जिससे सामाजिक तनाव की स्थिति बन सकती थी।
पुलिस ने भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वाले अकाउंट होल्डरों  के विरुद्ध मु0अ0सं0 65/2026, धारा 196(2)/353(2) बीएनएस एवं 67/67ए आईटी एक्ट के अंतर्गत थाना बरसाना, जनपद मथुरा पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।