Web News

www.upwebnews.com

कोविड काल की तरह भारत मौजूदा संकट से भी उबर जाएगाः पीएम

March 29, 2026

कोविड काल की तरह भारत मौजूदा संकट से भी उबर जाएगाः पीएम

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, 29 मार्च 26, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि दुनिया भर में पेट्रोल और डीज़ल का संकट बढ़ रहा है। आज आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है क्योंकि भारत की ऊर्जा ज़रूरतों के एक बड़े हिस्से की पूर्ति पश्चिम एशिया से ही होती है।

उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय के साथ भारत के संबंधों, तमाम देशों से मिल रहे सहयोग और पिछले दशक में भारत के अभ्युदय के कारण देश इस परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हुआ है। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि कोविड काल की तरह, मौजूदा संकट से भी भारत उबर जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में लाखों भारतीय रहते हैं। उन्होंने 1 करोड़ से अधिक भारतीयों को हर तरह की सहायता देने के लिए खाड़ी देशों को धन्यवाद दिया और लोगों से अपील की कि वे सामूहिक रूप से इस चुनौती का मुका़बला करें। श्री मोदी ने कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे के राजनीतिकरण से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह 140 करोड़ देशवासियों के हित का मामला है और इसमें स्वार्थगत राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि इस मामले में अफ़वाह फैलाने वाले लोग देश को नुक़सान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से अफ़वाहों के प्रति सतर्क रहने और केवल सरकारी सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए।

सरकार ने कहा तेल गैस का पर्याप्त भंडार

Posted on 29.03.2026 Sunday Time 20.40 PM

नई दिल्ली, 29 मार्च 26, भारत सरकार ने कहा है कि देश में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है। हमारे पास पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं। सरकार ने कहा है कि जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। प्रेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि उपभोक्ताओं को सहयोग देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में प्रति लीटर 10 रुपये की कमी की गई  है।

घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने विमानन टरबाईन ईंधन पर निर्यात शुल्क भी लगाया गया है। सरकार ने कहा है कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। प्रतिदिन 55 लाख से अधिक सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। मंत्रालय ने कहा है कि वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति संकट-पूर्व स्तर के लगभग 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है। घरों और परिवहन के लिए प्राकृतिक गैस को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि पीएनजी कनेक्शनों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि अकेले मार्च में, घरेलू और वाणिज्यिक सहित दो लाख 90 हजार से अधिक नए कनेक्शनों को गैस से जोड़ा गया है।

मंत्रालय ने बताया कि यूरिया संयंत्रों को गैस की आपूर्ति अब पिछले छह महीनों में उनकी औसत खपत के लगभग 70 से 75 प्रतिशत पर स्थिर है। आपूर्ति स्तर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त एलएनजी और आरएलएनजी की आपूर्ति की जा रही है।

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में कोई घटना दर्ज नहीं की गई है। मंत्रालय ने बताया कि 18 भारतीय जहाज खाड़ी में सुरक्षित रूप से काम कर रहे हैं और नौ सौ से अधिक नाविक घर लौट चुके हैं। लगभग 94 हजार मीट्रिक टन माल ले जा रहे दो एलपीजी वाहक भी सुरक्षित रूप से क्षेत्र से गुजर चुके हैं और भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

इस बीच, विदेश मंत्रालय ने कहा  है कि 28 फरवरी से अब तक 5 लाख 24 हजार से अधिक लोग भारत लौट चुके हैं। 27 मार्च को अबू धाबी में जिस भारतीय नागरिक का निधन हुआ था उसका पार्थिव शरीर  स्वदेश वापस लाया गया है।

सत्ता में आने पर पीडीए नायकों की प्रतिमाएं लगवाएंगेः अखिलेश यादव

Akhilesh yadav

Posted on 29.03.2026, Sunday Time 19.53 PM Greater Noida, Dadri

दादरी, गौतमबुद्ध नगर, 29 मार्च 2026, (उप्र.समाचार सेवा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता में आने पर हम पीडीए यानि पिछडा दलित और अल्पसंख्यक समाज से जुडे नायकों की प्रतिमाएं लगवाकर उन्हें सम्मान देंगे। श्री यादव ने एक दिन पहले हुई रैली के बारे में कहा कि इसमें एक यूनिवर्सिटी के छात्रों को बुलाया गया था। इस रैली में लोगों को जबरन लाया गया, इसमें सरकारी अधिकारी और कर्मचारी लगे थे। श्री यादव आज दोपहर यहांं महिर भोज डिग्री कालेज मैदान में समानता भाईचारा रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इसका आयोजन सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने किया था।

रैली को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि हमारी रैली की सफलता से घबराकर विरोधी पार्टी ने एक दिन पहले ही अपनी रैली कर ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सात एयरपोर्ट बनाने की घोषणा के बाद इसमें छह बंद हो गए। उन्होंने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए।

समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित भाई चारा रैली में आसपास के 32 जिलों से नेता और कार्यकर्ता आमंत्रित किये गए थे। रैली को कैराना की सांसद इकरा हसन ने भी सम्बोधित किया।

बलिया में स्कूली वाहनों पर चला परिवहन प्रशासन का डंडा, 157 वाहनों को नोटिस

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 29/03/2026

बलिया,  प्राइवेट वाहनों और कार्शियल वाहनों सहित स्कूली वाहनों पर परिवहन प्रशासन का डंडा चला है जिसके तहत 157 स्कूली वाहनों को नोटिस जारी किया गया है। खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन प्रशासन सख्त हो गया है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय ने बताया कि जनपद में संचालित 157 स्कूली वाहनों की फिटनेस वैधता एवं आवश्यक प्रपत्र समाप्त हो चुके हैं। ऐसे वाहनों से बच्चों का परिवहन असुरक्षित माना गया है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि इन वाहनों से अपने बच्चों को स्कूल न भेजें। साथ ही किसी भी वाहन से बच्चों को भेजने से पहले उसकी भौतिक एवं तकनीकी स्थिति की जांच अवश्य कर लें। इसमें वाहन की फर्श की स्थिति, खिड़कियों पर जाली या रॉड की उचित व्यवस्था जैसी सुरक्षा संबंधी बातों का विशेष ध्यान रखने को कहा है। उनका कहना है कि
विभाग ने सूची में शामिल सभी स्कूली वाहनों के स्वामियों, प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक वाहनों की फिटनेस, तकनीकी स्थिति और दस्तावेज पूरी तरह सही नहीं हो जाते, तब तक इनसे बच्चों का परिवहन न किया जाए। सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी भी प्रतिबंधित वाहन से बच्चों का परिवहन किया जाता है और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। साथ ही संबंधित के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा और विद्यालय की मान्यता रद्द करने की संस्तुति भी की जाएगी

उपजिलाधिकारी ने बच्चों के साथ खाया मिड डे मिल

 ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जैन ने कमला नेहरू कन्या
प्राथमिक पाठशाला का किया निरीक्षण, रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किए
आईएएस अधिकारी को अपने बीच पा कर बच्चे भी हुए उत्साहित
मथुरा।  सदर तहसील में उपजिलाधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट अभिनव जे. जैन ने नगर क्षेत्र के कमला नेहरू कन्या प्राइमरी पाठशाला के निरीक्षण के दौरान छात्रों के साथ बैठकर मिड डे मिल खाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को रिपोर्ट कार्ड व पुरस्कार वितरित किए। एसडीएम के हाथों पुरस्कार पा कर बच्चे उत्साहित दिखाई दिए।
विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण पर आए उपजिलाधिकारी ने विद्यालय में शिक्षा के स्तर, कम्पोजिट ग्रांट उपभोग आदि की जांच की। उन्होंने छात्रों से उनकी रुचि को लेकर प्रश्न पूछे व नन्हे-मुन्ने बच्चों की जिज्ञासा शांत की। सत्रांत पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। एसडीएम की सादगी व मिलनसार स्वभाव से विद्यालय के बच्चे भी उनसे घुल-मिल गए और काफी खुश हुए।
विद्यालय की व्यवस्थाओं से प्रभावित एसडीएम ने प्रधानाध्यापक बलवीर सिंह व स्टाफ की सराहना की। निरीक्षण के दौरान सविता चतुर्वेदी, रश्मि शर्मा, किरन, शुचि व दिगम्बर समेत सभी विद्यालय स्टाफ उपस्थित मिला। प्रधानाध्यापक बलवीर सिंह ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यालयी व्यवस्थाओं व कक्षा की गतिविधियों, शिक्षकों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले शैक्षिक नवाचारों के विषय में जानकारी ली।
« Newer PostsOlder Posts »