मैनपुरी। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष तालेवर सिंह अपर जनपद न्यायाधीश/अतिरिक्त रेप एंड पोस्को एवं सदस्य कुलदीप सिंह अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम व श्रीमती नूतन चौहान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से वृद्धा आश्रम मैनपुरी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संचालिका श्रीमती कमलेश कुमारी अनुपस्थित मिलीं। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की संख्या कुल 116 पायी गयी जिसमें से पुरुष-52 व महिलायें-64 हैं। अधिकारीयों द्वारा वृद्धों की समस्याओं को सुना गया जिसमें कुछ वृद्ध महिलाऐं पैर के दर्द से पीड़ित हैं जिसके लिये अधिकारियों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वहां के कूलरों में पानी नहीं है एवं अधिकतर कूलरों की पम्प खराब है जिसके लिये अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
