-पत्र से भाजपा में मची हलचल
-मुरादाबाद में धीमरी प्रकरण गहराया
Post on 31.3.26
Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
धीमरी में जमीन प्रकरण में शहर विधायक रितेश गुप्ता के पत्र से भाजपा में हलचल मची है। गांव धीमरी में कंपोजिट विद्यालय प्रस्तावित है। विधायक का कहना है कि भू माफिया सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करना चाहते है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह से जमीन प्रकरण की जांच कर विद्यालय बनाए जाने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कंपोजिट विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। पर जगह कब्जे के लिए चारदीवारी बना दी गई। अवैध कब्जे को देखते हुए प्रशासन ने चारदीवारी पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। मेयर विनोद अग्रवाल ने जमीन पर दावा जताया। उन्होंने कहा कि जमीन उनकी है।
हालांकि जमीन प्रकरण से होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में नया विवाद खड़ा हो गया है।
दरअसल भाजपा नेता महापौर विनोद अग्रवाल ने कुंदरकी के चांद बाबू से जमीन खरीदना बताया। पर प्रशासन ने भूमि को सरकारी मानते हुए बुलडोजर चलाया। चांद बाबू आजाद समाज पार्टी बताए गए। वास क्षेत्र कुंदरकी से चुनाव भी लड़ा।
मेयर ने बाउंड्री वॉल तोड़ने पर आपत्ति जताई और जांच की मांग की। विधायक ने पत्र में
कहा कि शौकीन व चांद बाबू, इसके भाई शौकीन व मो. शाह उमाद को भूमाफिया बताया। कहा कि विद्यालय के लिए मिलीं भूमि को खुर्द-बुर्द करना चाहते है। ऐसे में जमीन प्रकरण की जांच कर रहीं कमेटी से रिपोर्ट पूरी कराकर जल्दी से जल्दी कार्यवाही करने की मांग की। विधायक पत्र में लिखा कि भू माफिया जमीन प्रकरण को कोर्ट का सहारा लेकर प्रकरण को लंबे समय तक लटकाना चाहते हैं। विधायक ने शहर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराने और भूमाफिया की संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की। विधायक के पत्र से भाजपा में सियासी माहौल गरमा गया है।

