उप्रससे,अजय बरया
ललितपुर- दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ललितपुर सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई द्वारा थाना पाली व कोतवाली ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत संचालित पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों पर सुरक्षा मानकों एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा भी कोतवाली ललितपुर क्षेत्रातंर्गत संचालित पटाखों की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।
