
गोवर्धन, मथुरा। विजयादशमी पर गोवर्धन के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भव्य रामलीला मंचन और रावण दहन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध की लीला का मंचन होते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में भगवान श्रीराम द्वारा रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण वध की लीला का सजीव मंचन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम के स्वरूप ने 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले पर अग्निबाण चलाकर उसका दहन किया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
रामलीला कमेटी की ओर से तैयार किए गए पुतले आकर्षण का केंद्र रहे। इन्हें बांस, अखबार और कागज से तैयार किया गया था। कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार, ऐतिहासिक रामलीला देखने के लिए गोवर्धन के अलावा राधाकुंड, बरसाना, मथुरा और डीग-भरतपुर से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोवर्धन पुलिस तैनात रही।
