Web News

www.upwebnews.com

एटा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दंपति घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

October 21, 2026

एटा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दंपति घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

एटा 21 अक्टूबर उप्रससे। जनपद के मलावन थाना क्षेत्र में बुधवार को हाईवे पर सेंथरी गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। पति के साथ बाइक पर मलावन की ओर रिश्तेदारी में जा रही 50 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में महिला बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, बागवाला थाना क्षेत्र के भरथरी गांव की मंजू देवी (50) पत्नी राकेश अपने पति के साथ रिस्तेदारी में जा रही थीं। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही करने बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर सेंथरी चौकी प्रभारी राजीव पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस सेवा 1033 को बुलाया। घायल महिला को जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।