Web News

www.upwebnews.com

बलदेव पुलिस ने चोरी गैंग के सात सदस्यों को दबोचा, चोरी का माल व वाहन बरामद

July 19, 2026

बलदेव पुलिस ने चोरी गैंग के सात सदस्यों को दबोचा, चोरी का माल व वाहन बरामद

अतुल कुमार जिंदल

मथुरा। थाना बलदेव पुलिस ने चोरी की वारदातों में सक्रिय सात सदस्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्विफ्ट कार, इन्वर्टर, बैटरी, तीन मोटरसाइकिलें, विद्युत मोटर, बिजली के केबल, छह मोबाइल फोन, नकदी तथा एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि थाना बलदेव क्षेत्र से एक स्विफ्ट कार चोरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान जानकारी मिली कि यह गैंग बलदेव, राया, जमुनापार और महावन थाना क्षेत्रों सहित आसपास के इलाकों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़के करीब 12:30 बजे माइलस्टोन-124 सर्विस रोड पर 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग से ग्राम हथौड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने घेराबंदी कर सज्जू उर्फ सरजू, दीपक, सोनू, दीपक उर्फ गूंगा उर्फ गुड्डू, नरेश, मौसिम और आशीष को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से यूपी-85 सीएम-9288 नंबर की नीले रंग की स्विफ्ट कार, एक्साइड की सोलर ट्यूबुलर बैटरी, सोलर हाइब्रिड यूपीएस इन्वर्टर, तीन मोटरसाइकिलें, एक विद्युत मोटर, बड़ी मात्रा में बिजली के केबल, छह मोबाइल फोन तथा 3,240 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी दीपक के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।
पुलिस जांच में बरामद सामान थाना बलदेव में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से कई के विरुद्ध पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट, विद्युत अधिनियम और अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। इससे स्पष्ट होता है कि गैंग संगठित तरीके से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय के निर्देशन तथा थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीर सिंह यादव, उपनिरीक्षक आलोक कुमार मिश्रा एवं थाना बलदेव पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।

मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण

लखनऊ, 19 जुलाई 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज राजधानी में ₹200 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने प्राधिकरण की वेबसाइट का शुभारंभ किया तथा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले SDRF, PAC और अग्निशमन सेवा के कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सीएम ने संभल में ₹569 करोड़ लागत की 66 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

संकल्प से सिद्धि, विकास से समृद्धि!

संभल, 18 जुलाई 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद में शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व चाबी, कैशलेस चिकित्सा कार्ड तथा भूमि पट्टा आवंटन प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, संभल सदर तहसील को ISO 9001:2000 प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।

आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, प्रभावी जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में ये परियोजनाएं संभल के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।

एंबुलेंस बनी ‘शराब एक्सप्रेस’, सायरन की आड़ में शराब तस्करी का खेल बेनकाब

—पांच गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर

आगरा। आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्कर हरियाणा और पंजाब से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर बिहार पहुंचाते थे। पुलिस ने मौके से करीब साढ़े दस लाख रुपये की बाजार कीमत की 80 पेटी अंग्रेजी शराब, एक एंबुलेंस और एक थार गाड़ी बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से तस्करी के इस नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। शराब से भरी एंबुलेंस के आगे एक थार गाड़ी पायलट वाहन के रूप में चलती थी, जिससे रास्ते की निगरानी की जाती थी और पुलिस चेकिंग की जानकारी पहले ही मिल जाती थी। एंबुलेंस का सायरन बजाकर चालक ट्रैफिक में आसानी से रास्ता बना लेते थे, जिससे किसी को शक भी नहीं होता था।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि तस्कर हर राज्य की सीमा में प्रवेश करने से पहले एंबुलेंस और थार दोनों वाहनों की नंबर प्लेट बदल देते थे। अलग-अलग राज्यों के नंबर इस्तेमाल कर पुलिस और प्रशासन को चकमा दिया जाता था। इस हाईटेक तरीके से गिरोह लंबे समय से शराब की खेप बिहार तक पहुंचा रहा था।

—-हरियाणा-पंजाब से बिहार तक फैला नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैला हुआ है। शराबबंदी वाले राज्यों में अवैध शराब की सप्लाई कर गिरोह मोटा मुनाफा कमाता था। गिरफ्तार किए गए सोनीपत निवासी पंकज, रोहित, जींद निवासी साहिल, शाहिल और इस गैंग को लीड कर रहे संदीप से पूछताछ जारी है और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

—–सप्लाई चेन और मास्टरमाइंड की तलाश

एत्मादपुर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का सरगना कौन है और अब तक कितनी खेप बिहार पहुंचाई जा चुकी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह लंबे समय से इसी तरीके से अवैध कारोबार चला रहा था।

Pratapgarh: खीरीबीर घाट पर बड़ा हादसा, नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश अभियान जारी

प्रतापगढ़ में 2 भाइयों समेत 3 किशोर नदी में डूबे,स्कूटी से 30 ग्राम सोना मिला, एक का शव बरामद

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH

Three teenagers drowned in the river.

प्रतापगढ़, 19 जुलाई। सई नदी में नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए। डूबने वालों में दो सगे भाई और उनका एक रिश्तेदार शामिल हैं। तीनों की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच है। रविवार सुबह करीब 9 बजे हुए हादसे के बाद चले रेस्क्यू में एक किशोर का शव निकाला गया है। तीनों किशोर एक स्कूटी से नदी पर आए थे। नहाते समय वे अचानक गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। किनारे पर मौजूद मछुआरों ने उन्हें डूबते देखा तो बचाने की कोशिश में शोर मचाया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। अयोध्या और प्रयागराज से भी NDRF की टीमें पहुंची हैं। पुलिस को घटनास्थल से किशोरों की चप्पलें और स्कूटी मिली है। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 30 ग्राम सोना भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। मामला नगर कोतवाली इलाके में किशनदासपुर पुल का बताया जा रहा है।नगर कोतवाली के अचलपुर के रहने वाले दो सगे भाई – कृष्ण सोनी (13) और अनुराग सोनी (15) अपने रिश्तेदार अमित सोनी (17) के साथ सुबह करीब 9 बजे स्कूटी से सई नदी में नहाने के लिए निकले थे। तीनों दुकान जाने से पहले सई नदी में नहाने चले गए। हादसे के बाद कई घंटे चले रेस्क्यू में अमित सोनी का शव बरामद हुआ है। अमित सोनी के पिता राजू सोनी सर्राफा व्यापारी हैं। ठठेरी बाजार में उनकी दुकान हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों किशोर घर में दुकान जाने की बात बोलकर घर से स्कूटी से निकले थे। नदी किनारे पहुंचे और पानी में नहाने उतरे। नहाते-नहाते वे कब गहरे पानी की तरफ चले गए। कुछ देर बाद मछली पकड़ रहे मछुआरों ने मछली उन्हें डूबते देखा। जिसके बाद शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए दौड़े। लेकिन जब तक कोई कुछ कर पाता, तब तक तीनों किशोर गहरे पानी में पूरी तरह समा चुके थे।घटनास्थल से मिली स्कूटी और 30 ग्राम सोना हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से तीनों किशोरों की चप्पलें और वह स्कूटी बरामद हुई है जिससे वे नदी पर आए थे। जब पुलिस ने स्कूटी की जांच की, तो उसमें से करीब 30 ग्राम सोना भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम को बुलाया और नदी में खोजबीन शुरू कराई। करीब एक घंटे तक चले सर्च अभियान के बावजूद तीनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी मौजूद हैं। घंटों से चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद दो किशोरों का कुछ पता नहीं चल पाया था। नदी के किनारे भारी संख्या में ग्रामीण और बच्चों के रोते-बिलखते परिजन इकट्ठा हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तलाश अभियान लगातार जारी है और बच्चों को ढूंढने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही अयोध्या से NDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई है। वहीं प्रयागराज से भी NDRF की दूसरी यूनिट राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमें नदी में लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। घटना के बाद से नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है।एसडीआरएफ टीम की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया – आज सुबह 11 बजे सूचना मिली कि अचलपुर गांव के तीन किशोर किशनदासपुर पुल के पास सई नदी में नहाने गए थे। जहां तीनों गहरे पानी में डूब गए। जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जांच में पता चला है कि डूबने वाले तीनों किशोर एक ही परिवार के हैं। जिनकी पहचान कृष्णा सोनी, अनुराग सोनी और अमित सोनी के रूप में हुई है और उनकी उम्र लगभग 13 से 16 वर्ष के बीच है। पुलिस और गोताखोरों द्वारा उन्हें तलाशने का प्रयास लगातार जारी है।

« Newer Posts — Older Posts »