Web News

www.upwebnews.com

गायों को लेंगे गोद, सरकार देंगी आर्थिक मदद

April 5, 2026

गायों को लेंगे गोद, सरकार देंगी आर्थिक मदद

-योगी सरकार में यूपी में गो-संरक्षण की मुहिम
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना::

-गायों के संरक्षण पर किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता

-किसानों को 4 गाय संरक्षण पर मिलेगा 6000 रूपये मासिक

Post on 4.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
योगी सरकार में गो संरक्षण की मुहिम को बढ़ावा मिलेगा। गो -वंश की देखभाल पर किसान को आर्थिक सहायता मिलेगी। एक किसान को चार गायों के संरक्षण के लिए छह हजार रुपए प्रति माह भरण पोषण के लिए मिलेंगे। गोवंश के उपचार आदि के लिए भी सरकार वाहन आदि की सुविधा मुहैया कराएगी।

सड़कों पर लावारिस गायों को बचाने की योगी सरकार ने पहल की है। गाय संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा देनेके लिए मुख्यमंत्री सहभागिता योजना नई पहल शुरू की गई है।इस योजना के तहत किसान गोवंश की देख भाल कर आर्थिक मदद भी पा सकेंगे। गो सेवा में रुचि रखने वाले स्वयं सहायता समूह या किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। सहभागिता योजना में एक किसान एक आईंडी पर चार गायों को संरक्षण के लिए गोद ले सकता है। यानी सरकार से इसकी एवज में डेढ़ हजार रुपए प्रति गाय से 6000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।
गोसेवा आयोग सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दीपक गोयल का कहना हैकि यूपी सरकार गोवंश संरक्षण व संवर्धन के लिए गंभीर है। बताया कि पहले
लावारिस गोवंश सड़कों पर घूमते थे पर अब लगभग 90 फीसद गोवंश गौशालाओं में संरक्षित है।बताया कि सरकार का लक्ष्य गौशालाओं में गायों को संरक्षित करना है। ताकि किसान उनका बेहतर तरीके से पालन-पोषण हो सके। योजना के तहत किसानों को अपनी आईडी के माध्यम से चार गोवंश दिए जाएंगे। उनके भरण पोषण के लिए उन्हें मासिक अनुदान मिलेगा।

*बीमार गोवंश को वाहन की सुविधा*
लावारिस व घायल गोवंशों को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने के लिए निजी वाहन की सुविधा मिलेगी। गोवंशों की देखभाल के लिए पशुपालन अधिकारी और डाक्टर निगरानी करेंगे। गोवंश का उपचार,टीका -करण आदि परीक्षण किया जाएगा।किसी भी किसान को गोद देने से पहले सीवीओ,
विभागीय अधिकारी गाय की पहचान के लिए टैग लगाने संबंधित कार्यों की निगरानी करेंगे।
गो-सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल के विधि पूर्वक शुभारंभ के साथ ही सेवा शुरू हो गई। गोवंश को लाने ले जाने के लिए मिलन विहार में कान्हा गो-सेवा केन्द्र वाहन व्यवस्था शुरु की है।

वर्जन–
*मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में प्रदेश सरकार किसानों को गो संरक्षण के लिए प्रोत्साहित कर रही है। योजना में एक किसान अधिकतम चार गाय गोद ले सकता है।*
दीपक गोयल सदस्य
गोसेवा आयोग उत्तर प्रदेश।

April 4, 2026

शादी समारोह में फायरिंग करने वाला फरार पूर्व पार्षद गिरफ्तार

 तिलक वीर अन्य साथियों सहित नोएडा से गिरफ्तार
मथुरा । कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुखबिर की सूचना पर करीब तीन सप्ताह से फरार चल रहे पूर्व पार्षद चौधरी तिलक वीर ,रवी, गिरीश, राजू उर्फ राजीव और सौदान सिंह को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के पास स्थित होटल डोलिंग रिसोर्ट से पुलिस ने दबोच लिया। सभी आरोपी कृष्ण विहार कॉलोनी, थाना कोतवाली मथुरा के निवासी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 12 मार्च को सियाराम वाटिका में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान तिलक वीर और उनके साथियों का बारातियों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की और पुलिस द्वारा जब्त की गई पिस्टल छीनकर मौके से फरार हो गए थे।
फरारी के दौरान प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी द्वारा तिलक वीर के दोनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए थे।
सर्विलांस की मदद से एसओजी को गुरुवार को आरोपियों के नोएडा में होने की सटीक सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) आसना चौधरी के नेतृत्व में सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक रविंद्र बाबू, पवन चौहान, एसओजी प्रभारी संदीप सहित स्वाट व एसओजी टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, किसानों के लिए मुआवजे की मांग

SEEMA RAMVEER UPADHYAY

-सीमा रामवीर उपाध्याय

हाथरस। जनपद में बीते दिनों आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई गांवों में गेहूं, सरसों, आलू और चना जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सीमा रामवीर उपाध्याय ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रभावित किसानों के लिए तत्काल सर्वे, मुआवजा और विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को आई आपदा से जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी फसलें गिरकर नष्ट हो गईं, जबकि कटाई के बाद रखी फसल भी बारिश में भीगकर खराब हो गई।उन्होंने कहा कि किसानों की महीनों की मेहनत एक ही दिन में खत्म हो गई, जिससे उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। ऐसे में शीघ्र राहत पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत सर्वे कर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए और किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए।साथ ही पूरी तरह नष्ट फसल वाले किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज लागू करने और फसल बीमा दावों का शीघ्र निस्तारण करने की भी मांग की गई। उन्होंने भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि कृषि मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव कृषि, प्रमुख सचिव राजस्व, मंडलायुक्त अलीगढ़ और जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हुआ

मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन  को पूरा कर लिया गया। अंतिम दिन राजकीय इंटर कॉलेज पर अवशेष 2435 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 6 अप्रैल तक अंकेक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में हाईस्कूल की 149044 और इंटरमीडिएट की 146844 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थीं। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी और जैन इंटर कॉलेज करहल पर किया गया। जबकि पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी और नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अब तीन दिन तक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा। छह अप्रैल तक अंकेक्षण का कार्य पूरा कर परीक्षा संबंधी अभिलेख संबंधित बोर्ड को भेजे जाएंगे।

कुटुम्ब प्रबोधन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ प्रतापगढ़ में

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
उत्तरप्रदेश समाचार सेवा
प्रतापगढ़, 4 अप्रैल।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काशी प्रांत के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख श्री शुकदेवजी, विभाग प्रचारक श्री ओम प्रकाश जी, और विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख श्री रघुवीर जी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा प्रतापगढ़ नगर की बेल्हा बस्ती के सरयू प्रसाद धर्मशाला में कुटुम्ब मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बस्ती के सैकड़ो परिवारों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख श्री शुकदेव जी ने कहा कि भारत जैसी कुटुंब व्यवस्था दुनिया के किसी देश में नहीं है और अब ये विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है क्योंकि कुटुंब में जोड़ने की ताकत है।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के बिना भारत न अपने परम वैभव को पा सकता है, न ही विश्व को परम वैभव पर ले जा सकता ,संस्कारों की जड़ है परिवार।

कुटुंब प्रबोधन विभाग प्रमुख श्री रघुवीर जी ने कहा कि भारतीय कुटुंब व्यवस्था हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक संरचना का आधार है। यह केवल परिवारों का समूह नहीं, बल्कि भावनाओं, परंपराओं और मूल्यों का संगम है। इसमें सभी सदस्य आपसी सहयोग, सम्मान और प्रेम से जुड़े होते हैं। बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद, युवाओं की ऊर्जा और बच्चों की मासूमियत मिलकर एक आदर्श परिवार का निर्माण करते हैं।

उन्होंने कहा कि कुटुंब व्यवस्था हमें एकता, सहनशीलता और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाती है। यह न केवल सामाजिक संतुलन बनाए रखती है, बल्कि पीढ़ियों के बीच संस्कारों और ज्ञान का आदान-प्रदान भी सुनिश्चित करती है। भारतीय कुटुंब व्यवस्था, हमारी सांस्कृतिक पहचान की आत्मा है।

ब्रम्हाकुमारी संचालिका बीके दीदी जी, जिला प्रचारक श्री प्रवीण जी, जिला कार्यवाह श्री हेमंत कुमार, भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजक और संचालन शिव सोनी जी किया।

« Newer Posts — Older Posts »