Posted: 22-05-2026
Time: 8:30 pm
Sitapur- Alok Kumar Bajpai
सीतापुर(उप्र समाचार सेवा)। विकास खंड गोंदलामऊ के बरगदिया गांव के समीप प्राइवेट बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिस कारण प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। मौके पर जिलाधिकारी सीतापुर डा0 राजागणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल तत्काल घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा मौके पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को घायलों को तत्काल समुचित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना में 02 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा एवं 03 घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल 01 व्यक्ति को बेहतर उपचार हेतु तत्काल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सीएचसी मछरेहटा एवं जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की गई तथा चिकित्सकों को सभी घायलों का प्राथमिकता के आधार पर समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
Posted on 22/05/2026
Time 19:15 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh
गोरखपुर | 22 मई, 2026 ( उप्र समाचार सेवा)
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में स्थित गोर्रा नदी में नहाने गए एक 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम ने अथक प्रयासों के बाद आज किशोर का शव बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कठोर निवासी अंश मौर्या (16 वर्ष), जो दिनेश मौर्या का पुत्र था, बीते गुरुवार (21 मई) को अपने पांच मित्रों के साथ घूमने निकला था। इस दौरान सभी मित्र झंगहा थाना क्षेत्र के चकदेइया के पास गोर्रा नदी में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय अचानक अंश गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए मित्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना मिलते ही झंगहा पुलिस सक्रिय हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई और SDRF की टीम को भी तलाश कार्य में लगाया गया। लगातार खोजबीन के बाद आज (22 मई) सुबह चकदेइया के पास नदी से किशोर का शव बरामद कर लिया गया।
इस मामले पर जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (चौरी चौरा) ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। वर्तमान में घटनास्थल पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।
इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने युवाओं और बच्चों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और नदी-नालों के गहरे पानी में नहाने से बचें।
जिला जज की कोर्ट में अर्जी प्रस्तुत, 27 मई को सुनवाई
नागफनी में अकबर कंपाउड में पीतल कारोबारी इमरान के घर पड़ी थी सवा करोड़ की डकैती
Post on 22.5.26
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia Time 3.20 pm
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
प्रेमी के साथ् मिलकर घर में डकैती डलवाने वाली कारोबारी की बेटी अरीबा की जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई।शुक्रवार को जिला जज की कोर्ट में पेश अर्जी पर सुनवाई के लिए 27 मई निर्धारित की गई है।
11 मई को पीतल कारोबारी इमरान के घर सवा करोड़ रुपये की डकैती की वारदात हुई। नागफनी के बंगला गांव में अकबर कंपाउड में इस डकैती में और कोई नही कारोबारी की बेटी अरीबा का हाथ आया।अरीबा ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में डिजिटल लॉक खोल दिया।बदमाश घर में रखा सवा करोड़ कैश,छह तोले सोना आदि लेकर फरार हो गए। करीब तीन दिन की कोशिशों के बाद पुलिस टीम ने इस केस का खुलासा किया। बेटी अरीबा, प्रेमी अरशद समेत पांच आरेापी पकड़े गए।एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ़तार किया।पुलिस ने डकैती कांड में कुल 70.25 लाख रुपये से अधिक की बरामद किए। जबकि आठ लोगों को धरा गया।
डकैती कांड मेंआरोपी कारोबारी की बेटी अरीबा की जमानत के लिए शुक्रवार को जमानत अर्जी दाखिल की गई।बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से प्रस्तुत जमानत अर्जी पर जिला जज कोर्ट में सुनवाई के लिए 27 मई निर्धारित की है।