Web News

www.upwebnews.com

केंद्र सरकार ने पेश किया संतुलित बजट: आशुतोष शर्मा

February 3, 2026

केंद्र सरकार ने पेश किया संतुलित बजट: आशुतोष शर्मा

UP Web News

हरिद्वार. शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष श्री मृदुल कौशिक के संयोजन में और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने व्यापारी भाइयों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट का सीधा प्रसारण देखा । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि यह बजट बहुत ही संतुलित और राष्ट्र को विकास की ओर ले जाने वाला है। इस बजट से विकसित भारत बनने का रास्ता निकलता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में संतुलित विकास की नींव का स्ट्रक्चर को मजबूत होगा।
यह बजट नौजवानों ,किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इस बजट में नौजवानों, किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के लिए बहुत कुछ प्रावधान रखे गए हैं। जिससे उनकी आजीविका को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यह बजट भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेरहवां बजट है। और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नवी बार लगातार बजट पेश कर एक मिसाल कायम की है। इस बजट से हर वर्ग संतुष्ट है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जन-जन तक जाकर इस बजट के विषय में जनता को अवगत कराए

इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री बलवीर उनियाल , जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट , प्रदेश अनुसूचित मोर्चा मंत्री संजीव कुमार , गौरव पंकज, हर्षित त्रिपाठी ,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव चौहान , आकाश चौहान, हिमांशु सैनी , पराग चकलान , जगजीवन कुमार, सुरेंद्र अग्रवाल , राजन मेहता, राकेश नौडियाल , हैदर नकवी , पवन दवे , संदीप कौशिक, सुनील गुलाटी, अनूप सिंह सिद्धू , दीपक अग्रवाल ,राजेश कश्यप सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे !

February 2, 2026

उत्तराखंड मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

नूरपुर पंजनहेड़ी मामले में आरोपी अतुल चौहान की पत्नी ने मुख्यमंत्री से लगायी निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान
हरिद्वार, 2 फरवरी। नूरपुर पंजनहेड़ी में भूमि पैमाईश के दौरान भाजपा नेताओं के दो गुटों में खूनी हुए संघर्ष मामले में गोलीकांड के आरोपित अतुल चौहान की पत्नी दीपशिखा चौहान ने पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगायी है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला सिर्फ मारपीट का नही बल्कि कई सौ करोड़ की सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द किये जाने का है। जिसे बचाने की लड़ाई उनके पति अतुल चौहान लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि उनके पति द्वारा समाज सेवा, बाग-कृषि भूमि तथा सरकारी भूमि बचाने की लड़ाई को कमजोर करने की नीयत से यह सोचा समझा षडयंत्र किया गया है। दीपशिखा चौहान ने बताया कि उनके पति अतुल चौहान द्वारा ग्राम नूरपुर पंजनहेडी में बागो की अवैध कटाई एवं बड़े पैमाने पर हो रही कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग के संबंध में काफी समय से प्रशासन एवं हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में शिकायत की जा रही थी तथा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की थी। जिस कारण जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान व सचिन चौहान पुत्र उदेश चौहान आदि मेरे पति अतुल चौहान से रंजिश रखने लगे थे। अतुल चौहान को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी तथा अपनी सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय नैनीताल में याचिका दायर की थी। जिस पर उच्च न्यायालय ने 16 अक्टूबर 2024 को अतुल चौहान को सुरक्षा दिए जाने के आदेश पारित किए गए थे। अतुल चौहान की शिकायत पर 28 जनवरी को खसरा नंबर 154 और 158 ग्राम नूरपुर पंजनहेडी पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर उपाध्यक्ष हरिद्वार- रुड़की विकास प्राधिकरण के आदेश पर प्रशासन द्वारा जमीन की पैमाईश की जानी थी। इसके लिए तहसीलदार एवं लेखपाल द्वारा अतुल चौहान को मौके पर बुलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर अतुल चौहान अपने भतीजे तरुण चौहान के साथ कार से मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद अमित चौहान, सचिन चौहान पुत्रगण उदेश चौहान, कृष्णपाल उर्फ नानू पुत्र सीताराम , शोभित चौहान पुत्र कृष्णपाल, सहदेव निवासी नूरपुर पंजनहेडी एवं करीब 5 – 6 अज्ञात लोग ने अतुल चौहान व तरुण चौहान को देखते ही गाली-गलौच करते हुए उन पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया तथा पीछे से छिपकर कई फायर भी किये। बचाव में अतुल चौहान ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा व नीचे सड़क पर फायर किए तथा अपनी जान बचाते हुए वहां से वापस आ गए और कनखल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए अपनी पिस्टल भी जमा करा दी। इसके बाद षड्यंत्र के तहत अपने रसूख का गलत फायदा उठाते हुए अमित चौहान ने अपने भाई व एक अन्य को गोली लगने का हल्ला मचा दिया और अस्पताल आ गए। दीपशिखा ने बताया कि जिस सचिन चौहान को पेट मे गोली लगने की बात प्रचारित की जा रही है। वीडियो में वह ठीक-ठाक स्थिति में गाड़ी से उतरते हुए दिख रहा है, आराम से घूम रहा है और फोन पर बात भी कर रहा है। जिसकी सभी वीडियो फुटेज उनके पास सुरक्षित हैं। दीपशिक्षा ने कहा कि उनके पति ने किसी को भी गोली नही मारी। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए जमीन की तरफ फायरिंग की थी। दीपशिखा ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस उनके घर आयी और महिलाओं व बच्चों से गाली-गलौच करते हुए उनके नाबालिग बेटे, जिसका घटना से कोई लेना देना नहीं है, को जबरन उठा कर ले गयी तथा चौकी में ले जाकर उसे बुरी तरह से पीटा गया। बेटे की मेडिकल रिपोर्ट में पिटायी किए जाने की बात सामने आयी है। जिसकी शिकायत सभी जगह की गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। दीपशिखा ने कहा कि उनका बेटा आर्चरी का राष्ट्रीय स्तरीय का खिलाड़ी है और कई बार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुका है। पिटायी के बाद से वह गहरे सदम में है और ठीक से सो भी नहीं पा रहा है। दीपशिखा ने आरोप लगाया कि बेटे को उठाने आयी पुलिस के साथ सादे कपड़ों में कोई पेशेवर अपराधी प्रशांत शर्मा भी था। वीडियो में पुलिस के साथ कार्यवाही में वह साथ दिख रहा है।
दीप शिखा चौहान ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमित चौहान, उसके भाई सचिन चौहान सहित 6-7 लोगो पर मुकदमा तो दर्ज कर दिया है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। आरोपी गांव में दहशत बनाये घुम रहे है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी अमित चौहान, सचिन चौहान सहित सभी आरोपियों की तुरन्त गिरफ्तारी हो, साथ ही उनके नाबालिक बेटे को घर से जबरन उठाने वाले तथा उसके साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कठोर कार्यवाही की जाए।

February 1, 2026

बजट में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान

FINANCE MINISTER NIRMALA SEETHARAMAN PRESENTED UNION BUDGET 2026-27 IN LOKSABHA

केन्द्री वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण लोकसभा में केन्द्रीय बजट प्रस्तुत करते हुए

Posted on 01.02.2026 Sunday, Time: 10.35 PM, Source PIB

नई दिल्ली, 02 फरवरी 2026,  संसद में केंद्रीय बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि “सरकार सामाजिक जरूरतों से समझौता किये बिना लगातार राजकोषीय वचनबद्धताओं को पूरा करती रही है।” इसी के अनुरूप, ऋण-से-जीडीपी अनुपात संशोधित अनुमान 2025-26 में जीडीपी के 56.1 प्रतिशत की तुलना में बजट अनुमान 2026-27 में जीडीपी के 55.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। गिरता हुआ ऋण-से-जीडीपी अनुपात धीरे-धीरे ब्याज भुगतान पर व्यय को कम करके प्राथमिक क्षेत्र के व्यय के लिए संसाधनों को मुक्त करेगा।

राजकोषीय घाटा 4.5 प्रतिशत से कम रखने को प्रतिबद्धः निर्मला सीतारमण

राजकोषीय घाटा, जोकि ऋण लक्ष्य के लिए एक मुख्य प्रचालनात्मक लिखत है, के बारे में बात करते हुए श्रीमती सीतारमण ने संसद को सूचित किया कि वित्त वर्ष 2021-2022 में राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.5 प्रतिशत से नीचे कम करने के लिए की गई वचनबद्धता को पूरा किया गया है। संशोधित अनुमान 2025-26 में राजकोषीय घाटा का अनुमान जीडीपी के 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ऋण समेकन की नई राजकोषीय दूरदर्शिता के अनुरूप, बजट अनुमान 2026-27 राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

निवल बाजार उधारी

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि “राजकोषीय घाटे के वित्तपोषण हेतु, दिनांकित प्रतिभूतियों से निवल बाजार उधारी का अनुमान 11.7 लाख करोड़ रुपये है। शेष वित्तपोषण छोटी बचतों और अन्य स्रोतों के आने की संभावना है। सकल बाजार उधारी का अनुमान 17.2 लाख करोड़ रुपये है। ”

 

 

January 31, 2026

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड उच्च स्तर पर

नई दिल्ली, 31 जनवरी 2026, भारत का विदेशी मुद्रा भडार रिकोर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह 709.413 अरब डालर हो गया है। गत 23 जनवरी 2026 को  समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 8.05 अरब डालर बढ़ा है। इसके पहले सितंबर 24 में विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक उच्च स्तर पर था। तब मुद्रा भंडार 704.89 अरब डालर था।

January 30, 2026

पूर्वोत्तर में धर्मांतरण रोका जाए: स्वामी यतींद्रानंद गिरि

Swami Yatindranand Giri meet to Himant Vishva Sharma, Chief Minister Assam

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा से मिले जीवनदीप आश्रम रुड़की के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि

गोहाटी (असम), 30 जनवरी 2026, वरिष्ठ महामंडलेश्वर जीवनदीप आश्रम रूड़की के पीठाधीश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज ने पूर्वोत्तर भारत का प्रवास करते समय आज असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्व शर्मा तथा असम के राज्यपाल लक्ष्मणप्रसाद आचार्य से भेंट की तथा
असम राज्य में गाय माता के संवर्धन एवं गौरक्षा हेतु गोशालाओं को अनुदान देने का प्रस्ताव भी रखा , साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ती हुई ईसाई मिशनरियों के प्रभाव को रोकने एवं धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की है। महामंडलेश्वर जी का पूर्वोत्तर भारत की इस धार्मिक यात्रा में अरुणाचल असम मेघालय के जनजातीय समाज मैं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेष सनातन हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए गए

« Newer PostsOlder Posts »