Web News

www.upwebnews.com

पुलिस भर्ती परीक्षा: कई सवालों ने चौंकाया,उलझन बढ़ी

March 14, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा: कई सवालों ने चौंकाया,उलझन बढ़ी

यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति परीक्षा, 2026

*पहली पाली में अभ्यर्थियों से पूछे आईटी एक्ट,करंट अफेयर्स, अपराध से जुड़े सवाल*

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में अभ्यर्थियों को सवालों का सामना करना पड़ा। खासकर नए क्षेत्र आईटी एक्ट के अलावा करंट अफेयर्स, अपराध और संविधान से जुड़े सवाल पूछे गए। कई सवालों के जवाब अभ्यर्थियों ने आसानी से हल कर लिया। जबकि अन्य संबंधित सवाल अभ्यर्थियों को मुश्किल में डाल गए। हालांकि परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर से संतुष्ट रहें।

पूरे प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का अंत पहला दिन है।जिले में 28 केंद्रों पर हो रही परीक्षा में करीब 45 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी है। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा में प्रश्न पत्र अभ्यर्थियों के लिए मिला-जुला रहा। अभ्यर्थी प्रश्नों पत्रों को हल करने में चूके तो कईयो के चेहरे मुस्कान भरे हुए थे। परीक्षा में पुलिस के लिए जरूरी आईटी एक्ट, ताजा जानकारी से संबंधित करंट अफेयर्स और अपराध के बारे में अपडेट से जुड़े सवाल पूछे गए। परीक्षा में विज्ञान व भूगोल के अलावा संविधान की बाबत प्रश्न शामिल हुए।

प्रमुख प्रश्न।-

-भारत में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली किसने शुरू की।
-2025 में नोबेल पुरस्कार से संबंधित प्रश्न
-डिजिटल इंडिया अभियान अब शुरू हुआ
-आई टी एक्ट, 2000 की धारा 69 ए किससे संबंधित
-भारत में आयकर का प्राथमिक कानून कौन सा है।
-प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री किस परिषद का हिस्सा हैं।
-निम्न में से कौन सा क्लाऊड कंप्यूटिंग सेवा है।

फर्जीवाड़ा: यूपी में स्कूटी, हरियाणा- राजस्थान में दौड़ रहीं कार

-मुरादाबाद के नंबर से अलवर, गुरुग्राम में बेरोकटोक दौड़ रहीं कार

-इन शहरों में यातायात पुलिस के चालान कटे तो फर्जीवाड़े का भेद खुला

Post on 14.3.26
Saturday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
वाहनों के नंबरों में फर्जीवाड़े का खेल थम नहीं रहा। चोरी की गाड़ियों को दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचा दिया जाता है। पर फर्जीवाड़ा चोरी की गाड़ियां बेचने तक सीमित नहीं है। एक जिले में परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड वाहनों के नंबर आसानी से दूसरे शहर या प्रांतों में चल रहे हैं। ऐसा ही मामला मुरादाबाद से जुड़ा है। जिले में परिवहन विभाग में पंजीकृत वाहन के नंबर से दूसरी जगहों पर अन्य वाहनों से चल रहीं हैं। मुरादाबाद में कुछ साल पहले पंजीकृत स्कूटी के नंबर से राजस्थान व हरियाणा में कार दौड़ाईं जा रही है। यह स्कूटी मुरादाबाद में एडवोकेट विशाल कांत के नाम परिवहन विभाग में बाकायदा रजिस्टर्ड है। वाहन स्वामी का कहना है कि होंडा कंपनी की स्कूटी यूपी-21 सीडी -0020 छह साल से उनके नाम है। परिवहन कार्यालय में गाड़ी का पंजीकरण भी हुआ है। पर दोपहिया स्कूटी का नंबर राजस्थान व हरियाणा में कार के नंबर से संचालित है

 

चालान से हुआ खुलासा –
एडवोकेट विशाल कांत का कहना है कि स्कूटी के नंबर से राजस्थान के जिले अलवर व हरियाणा में गुरुग्राम में कार की नंबर प्लेट है। इन दोनों जगहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चालान काटे। उनका कहना है कि फर्जी तरीके से कार चल रहीं हैं। दो हजार और एक हजार रुपए का चालान भरने से ज्यादा वाहन स्वामी को इसके आपराधिक दुरुपयोग की आशंका है। फिलहाल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग एडवोकेट विशाल कांत ने एसएसपी से इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है।

March 13, 2026

पांच साल की बच्ची के अपहरण-छेड़छाड़ में सात साल की सजा

मझोला में नौ साल पुरानी घटना, पाँक्सो कोर्ट-फर्स्ट की कोर्ट का निर्णय, दोषी पर 25 हजार जुर्माना

Post on 13.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
मझोला क्षेत्र में पांच साल की मासूम को अगवा करने और छेड़छाड़ में दोषी को सात साल की सजा मिली है। विशेष न्यायाधीश पाँक्सो कोर्ट-1 अविनाश चंद्र मिश्र ने साक्ष्य के आधार पर दोषी मानते हुए सजा और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
नाबालिग छेड़छाड़ व अपहरण किए जाने का मामला नौ साल पुराना है। वादी ने 17 सितंबर, 2017 को मामले की रिपोर्ट मझोला थाने में दर्ज कराईं थीं। तहरीर में कहा कि बेटा-बेटी घटना की शाम को सरकारी स्कूल में चल रहीं रामलीला देखने गए थे। लेकिन काफी देर बाद भी वापस न लौटे तो तलाश शुरु की। गांव में कुछ लोगों ने आरोपी जानी पुत्र जितेंद्र पाल को देखा। गांव वाले अचानक गुम हुईं बच्ची की ढूंढने निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को बच्ची संग देखा। इस पर युवक को रास्ते में पकड़ लिया गया। परिजन व अन्य लोगों ने उसे थाना पुलिस को सौंपा।
केस की सुनवाई पाँक्सो कोर्ट-1 में हुई।विशेष लोक अभियोजक अभिषेक भटनागर व मनोज वर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस रिपोर्ट व पीड़िता समेत अन्य बयान दर्ज हुए। अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद जानी को दोषी ठहराया। सात साल व 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच तीसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

14-15 मार्च को चलेगी, ट्रेन के होंगे दो फेरे
Post on 13.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति परीक्षा को लेकर रेलवे ने तीसरी ट्रेन के संचालन की तैयारी की है। परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए गाजियाबाद मुरादाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार मंडल में तीसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच चलेगी। गाजियाबाद से शुक्रवार को सुबह दस बजे चलेगी। ट्रेन हापुड़,गजरौला व अमरोहा होते हुए मुरादाबाद दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम छह बजे वापसी में गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। गाजियाबाद में ट्रेन रात 9.15 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।

पुलिस परीक्षार्थियों के लिए कल से चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें

बरेली-बिजनौर व लखनऊ – शाहजहांपुर के बीच 14-15 मार्च को चलेगी ट्रेनें

Post on 13.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रेलवे में पुलिस परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। बिजनौर -बरेली और लखनऊ से शाहजहांपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेल प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके अलावा भी स्टेशनों पर जीआरपी आरपीएफ और रेल अधिकारी व स्टाफ की ड्यूटियां लगाई गई है।
यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति परीक्षा शुक्रवार व शनिवार को होगी। मुरादाबाद में 45 हजार परीक्षार्थी जुटेंगे। परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन के अलावा रेलवे ने विशेष रूप से तैयारी की है। मुरादाबाद मंडल में परीक्षार्थियों की आवाजाही के लिए दो विशेष ट्रेनें चला रहा है। पहली ट्रेन बिजनौर से बरेली व दूसरी लखनऊ शाहजहांपुर के बीच
संचालित होगी।
सीनियर डीसीएम के अनुसार पुलिस परीक्षा के चलते विशेष ट्रेनें 14-15 मार्च को संचालित होगी। ट्रेनों के एक दिन में दो फेरे पूरे करेगी। ट्रेन बिजनौर से मुरादाबाद सुबह 7.15 बजे और बरेली से दोपहर 2.30 बजे आने का समय निर्धारित किया गया है। सुरक्षा और सुविधाओं के चलते स्टेशन और रेलवे का पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा।

*14-15 मार्च को यह होगा शेड्यूल*
बिजनौर से सुबह-4.20 बजे
चलकर बरेली 8.50 बजे।

बरेली से दोपहर एक बजे चलकर बिजनौर शाम 6.20 बजे।
रूट-हल्दौर, चांदपुर सियाऊ, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद व रामपुर।
———
*लखनऊ-शाहजहांपुर शेड्यूल*

लखनऊ से 4.10 सुबह चलकर
शाहजहांपुर-7.15 बजे।

शाहजहांपुर से दोपहर एक बजे चलकर लखनऊ शाम -4.10 बजे।
रूट-मलीहाबाद, संडीला, बालामऊ व हरदोई

« Newer PostsOlder Posts »