Web News

www.upwebnews.com

हिंदू साम्राज्य दिवस पर शिवाजी महाराज के आदर्शों का स्मरण

June 27, 2026

हिंदू साम्राज्य दिवस पर शिवाजी महाराज के आदर्शों का स्मरण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम, राष्ट्रसेवा और सामाजिक संगठन पर दिया गया जोर

हाथरस ।  वीर शिवाजी महाराज ने धर्म की रक्षा और हिन्दू समाज को संरक्षित करने का कार्य किया।  उन्होंने हिन्दू पद पादशाही की स्थापना कर सम्पूर्ण हिन्दू समाज को गौरवान्वित किया।  छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दू समाज को जाग्रत और संगठित करने का जो कार्य किया वही कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी कर रहा है। यह देश हिन्दुओं का है।
हिन्दुओं के शासन को विदेशी आताताई एवँ देश में बेठे राष्ट्रविरोधी कभी स्वीकार नही करेंगे और षड्यंत्र रचकर हिन्दू समाज को बांटने का कार्य करेंगे। ऐसे राष्ट्रविरोधीयों के षड्यंत्रों को ध्वस्त कर समस्त हिन्दू समाज को एकजुटता के साथ आगे बढ़ना है तभी विश्व मे भारत माता की जयजयकार होगी। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख जगदीश ने कही। वह गोपालधाम में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिन्दू साम्राज्य दिवस को संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत ने अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन किया। स्वयंसेवक कन्हैया ने “उठो जवानों, हम भारत के स्वाभिमान सरताज हैं, अभिमन्यु का रथ का पहिया चक्रव्यूह की मार है” गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य वक्ता जगदीश ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि समर्थ गुरु रामदास ने वीर शिवाजी महाराज को हिन्दू समाज और राष्ट्र को जागृत करने के लिए राजा बनने का आशीर्वाद दिया था।  सन 1674 में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को हिन्दू पदपादशाही की स्थापना हुई और वीर छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ। इसी दिवस को संघ हिन्दू सम्राज्य दिवस के रूप में मनाता है।
जगदीश ने कहा कि शिवाजी महाराज वीर थे उन्होने कभी झुकना नही सीखा।  गोरिल्ला युद्वनीति के उन्नायक शिवाजी महाराज ने क्रूर शासकों से लोहा लेकर  मुगलों को धूल
चटाने का कार्य किया और सूझबूझ से अनेकों किलों को जीता। वह कहते थे कि राष्ट्रहित में कुछ भी करना पड़े वह  न्यायसंगत है।
जगदीश ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन हमें अधर्म एवँ राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ लड़ने के लिये ऊर्जा प्रदान कर निरन्तर देश एवँ समाज की सेवा के लिये प्रेरित करता रहेगा।  उन्होंने उपस्थित लोगों से शिवाजी महाराज के आदर्शों और नीतियों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सक डॉ. अनुभव वर्मा ने की।इस अवसर पर जिला संघचालक डॉ यूएस गौड़ ,जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ,जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ,जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला सोशलमीडिया प्रमुख विकास गुप्ता ,जिला अभलेखगार प्रमुख सागर शर्मा ,नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह ,नगर कार्यवाह भानु ,सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ,सहित अनेक दायित्वान कार्यकर्ता एवँ स्वयंसेवक मौजूद रहे।

June 25, 2026

सासनी रेलवे कॉलोनी में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

हाथरस। सासनी रेलवे कॉलोनी में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय राजकुमारी पत्नी आकाश बुधवार शाम अपने घर पर तीन बच्चों के साथ मौजूद थी। बताया जाता है कि उसके पति आकाश रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए गए हुए थे। इसी दौरान राजकुमारी ने अपने तीनों बच्चों को घर से बाहर भेजकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगा ली।कुछ देर बाद बच्चों ने खिड़की से देखा तो उनकी मां फंदे पर लटकी हुई थी। बच्चों ने तत्काल अपने पिता को सूचना दी। सूचना मिलते ही पति मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राजकुमारी की मौत हो चुकी थी।बताया गया है कि राजकुमारी का विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व हुआ था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना से परिवार तथा आसपास के लोगों में शोक व्याप्त है।प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

June 24, 2026

Hathras बंबे में बहता मिला युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हाथरस।सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजारे नगला दौलतपुर के निकट बुधवार दोपहर करीब एक बजे बंबे में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।बताया गया कि गांव के कुछ बच्चे बंबे में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में बह रहे एक शव पर पड़ी। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस और डायल-112 को दी गई।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बंबे से बाहर निकलवाया। मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। वह पीले रंग का सूट-सलवार पहने हुए थी।पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

June 23, 2026

हाथरस में कॉल सेंटरों की आड़ में ठगी का खेल?

News Posted on 23.06.2026 Tuesday, Hathras News, Neeraj Chakrapani

नामी कंपनियों के ऑफर बताकर उपभोक्ताओं को बनाया जा रहा शिकार, अवैध कॉल सेंटरों की गतिविधियों पर उठे सवाल

नीरज चक्रपाणि

हाथरस। यदि किसी अनजान नंबर से कॉल कर कोई युवती आपको महंगे मोबाइल, आकर्षक गिफ्ट या नामी कंपनियों के उत्पादों पर विशेष ऑफर देने का दावा करे तो सावधान हो जाइए। जनपद में कथित रूप से संचालित हो रहे कई कॉल सेंटरों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों से उपभोक्ताओं को बड़े-बड़े ऑफर और इनाम का लालच देकर सामान बेचा जा रहा है, जबकि कई मामलों में ग्राहकों को अपेक्षित वस्तु नहीं मिलती।जानकारों के अनुसार कॉल करने वाले पहले ग्राहकों का विश्वास जीतते हैं और फिर उन्हें विशेष ऑफर, उपहार या महंगे मोबाइल फोन मुफ्त देने का झांसा देते हैं। इसके बाद उपभोक्ता से पार्सल स्वीकार करवाकर भुगतान करा लिया जाता है। कई लोगों का आरोप है कि पार्सल खोलने पर उसमें अपेक्षा से कम गुणवत्ता वाला सामान निकलता है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनपद में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में कॉल सेंटर संचालित होने की चर्चाएं हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ के पास आवश्यक पंजीकरण और वैधानिक अनुमतियां भी नहीं हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

नामी ब्रांड और मुफ्त मोबाइल का लालच

शिकायतकर्ताओं के अनुसार कॉल करने वाले खुद को किसी प्रतिष्ठित कंपनी का प्रतिनिधि बताते हैं। उपभोक्ताओं को जूते, बेल्ट, घड़ी, टी-शर्ट, चश्मा, पर्स और अन्य उत्पादों के साथ महंगा स्मार्टफोन मुफ्त देने का दावा किया जाता है। बताया जाता है कि “विशेष ऑफर” सीमित समय के लिए है, जिससे ग्राहक जल्दबाजी में निर्णय ले लेता है। उपभोक्ता अधिकार विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे किसी भी ऑफर की पहले आधिकारिक वेबसाइट या कंपनी से पुष्टि करनी चाहिए।

कार्यवाही क्यों नहीं?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कथित अवैध कॉल सेंटरों को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन बड़े स्तर पर कार्रवाई दिखाई नहीं देती। सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि प्रशासन सभी कॉल सेंटरों का सत्यापन कराए और बिना अनुमति संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों की जांच कराए। हालांकि संबंधित अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।

डाकघरों के माध्यम से भेजे जाते हैं पार्सल

सूत्रों के अनुसार ऐसे कारोबार में पार्सल सेवा का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में पार्सल विभिन्न स्थानों पर भेजे जाने की बात कही जाती है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसी माध्यम से ग्राहकों तक उत्पाद पहुंचाए जाते हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

इन क्षेत्रों में गतिविधियों की चर्चा

स्थानीय स्तर पर मैंडूगेट, विनोद विहार कॉलोनी, नहर के पास, चौबे वाले महादेव क्षेत्र, अनमोल वाटिका, विष्णुपुरी, गौशाला क्षेत्र, मुरसान गेट, लेबर कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, जलेसर रोड, अशोका टॉकीज क्षेत्र तथा गांधी पार्क तिराहे के आसपास कुछ स्थानों पर कॉल सेंटर गतिविधियों की चर्चा की जा रही है। प्रशासन से मांग की गई है कि इन क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।

उपभोक्ताओं के लिए सलाह

  • किसी भी अनजान कॉल पर तुरंत भरोसा न करें।
  • मुफ्त मोबाइल, कार, लैपटॉप या बड़े इनाम के दावों की स्वतंत्र पुष्टि करें।
  • पार्सल लेने से पहले उसकी शर्तें और विवरण अवश्य जानें।
  • संदिग्ध कॉल या ठगी की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।
  • किसी भी ऑफर के बदले अग्रिम भुगतान करने से बचें.

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, भोजपुर के भारत तिवारी मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपकर बिहार के भोजपुर में हुई भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की।प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी (एडवोकेट) के निर्देशन में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा और जिला महासचिव निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि घटना से समाज में आक्रोश है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।ज्ञापन में मांग की गई कि प्रकरण की तत्काल उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए, जांच पूरी होने तक संबंधित पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को निलंबित किया जाए तथा यदि मुठभेड़ फर्जी पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।मोर्चा ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर बिहार सरकार को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव निशांत उपाध्याय, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, अतुल शर्मा, दीनदयाल शर्मा (दीनू पंडित), मधुकर गौड़, गजेंद्र, महिला मोर्चा की सासनी नगर अध्यक्ष प्राची, ललित और दीनदयाल उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

« Newer Posts — Older Posts »