Web News

www.upwebnews.com

ब्राह्मण समाज एकजुट होकर उत्पीड़न का करेगा मुकाबला

January 18, 2026

ब्राह्मण समाज एकजुट होकर उत्पीड़न का करेगा मुकाबला

Mitresh Chaturvedi, Mathura

    अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी का स्वागत करते ब्राह्मण समाज के लोग

राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी का स्वागत करते विप्रजन

हाथरस।राष्ट्रीय विप्र एकता मंच द्वारा हाथरस जंक्शन स्थित ओम वाटिका गेस्टहाउस में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है और धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए हर युग में संघर्ष करता आया है। उन्होंने कहा कि शासन सत्ता की लालसा ब्राह्मण समाज का उद्देश्य कभी नहीं रहा, लेकिन सनातन धर्म को कमजोर करने के प्रयासों में सबसे पहले ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया जाता रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और सनातन व राष्ट्र विरोधी शक्तियां समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में सभी भेदभाव भूलकर ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने आरक्षण और एससी एक्ट को समाज की गंभीर समस्याएं बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो इनके विरोध में आंदोलन भी किया जाएगा। संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक जिले में कम से कम 500 लोगों को जोड़ा जाएगा।
उन्होंने यूजीसी इक्विटी कमेटी में किए गए बदलावों को सवर्ण समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि इससे छात्रों में जातिगत भेदभाव की भावना पैदा होगी। इसके विरोध में 26 जनवरी 2026 को देशभर में हर घर लाल झंडा अभियान चलाया जाएगा। नीट पीजी में माइनस 40 अंक पर प्रवेश के प्रावधान का भी उन्होंने कड़ा विरोध किया।
सम्मेलन में एएमयू तिलक विवाद में जीत के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत पंडित आशीष शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मदेव शर्मा ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष धर्मेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hathras समाज कल्याण विभाग में फर्जी नियुक्ति, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का मामला: जीजा-साले पर धोखाधड़ी का मुकदमा
हाथरस।समाज कल्याण विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जीजा-साले के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के विवेकानंद नगर कॉलोनी निवासी नीरज उपाध्याय ने अपने ससुर कोमल किशोर निवासी साकेत कॉलोनी तथा उसके जीजा रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व सीओ पर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी।
शिकायत के अनुसार, पूर्व में सीओ रहे रामेश्वर दयाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने साले कोमल किशोर के शैक्षिक अभिलेखों में हेराफेरी कराई। वास्तविक जन्मतिथि 20 जनवरी 1958 के स्थान पर कूटरचित रूप से 20 जनवरी 1961 दर्शाकर फर्जी हाईस्कूल प्रमाण पत्र तैयार कराया गया। इन दस्तावेजों के आधार पर समाज कल्याण विभाग में जूनियर क्लर्क के पद पर अनैतिक व फर्जी तरीके से नौकरी प्राप्त की गई और वेतन के रूप में सरकारी धनराशि प्राप्त की गई, जिससे सरकार व योग्य अभ्यर्थियों को नुकसान पहुंचा।
मामले की जांच के लिए समाज कल्याण आयुक्त इलाहाबाद के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय समिति ने जांच में पाया कि कोमल किशोर उक्त पद के लिए योग्य नहीं था। इसके बावजूद विभाग द्वारा न तो दस्तावेजों का समुचित सत्यापन किया गया और न ही उसे पदमुक्त किया गया। विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई न होने के आरोप भी लगाए गए।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस द्वारा भी लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट ने उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों, जिनमें प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति शामिल है, के आधार पर प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध मानते हुए विवेचना आवश्यक बताई और पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर कश्यप समाज में आक्रोश, कैंडल मार्च

Hathras Candle March

हाथरस में कैंडल मार्च निकलते कश्यप समाज के लोग

कैंडल मार्च निकालते लोग

 हाथरस।मुजफ्फरनगर निवासी सोनू कश्यप की मेरठ के सरधना क्षेत्र में हुई निर्मम हत्या को लेकर कश्यप समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि जलाकर हत्या किए जाने के बावजूद अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे समाज में रोष बढ़ता जा रहा है।
इसी क्रम में  सिकंदराराऊ में कश्यप समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर पंत चौराहे तक निकाला गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हत्या में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन और कैंडल मार्च किए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जाएगा।

हिन्दू सम्मेलनों में समस्त परिवारों से सहभागिता करने का आह्वान

हाथरस नगर की विश्वकर्मा शाखा पर मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव

Hindu Sammelan, Samrasta Bhoj Hathras

समरसता भोज हाथरस

मकर संक्रांति उत्सव में शामिल   स्वयंसेवक
हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सामाजिक समरसता का पर्व मकर संक्रांति उत्सव को नगर की विभिन्न शाखाओं पर  हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सामूहिक खिचड़ी भोज कर प्रेम और एकता का संदेश दिया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर में विश्वकर्मा शाखा पर मकर संक्रांति उत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर एव पुष्प आर्पित कर किया।  मुख्य वक्ता नगर कार्यवाह भानु ने कहा कि संघ वर्षभर में 6 प्रमुख उत्सव मानता है उनमें से मकर संक्रांति का उत्सव प्रमुख है।  उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता का पर्व है। सनातन का गौरवशाली इतिहास रहा है लेकिन देश मे साजिश के तहत सनातन धर्म और इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। हिंदू समाज को जाति धर्म , ऊँच नीच आदि के द्वारा विभाजित करने का कार्य किया गया।  हिन्दू समाज को कमजोर बनाने की साजिश की गई। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पावन पर्व का महत्व सनातन में अधिक है। सूर्य का उत्तरायण होना सनातन संस्कृति में शुभ समय का शुभारंभ माना जाता है। यह पर्व हमे सभी मतभेद वर्गभेद को समाप्त कर एकजुट रहने का संदेश देता है। इसलिये हमे इस पर्व पर एकजुट रहने का संकल्प लेना चाहिये। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एव स्वदेशी अपनाने की बात कही।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ पीपी सिंह ने  15 जनवरी से 15 फरबरी तक होने वाले हिन्दू सम्मेलनों में समस्त हिन्दू परिवारों से सहभागिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सामूहिक खिचड़ी भोज किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने किया।
कार्यक्रम में नगर प्रचारक शिवम , उत्तर प्रदेश दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा , जिला गौ सेवा प्रमुख देवेंद्र तोमर , प्रान्त उपाध्यक्ष किसान संघ अनिल गुप्ता , नगर सह कार्यवाह टिंकू राना , नगर सह संपर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर , मुख्य शिक्षक योगेश पचौरी , शाखा कार्यवाह सुभाष राना , शेखर सिंह परमार,  डॉ राजीव सेंगर  , पीयूष सेंगर ,  नवीन प्रताप सिंह , मनोज अग्निहोत्री, योगेश गुप्ता, विजय कुमार,  भव्य सेंगर  ,प्रिन्स शर्मा,गर्व आदि मौजूद रहे

January 15, 2026

विधायक अंजुला माहौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की भूमि आवंटन पर वार्ता

 विधायक अंजुला माहौर के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलता  प्रतिनिधिमंडल
हाथरस। सदर विधायक अंजुला माहौर के तत्वावधान में शहर के उद्योगपति, व्यापारी एवं समाजसेवियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आवास पर जिलाधिकारी अतुल वत्स से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति देवेंद्र मोहता ने किया।
वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वाटर वर्क्स स्थित जीएसटी कार्यालय हेतु आवंटित भूमि से संबंधित लंबित पत्रावलियों को शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि वर्ष 2007 में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा वाटर बॉक्स स्थित बिजली घर की स्थापना हेतु नगर पालिका की भूमि आवंटित की गई थी तथा वर्तमान में उसी क्षेत्र में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी प्रचलित है। प्रतिनिधिमंडल ने उक्त सभी प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही कर आवंटन पूर्ण कराने की मांग रखी।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि जनहित एवं व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र एवं बहुआयामी विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सामूहिक प्रयास आवश्यक है।
« Newer PostsOlder Posts »