Web News

www.upwebnews.com

मजदूरी को लेकर झगड़ा, मकान मालिक की हत्या

July 5, 2026

मजदूरी को लेकर झगड़ा, मकान मालिक की हत्या

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP

प्रतापगढ़, 05 जुलाई 2026, अंतू थाना क्षेत्र के चमनगंज गांव में मजदूरी के भुगतान को लेकर हुए विवाद में एक घर मालिक की हत्या कर दी गई।

शनिवार रात राजमिस्त्री और उसके दो साथियों ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर राममिलन गुप्ता (55) को मार डाला।चमनगंज निवासी राममिलन गुप्ता के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार रात करीब 9:30 बजे मजदूरी के भुगतान को लेकर राजमिस्त्री राजा राम और उसके दो साथियों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों आरोपी शराब के नशे में थे।विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने क्रिकेट बैट से राममिलन गुप्ता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही एसपी फोर्स घटनास्थल पहुंचे। निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पूरे मामले की जांच जारी है।

Lucknow Breaking सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु, दो घायल

Breaking News UP Web News

Posted on 05.07.2026 Time 06.39 PM Lucknow News

लखनऊ,05 जुलाई 2026, राजधानी के मोहनलाल गंज क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मोहनलाल गंज क्षेत्र में बीती रात एक स्विफ्ट कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे कार सवार दो युवकों सौरभ यादव (20) निवासी तेजगढ़ थाना मुसाफिरखाना जिला अमेठी तथा अभिषेक यादव (21) ग्राम पढ़री थाना मुंशीगंज जिला अमेठी की मृत्यु हो गई। जबकि अमेठी जनपद के ही निवासी तो युवक जितिन यादव और अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

July 4, 2026

जैत पुलिस ने कार समेत 60 बोतल विदेशी शराब पकड़ी, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

मथुरा। थाना जैत पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 60 बोतल विदेशी शराब और एक सफेद रंग की डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4:55 बजे थाना जैत पुलिस टीम ने कोटा-छरौरा फ्लाईओवर से लगभग 50 मीटर पहले, एनएच-19 पर दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी 32 वर्षीय विकास को गिरफ्तार किया। आरोपी सफेद रंग की डिजायर कार (पंजीकरण संख्या MP-07-AE-4568) में अवैध रूप से विदेशी शराब ले जा रहा था।
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक निशांत पायल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं रिक्रूट कांस्टेबल अतुल यादव की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

24 घंटे में औंछा पुलिस का बड़ा खुलासा, दिनदहाड़े लूट करने वाले चार शातिर गिरफ्तार

मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 1.03 लाख नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को बताया कि 1 जुलाई 2026 को बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट को रास्ते में रोककर उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया था। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके बैग में रखे 1,24,750 नकद, जेब से 5,000, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड तथा मोटरसाइकिल की चाबी लूट ली थी और फरार हो गए थे। घटना के संबंध में थाना औंछा में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी कुरावली सचितांनंद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना औंछा पुलिस, सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान, स्वाट टीम, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम एवं मीडिया सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं आधुनिक तकनीक (यक्ष ऐप) की सहायता से नगला हार मोड़ के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पवन पुत्र कायम सिंह, अवि यादव पुत्र धर्मेंद्र सिंह, रामू पुत्र अमर सिंह निवासीगण ग्राम पड़रिया थाना औंछा तथा शिवम पुत्र अजब सिंह निवासी नगला साबज थाना औंछा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,03,400 नकद, एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, लूट में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, एक काला पर्स, क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, दो चेकबुक तथा दो पासबुक बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी, क्षेत्राधिकारी कुरावली सच्चिदानंद सिंह, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह एवं अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

Hathras सासनी में सड़क हादसे में युवक की मौत

Posted on 04.07.2026 Time 08.38 PM UP News Hathras
शादी वाले घर में मातम, दो बच्चे घायल
हाथरस, 04 जुलाई 2026, राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के हुए एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम परिजनों को सौंप दिया, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार चावड़ मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र उर्फ विक्की शनिवार सुबह करीब साढे तीन बजे अपने 11 वर्षीय भतीजे कुनाल और 12 वर्षीय भांजी राधिका के साथ बाइक पर निकले थे। आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित शनि देव मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे तीनों सडक पर गिरकर घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सासनी पुलिस और ऐंबुलेंस 108 भी मदद से तीनों घायलों को सासनी सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कुनाल और राधिका को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों के अनुसार आज मृतक के ताऊ के बेटे अशोक की शादी थी। विजेंद्र अपने परिवार में दो बहनों के बीच इकलौता अविवाहित भाई था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद दोपहर में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

« Newer Posts — Older Posts »