Web News

www.upwebnews.com

क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

August 4, 2026

क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

पुलिस ने किया बीच बचाव कर कराया मामला शांत

उप्रससे 04 जुलाई।

बस्ती ।भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का आज बस्ती जनपद के प्रथम आगमन पर एक स्थानीय होटल में तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया इससे पूर्व जनपद में प्रवेश से लेकर होटल पहुंचने तक के बीच में दर्जनों जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया ।
तो वहीं होटल पर कुर्सी पर बैठने को लेकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और कर लात घुसे चले। पुलिस की माने तो भारतीय जनता पार्टी से सदर विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत कर रहे दो बड़े नेताओं के समर्थक मीटिंग हाल में झगड़ा करते नजर आए ।
इस घटना को लेकर थाना प्रभारी पुरानी बस्ती शाशन्त शेखर राय ने बताया कि भाजपा नेता विपिन शुक्ला व मोदु चौधरी के समर्थकों के बीच कुर्सी बैठने को लेकर मारपीट हुई पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया ।

जयंत कुमार मिश्र संवाददाता

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : विवेकानंद मिश्रा

उप्रससे 3 अगस्त
बस्ती। जेन-ज़ेड कैंपस संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को महिला महाविद्यालय, बस्ती में छात्राओं के साथ प्रेरणादायी संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प, युवाओं की भूमिका, महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से अपने विचार रखे।

अपने संबोधन में विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी सकारात्मक सोच, नवाचार एवं सक्रिय भागीदारी से ही भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में समाज की दिशा और दशा का निर्धारण युवाओं द्वारा होता है। उन्होंने छात्राओं से वैश्विक परिवेश को समझते हुए सोच-समझकर अपने भविष्य की दिशा तय करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक एवं प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ. रघुवर पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर सल्टौआ ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यन्त विक्रम सिंह, दिव्यांशु दूबे, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। संवाद सत्र के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए विवेकानंद मिश्रा ने करियर निर्माण, कौशल विकास और जिम्मेदार नागरिक बनने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह संदेश दिया गया कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला है। युवाओं की सक्रियता, सकारात्मक सोच और नैतिक नेतृत्व से ‘विकसित भारत @2047’ का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।
जयंत कुमार मिश्रा संवाददाता

August 3, 2026

Ghaziabad Rape case: चलती कार में नाबालिग छात्रा से पूरी रात दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Posted on 03.08.2026 Monday, Time 10.19 AM, Ghaziabad, Masoori Police Station

गाजियाबाद, 03 अगस्त 2026 (उप्र समाचार सेवा)। जिले में सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई है। बलात्कार Rape की पीड़िता नाबालिग है। घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।इस मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

मसूरी थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा (17) का राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से अपहरण कर लिया गया। कार सवार दो लोगों ने छात्रा को 27 जुलाई की शाम अपहृत किया। वे कार में लेकर उसे घुमाते रहे और बारी बारी से दुष्कर्म sex करते रहे। दोनों अधेड़ उम्र के व्यवसाई है। इन्होंने रात भर कार घुमाई। अगले दिन सुबह यानी 28 जुलाई को उसे बदहवास स्थिति में पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के समीप फेक दिया और फरार हो गए।

छात्रा सुबह किसी राहगीर की मदद से अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। पीड़िता की हालत देख परिवार सदमे में आ गया। बालिका की मां ने तत्काल थाने में सूचना दी। लेकिन पुलिस ने पूछताछ करके उसे टरका दिया। पीड़ित छात्रा के परिवार ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही तब पुलिस ने 01 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस चार दिन तक मामले को दबाती रही। इस बीच पीड़िता के मेडिकल में भी विलंब हुआ।

पुलिस ने एफआईआर के आधार पर पिलखी थाना क्षेत्र के एक गांव  निवासी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कारवाई में विलंब को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली की आलोचना हो रही है।

Ghaziabad, 03 August 2026 (UP News Service). A heinous incident of gang has been reported in the district. The victim is a minor. The police have registered an FIR 4 days after the incident. Questions are also being raised on the police’s conduct.

August 2, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिला सिपाही का शव, जांच में जुटी पुलिस

हाथरस। मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबू निवासी 38 वर्षीय सिपाही सोनवीर सिंह का शव पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोनवीर सिंह फिरोजाबाद जिले की एक कोतवाली में तैनात थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से उनकी ‘पुलिस’ लिखी बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में पुलिस ट्रेन की चपेट में आने अथवा नशे की हालत में हादसा होने की आशंका जता रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

20 माह बाद भी ध्वस्तीकरण आदेश बेअसर, भू-माफिया को संरक्षण देने के आरोपों से घिरा प्रशासन

एसडीएम सदर के आदेश के अनुपालन न होने पर उठे सवाल, अवैध निर्माण, फर्जी दस्तावेज और कर चोरी के गंभीर आरोप

हाथरस। जनपद हाथरस में प्रशासनिक कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विनियमित क्षेत्र एसडीएम सदर द्वारा पारित एक चर्चित ध्वस्तीकरण आदेश का लगभग 20 माह बाद भी अनुपालन न होने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। आरोप है कि अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक आस्थान के भूखंड संख्या C-20/21 (H-20/21) पर बने कथित अवैध रिहायशी निर्माण को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण अब तक ध्वस्त नहीं किया गया।बताया गया है कि एसडीएम सदर एवं नियत प्राधिकारी द्वारा 12 नवंबर 2024 को उक्त निर्माण को ध्वस्त करने का अंतिम आदेश पारित किया गया था। इसके बावजूद लंबे समय बाद भी आदेश केवल कागजों तक सीमित है और मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में कई विभागों के नियमों की अनदेखी की गई। आरोप है कि औद्योगिक भूखंड पर परशुराम कॉलोनी की बाह्य रजिस्ट्री का कथित रूप से कूटरचित उपयोग कर प्रतिभा गर्ग के नाम 14 किलोवाट का घरेलू विद्युत कनेक्शन (खाता संख्या-2192241000) स्वीकृत कराया गया।इसी प्रकार राज्य कर विभाग के अभिलेखों के अनुसार, उपायुक्त राज्य कर के पत्रांक 350 दिनांक 28 अक्टूबर 2025 में उल्लेख है कि ‘पिंकी रबड़ उद्योग प्रा. लि.’ (GSTIN: 09AAACP1518K1ZF) का पंजीकरण 1 जनवरी 2022 से निरस्त है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निरस्त जीएसटी फर्म की आड़ में औद्योगिक भूखंड का अवैध रूप से आवासीय उपयोग किया जा रहा है तथा कर चोरी भी की जा रही है।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि औद्योगिक आस्थान के मूल आवंटन की शर्तों का उल्लंघन करते हुए भूखंड का उपयोग औद्योगिक के बजाय रिहायशी उद्देश्य से किया जा रहा है।प्रकरण के शिकायतकर्ता राजीव कुमार वार्ष्णेय , पुत्र स्व. बनारसीदास, निवासी धर्मकुंज, पुराना मिल कम्पाउंड, हाथरस ने जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग की है कि सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC) के निष्पादन प्रावधानों के तहत पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराया जाए।ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विद्युत कनेक्शन लेने तथा कथित कर चोरी के मामले में अरुण गर्ग, अभय गर्ग एवं प्रतिभा गर्ग सहित यदि जांच में कोई अधिकारी संलिप्त पाया जाए तो उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 318(4), 336(3), 340(2), 338 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नामजद एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों का कहना है कि जब सक्षम प्राधिकारी का अंतिम आदेश भी महीनों तक लागू नहीं हो पा रहा है तो शासन की जीरो टॉलरेंस नीति और “कानून का राज” जैसे दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करता है तो दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए और यदि शिकायतें निराधार हैं तो प्रशासन को भी सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस बहुचर्चित प्रकरण में न्यायालयीन आदेश का अनुपालन कर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराता है या यह मामला भी फाइलों तक सीमित रह जाता है।

« Newer Posts — Older Posts »