इस वर्ष फरवरी में वस्तु और सेवाकर यानी जीएसटी संग्रह एक लाख 83 हजार करोड़ रूपये से अधिक रहा है। इसी महीने केन्द्रीय जीएसटी संग्रह 37 हजार 473 करोड़ रूपये और राज्य जीएसटी संग्रह 45 हजार 900 करोड़ रूपये रहा। एकीकृत जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रूपये से अधिक था।
