Web News

www.upwebnews.com

पटरी पर लौटने लगीं कोहरे में बंद तीस ट्रेनें सर्दी में कोहरे में तीन महीने के लिए रद्द की गई 28 ट्रेनें

March 2, 2026

पटरी पर लौटने लगीं कोहरे में बंद तीस ट्रेनें सर्दी में कोहरे में तीन महीने के लिए रद्द की गई 28 ट्रेनें

अन्य 32 ट्रेनों के संचालन में हुआ फेरबदल
रेगुलर ट्रेनों के चलने से मिली राहत, संचालन से पहले हुईं पैक

Post on 2.3.26
Monday, Time 6.35 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,2 मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
होली के त्योहार से ठीक पहले रेलयात्रियों को बड़ी राहत मिली है।पर्व मनाने के लिए घर जाने के लिए ट्रेनों में सीट को लेकर
यात्री बड़ी जद्दोजहद में थे।‌ऐसे यात्रियों के लिए सफर सुकून भरा रहेगा।
तीन महीने के लिए करीब साठ ट्रेनों के संचालन में व्यापक फेरबदल किया गया। मुरादाबाद व मंडल में संचालित 28 ट्रेनों को रद्द किया गया। 90 दिन के लिए पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर जनसेवा को रद्द रहीं। इसके साथ ही 16 पैसेंजर ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द रहीं। जबकि अवध आसाम, काठगोदाम संपर्क क्रांति समेत बीस ट्रेनों का संचालन घटाया गया। यात्रियों के लिए राहत यह कि गाड़ियों से कोहरे का ब्रेक हट गया। एक मार्च से गाड़ियां धीरे-धीरे पटरी पर आने लगीं है। पैसेंजर ट्रेनें चलने लगीं है। जबकि रद्द ट्रेनों का अपने शेड्यूल के हिसाब से संचालन शुरू हो गया। तीन मार्च से मुरादाबाद रूट पर कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन होने लगेगा। गाड़ियां चलने से सबसे ज्यादा राहत घर जाने वाले यात्रियों को हुईं है। चार मार्च को होली का रंग बिखरेगा। लिहाजा मंगलवार से बहाल ट्रेनों में भीड़ उमड़ेगी। कोहरे में बंद हुईं ट्रेन हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार से बरौनी से संचालन शुरू हो गया। ट्रेन अंबाला से 7 मार्च को शेड्यूल के मुताबिक चलेगी। हालांकि ज्यादातर ट्रेनें तीन मार्च मंगलवार से रफ्तार भरेंगी। मुरादाबाद रेल प्रशासन के अनुसार कोहरे में बंद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।

इन ट्रेनों का संचालन शुरू–
हरिहर एक्सप्रेस, जम्मू योगनगरी, अमृतसर से लालकुआं,जनसेवा, चंडीगढ़-
डिब्रूगढ़,कुंभ, कामाख्या-आनंद विहार समेत अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। जबकि अन्य ट्रेनों के फेरे भी बढ़ गए।

होली पर रेल पुलिस सतर्क–
बंद गाड़ियों का संचालन बहाल होने से ट्रेन व स्टेशनों पर भारी भीड़ बढ़ने के आसार है। इसे देखते हुए गाड़ियों में भीड़ की मारामारी मचेगी। त्योहार पर भीड़ को देखते रेल प्रशासन अलर्ट है। जीआरपी-आरपीएफ ने स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा को लेकर सतर्क है।