मथुरा। सादाबाद रोड बलदेव पर एक नव कॉलोनी में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें शिव-पार्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख राजकुमार मंटोला, भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर व भगवताचार्य हेमलता शास्त्री एवं मानमंदिर सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री ने राधाकृष्ण की छवि पर माल्यार्पण कर किया। राजकुमार मंटोला ने कहा कि संघ के सौवें स्वर्ण जयंती वर्ष पर हिंदुओं को जोड़ने के लिए प्रत्येक मंडल पर सम्मेलन हो रहा है।भगवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर जी ने दाऊजी महाराज की नगरी बलदेव को शराब मुक्त करने की मुहिम चलाने को बलदेव बासियों से कहा।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश,विधायक राजेश चौधरी,विधायक बाबूलाल चौधरी,पूर्व विधायक प्रणतपाल ,गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय,जितेंद्र सिकरवार उपराष्ट्रपति के सलाहकार, दीनदयाल धाम निदेशक सोनपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यतेंद्र सिकरवार, निरंजन धनगर, आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक ओमवीर सिंह सिकरवार, श्यामवीर सिकरवार, अजय सिकरवार ने किया।रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर,कुंवर नरेंद्र सिंह,चेयरमैन बलदेव डॉ.मुरारीलाल,डा.अशोक सिकरवार, किसान नेता बुद्धा सिंह,मनीष गर्गाचार्य,चंद्रभान प्रधान , योगेंद्र प्रधान, विपिन प्रधान, शिवकुमार भरंगर, सतेंद्र पहलवान,युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, मुकुट चौधरी, चंद्रवीर भरंगर, धर्मवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह,चंद्रपाल सिंह देशबार,देव अग्रवाल,रालोद नेता रोहित प्रताप,मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।

