Web News

www.upwebnews.com

रामचंद्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव के चौथे चरण का आध्यात्मिक उद्घोष

February 24, 2026

रामचंद्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव के चौथे चरण का आध्यात्मिक उद्घोष

Kamlesh D Patel DADA ji RC Mission

शांति, श्रद्धा और साधना का संगम
देश विदेश के हजारों अभ्यासियों ने किया गुरुसत्ता को प्रणाम
( संजीव गुप्त द्वारा )
शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य और मार्गदर्शन में राम चन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के चौथे चरण का आज शुभारंभ हुआ।
प्रातःकाल उत्सव का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से पधारे हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान कर मानव कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना की। आश्रम परिसर शांति, श्रद्धा और साधना से आलोकित हो उठा, मानो प्रकृति स्वयं इस आध्यात्मिक अनुष्ठान की साक्षी बन गई हो।
इस अवसर पर पूज्य दाजी ने अपने संदेश में कहा कि ज्ञानी लोग हमेेशा सेे एक ऐसी बात जानतेे हैंं जिसेे उत्पाादकताा विशेेषज्ञ अक्सर अनदेेखा कर देेतेे हैंं। आप सोच-विचार कर
जड़ता सेे बाहर नहींं निकल सकतेे। इससेे बाहर निकलनेे केे लिए आपको
गतिमान होना होगा। गति का नााटकीय होना ज़रूरी नहींं हैै बस उसका वास्तविक
होना ज़रूरी हैै। बाबूूजी नेे एक बार कहा था कि लोग कोशिश करतेे हैंं लेेकिन प्रयास नहींं करतेे।कोशिश’ करनेे मेंं अपनेे आप मेंं असफल होनेे की अनुुमति छिपी होती हैै। यह एक पैैर सुुरक्षित ज़मीन पर टिकाए रखता हैै। ‘प्रयाास’ पूूरी तरह सेे अलग बात हैै। यह पूूरेे अस्तित्व
को एक ही दिशा मेंं समेेट देेता हैै।
लेेकिन आप तब क्या करतेे हैंं जब पूूरी दूरीू तय करना असंंभव लगता हैै?
आपको पूूरी दूरी को जीतनेे की ज़रूरत नहींं हैै। आपको केेवल पहला कदम उठानेे की ज़रूरत हैै। एक बार जब क्रियाा शुुरू हो जाती हैै, तो इच्छााशक्ति सेे भी बड़ी एक शक्ति कार्ययभार संंभााल लेेती हैै। उस अधूूरी सैैर को छोड़नाा उसेे शुुरू करनेे सेे कहींं ज़्यादा मुश्किल हो जाता हैै जितना उसेे शुुरू करना।बसंत उत्सव के अंतर्गत आश्रम परिसर में श्रद्धा, साधना और शांति का दिव्य वातावरण रहा।
सायंकालीन ध्यान सत्र में भी पूज्य दाजी ने साधकों को ध्यान कराया, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। आयोजन को सफल बनाने में कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, माधो गोपाल अग्रवाल, ए.के. गर्ग, श्री गोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, ममता सिंह, राज गोपाल अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह,दीपक कुमार, सलोनी गुप्ता, सहजा, प्रतिमा राजपूत, अजय चौधरी,डॉ.अनुराधा अग्रवाल, खुशी, नीलम सेठ, अनुष्का सिंंह, राजा गोपाल, मनोहरी, जिज्ञासु, कर्णिका सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

दाजी और स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के बीच आत्मीय भेंट
( संजीव गुप्त द्वारा )
शाहजहांपुर। श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में इन दिनों बीस दिवसीय आध्यात्मिक महाकुंभ का आयोजन अपनी पूर्ण आभा के साथ प्रवाहित हो रहा है। देश–विदेश से आए हजारों साधक बसंत उत्सव के माध्यम से साधना, सेवा और शांति के त्रिवेणी संगम का अनुभव कर रहे हैं।
इसी पावन अवसर पर आज सायंकाल पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचे और रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष तथा हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी पटेल (दाजी) से आत्मीय भेंट की।
स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने दाजी का कुशलक्षेम जानकर शाहजहांपुर की पुण्यधरा पर उनका हार्दिक स्वागत किया, वहीं दाजी ने स्वामी जी को ध्यान-साधना के लिए आमंत्रित कर इस मिलन को आध्यात्मिक ऊँचाइयों से जोड़ दिया। यह भेंट केवल औपचारिक नहीं, बल्कि विचार, चेतना और साधना के संवाद की सजीव अभिव्यक्ति बन गई।
मुलाकात के दौरान माधो गोपाल अग्रवाल, डॉ. अवनीश मिश्रा, अशोक अग्रवाल, सुयश सिन्हा, राम निवास गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।