जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर आगरा किया रवाना
मथुरा । महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक (स०शि०), उ०प्र०. लखनऊ के निर्देशों के क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत् बालिकाओं का पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाये गये इतिहास और विज्ञान के सिद्धांतों आदि के प्रति जिज्ञासा के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों/ के०जी०बी०वी० के 400 बालिकाओं और स्टॉफ (नौहझील, मांट, राया तथा बल्देव) का एक्सपोजर विजिट ताजमहल एवं फतेहपुर सीकरी, आगरा हेतु भेजा गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर आगरा को रवाना किया।

