Web News

www.upwebnews.com

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त घोषित

February 24, 2026

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त घोषित

सम्वत 2082 में चंद्र ग्रहण व होलिका दहन का निर्णय घोषित
Posted on 24.02.2026 Tuesday, Time 05.40 AM Hathras, Holika Dahan Muhurt, Chandra Grahan

UP Web News

यूपी वेब न्यूज

हाथरस। विक्रम संवत 2082 के फाल्गुन मास में चंद्र ग्रहण और होलिका दहन को लेकर विशेष धार्मिक स्थिति बन रही है। शिव शक्ति आराधना ज्योतिष केन्द्र के ज्योतिषाचार्य पंडित खगेन्द्र शास्त्री के अनुसार 3 मार्च 2026 को फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण दोपहर 2:14 बजे से शाम 6:50 बजे तक रहेगा। सूतक काल प्रातः 6:15 बजे से प्रभावी होगा।
ग्रहण के कारण पूर्णिमा प्रदोष काल में व्याप्त न रहने से होलिका दहन 2 मार्च 2026 को शास्त्रसम्मत माना गया है। भद्रा शाम 5:30 बजे से प्रारंभ होगी, इसलिए भद्रा पुच्छ में मध्यरात्रि 2:30 बजे दहन का मुहूर्त निर्धारित किया गया है। होलिका पूजन 2 मार्च को सुबह 10 बजे के बाद किया जा सकेगा।