Web News

www.upwebnews.com

शिवरात्रि पर वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन ने कांवड़ियों की सेवा की

February 16, 2026

शिवरात्रि पर वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन ने कांवड़ियों की सेवा की


फोटो -वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की पदाधिकारि
हाथरस। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ ला रहे शिवभक्तों को फल और बिस्किट वितरित कर सेवा कार्य किया।
संस्था की ओर से कांवड़ दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा शिविर भी लगाए गए, जहां भक्तों को जलपान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं ने श्रद्धा और समर्पण के साथ सेवा कार्य में भाग लिया।
जिला अध्यक्ष डिंपल वार्ष्णेय के नेतृत्व में जिला महामंत्री श्वेता वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष मधु वार्ष्णेय, अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष रेनू वार्ष्णेय तथा मीडिया प्रभारी प्रियांशी वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।
संस्था की ओर से कहा गया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। नगरवासियों ने महिला संगठन की इस पहल की सराहना की।