- मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली।
- चेकिंग के दौरान बाइक पर दो संदिग्ध वुआक्तियों को पुलिस ने रोकने का किया प्रयास।
- बाइक सवार व्यक्तियों ने बाइक लेकर भागने का प्रयास के दौरान पुलिस ने घेरा।
- Posted on: 15.02.2026 Time 09.24 AM
बलिया। बाइक सवार बदमाशों ने अपने को घिरा देख पुलिस और एसओजी पर फायर के दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।
जवाबी कार्यवाही करते हुए दोनो बदमाश सुंदरम सिंह उर्फ सत्या सिंह संवारा, राज सिंह उर्फ राजा सिंह सावंरा थाना रसड़ा के दाहिने पैर में मारी गोली। वही दो और बाइक सवार बदमाश पुलिस को देख भागने लगे जिसको पुलिस ने दौड़कर पकड़ा। अनुज सिंह निवासी बड़ी पकवल,थाना सराय लखंसी जनपद मऊ, अजय खरवार निवासी चकिया थाना रानीपुर, मऊ बताया जा रहा है।
आरोप है कि संवारा में 14 फरवरी को शराब ठेके के पास एक व्यक्ति को चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दोनो घायल बदमाशों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा जिंदा कारतूस 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 303 बोर, दो बाइक और हत्या में शामिल एक चाकू को पुलिस ने बरामद किया है।
