Web News

www.upwebnews.com

एटा में कुत्ते से टकराई बाइक, वृद्धा ने मौके पर तोड़ा दम

February 14, 2026

एटा में कुत्ते से टकराई बाइक, वृद्धा ने मौके पर तोड़ा दम

एटा 14 फरवरी उप्रससे। जनपद के सकीट थाना क्षेत्र में गांव कवार के पास बाइक कुत्ते से टकरा गई। जिसमें 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

मृतक महिला रामबेटी (75) पत्नी जयप्रकाश हुसैनपुर सिकंदराराऊ की निवासी है। वह अपने बेटे अनिल कुमार और बहू रीता के साथ बाइक पर जा रही थीं। कवार गांव के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई और रामबेटी गिर गई। परिजन घायल रामबेटी को तत्काल सकीट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे घर वापस ले जाने का फैसला किया। इस मामले पर सकीट थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।