Web News

www.upwebnews.com

जया प्रदा अभद्र टिप्पणी केस: कोर्ट से दो विवेचकों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू

February 10, 2026

जया प्रदा अभद्र टिप्पणी केस: कोर्ट से दो विवेचकों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू

मंगलवार को विवेचकों के न आने से टली केस की सुनवाई

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

Posted on 10.02.2026 Tuesday, Time 07.10 PM, Moradabad Rajesh Bhatia 

मुरादाबाद,10 फरवरी(उप्र समाचार सेवा) मुरादाबाद में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा अभद्र टिप्पणी केस की सुनवाई न हो सकीं। कोर्ट में केस से संबंधित मामले में सरकारी पक्ष की ओर से बयान हो रहें हैं। मंगलवार को तारीख होने से विवेचक के बयान होने थे। लेकिन विवेचक के न आने से उनकी गवाही नहीं हो सकीं। गैर हाजिरी को अदालत ने गंभीरता से लेते हुए केस में दो विवेचकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
रामपुर से पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई। छह साल पहले रामपुर से आजम खां के सांसद बनने पर मुरादाबाद में मुस्लिम कालेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जया प्रदा पर मंच से अभद्र टिप्पणी की गई। आडियो वायरल हुआ तो आजम खां समेत सपाइयों के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ। सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम प्रथम एमपी सिंह की कोर्ट में चल रहीं हैं।
विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि केस में अब तक वादी जया प्रदा समेत सात गवाहों के बयान हो चुके हैं। अब केस में विवेचकों बयान के लिए तलब किया गया। मंगलवार को सुनवाई के चलते विवेचक को आना था पर घेर मौजूदगी को अदालत ने गंभीरता से लेते हुए दो विवेचकों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किए हैं। केस की सुनवाई 16 फरवरी को निर्धारित की गई है।