Web News

www.upwebnews.com

मिशन 2027: बसपा की बड़ी बैठक आज

February 7, 2026

मिशन 2027: बसपा की बड़ी बैठक आज

लखनऊ में आज मायावती की बड़ी बैठक, ‘घूसखोर पंडत’ और पंचायत चुनाव पर आर-पार के मूड में बसपा

Mayawati BSP Supreemo

बसपा अध्यक्ष मायावती

Posted on 07.02.2026, Saturday, Time 08.25 AM

लखनऊ, 07 फरवरी 2026, बसपा प्रदेश कार्यालय में आज (7 फरवरी) मायावती पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में न केवल आगामी पंचायत चुनावों के लिए ‘गांव चलो’ अभियान को हरी झंडी दी जाएगी, बल्कि वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ के जरिए ब्राह्मण समाज के अपमान के मुद्दे को भुनाने की रणनीति भी बनेगी। विपक्षी दलों के रुख पर भी मायावती की पैनी नजर रहेगी।

आज की बैठक को विधान सभा चुनाव 2027 की रणनीति के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। इस बैठक में मायावती जहां पंचायत चुनाव के बारे में रणनीति बनाएंगी, वहीं अपने पुराने एजेंडे पर लौटते हुए ब्राह्मण वोट पर फोकस करेंगी। इसके लिए वे वेब सीरीज घूसखोर पंडत पर बयान जारी करेंगी और कड़ा रुख अपना कर ब्राह्मण स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं करने की घोषणा करेंगी ।

BSP अध्यक्ष मायावती करेंगी समीक्षा बैठक

  • 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक
  • आज प्रदेश भर से पदाधिकारी बुलाए गए हैं
  • जोनल से लेकर विधानसभा के पदाधिकारी आएंगे
  • विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष बुलाए गए
  • भाईचारा कमेटी के पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद
  • आज सुबह 11 बजे BSP कार्यालय में मीटिंग.