Posted on: 03.02.2026 Tuesday, Time: 02.43 PM by Rajesh Bhatia, Moradabad
मुरादाबाद, 2 फरवरी (उप्र समाचार)।
संभल रोड पर पंडित नगला बाईंपास पर ओवरब्रिज निर्माण
का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। इससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। शब ए बारात के चलते रेलवे ओवर ब्रिज का काम रोक दिया गया। हालांकि यातायात पुलिस ने एक साइड से छोटे वाहनों के मंगलवार सुबह से आने जाने की योजना बनाई थी मगर वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो सका है। यातायात पुलिस का कहना है कि शाम तक बाईंपास से छोटे वाहन गुजर सकेंगे।
पंडित नगला बाईंपास पर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण का काम सेतु निगम विभाग कर रहा है। रेललाइन के ऊपर पुल रेलवे कर रहा है। रेल के हिस्से का काम पूरा न होने से पंडित नगला बाईंपास पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य अटका हुआ है। निर्माण कार्य के कारण ही संभल और चंदौसी रोड पर आवाजाही बाधित है। इससे वाहन बदले मार्ग से गुजर रहे हैं।
अब शब ए बारात के चलते छोटे वाहनों के लिए खोलने की तैयारी की। इसे मंगलवार सुबह से खोला जाना था पर सेतु निगम के बाईं पास पर बीम डाले गए। 15 फरवरी तक काम बंद कर दिया गया। हालांकि पुल निर्माण में बड़ी समस्या बिजली की हाईटेंशन लाइनें हैं। बिजली विभाग ने तारों को हटाने के लिए खर्च का प्रस्ताव सेतु निगम को दिया है।
पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि पंडित नगला बाईंपास पर आवागमन छोटे वाहनों के लिए
खोले जाने थे पर शाम तक इस निर्णय हो सकेगा।

